Expert

खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है काबुली चने के बना Hummus, जानें इसके फायदे और रेसिपी

प्रोटीन से भरपूर काबुली चने से बना हमस खाने में बेद स्वादिष्ट लगता है। यहां जानिए, घर में हम बनाने की रेसिपी और फायदे क्या-क्या हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है काबुली चने के बना Hummus, जानें इसके फायदे और रेसिपी


वर्तमान समय में खानपान की बिगड़ी आदतों का बुरा असर सेहत पर पड़ रहा है, जिसके कारण वजन बढ़ने और मोटापे जैसी समस्याएं हो रही हैं। दरअसल, आजकल लोगों को घर के खाने की जगह बाजार में मिलने वाली सैंडविच, मोमोज, टिक्की, समोसे और रोल्स पसंद आते हैं, जो खाने में भले ही स्वादिष्ट होते हैं लेकिन इनमें इस्तेमाल होने वाली चीजें सेहत पर बुरा असर डालती हैं। अगर आप भी बाजार में मिलने वाले खाने और स्नैक्स का मजा घर में लेना चाहते हैं तो आप अनहेल्दी खाने की जगह हेल्दी विकल्पों का चयन कर सकते हैं। इस लेख में दिल्ली के एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डायटिशियन शिवाली गुप्ता (Shivali Gupta, Dietcian, Eccentric Diets Clinic) घर में काबुली चने से बनने वाले हमस की हेल्दी रेसिपी और इसके फायदे बता रही हैं।

हमस बनाने की रेसिपी - Hummus Recipe

डायटिशियन ने बताया कि जिन लोगों को बाजार में मिलने वाले खाने की क्रेविंग होती है, उनके लिए हमस एक बेहतर ऑप्शन है। हमस को पीटा ब्रेड और फलाफल के साथ सर्व किया जाता है। हालांकि, आप हमस डिप को अन्य चीजों के साथ भी खा सकते हैं। हमस बनाने के लिए आपको 1 कप काबुले चने (छोले) रातभर के लिए भिगोने होंगे। इसके बाद अगली सुबह काबुली चनों को अच्छे से उबाल लें और फिर इसे एक ब्लैंडर जार में डालकर महीन पीसें। इसके बाद इस जार में 2 चम्मच सफेद तिल, 2 लहसुन की कली, आधा चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच ऑलिव ऑयल और नमक स्वादानुसार मिलाएं और फिर एक बार मिक्सी में सभी सामग्री को मिक्स करें। काबुली चने से बना हमस तैयार है, इसे पीटा ब्रेड के साथ सर्व करें। अगर आपके पास पीटा ब्रेड नहीं है तो आप रोटी के साथ भी हमस का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सोयाबीन की बड़ी को डाइट में शामिल कैसे करें? जानें 3 तरीके और इसके फायदे

हमस के फायदे - What Are The Health Benefits Of Hummus In Hindi

1. हमस को बनाने में काबुले चने के साथ सफेद तिल का इस्तेमाल हुआ है, जो कि पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं। हमस से आपके शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन के साथ आयरन, कैल्शियम और फोलेट जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।

HUMMAS

इसे भी पढ़ें: क्या वेट लॉस के लिए डिनर में भी प्रोटीन लेना जरूरी है? जानें एक्सपर्ट से

2. हमस में मौजूद प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन ए, सी और बी-कॉम्प्लेक्स से शरीर को ऊर्जा मिलती है, जिससे आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे। 

3. हमस में मौजूद पोषक तत्व और फाइबर हार्ट हेल्थ के लिए लाभदायक होते हैं और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

4. जिन लोगों को वजन कम करना है, उनके लिए भी हमस फायदेमंद हो सकता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन की उचित मात्रा होती है, जो आपकी भूख को कम करके वजन नियंत्रित करने में मदद करता है।

5. हमस का सेवन शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक हो सकता है। डायबिटीज मरीजों के लिए हमस लाभदायक साबित हो सकता है, जिससे उन्हें अच्छी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन मिलेगा।

6. हमस में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स आपके इम्यून सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को मजबूत बनाते हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

काबुली चने से बनने वाला हमस न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन जिन लोगों को किसी भी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए।

All Images Credit- Freepik

Read Next

वजन घटाने के लिए इन 5 तरीकों से करें पुदीने का सेवन, जानें इनके बारे में

Disclaimer