वजन घटाने के लिए इन 5 तरीकों से करें पुदीने का सेवन, जानें इनके बारे में

Mint For Weight Loss: आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में पुदीना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं वेट लॉस के लिए पुदीना कैसे खाना चाहिए।  
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने के लिए इन 5 तरीकों से करें पुदीने का सेवन, जानें इनके बारे में


How To Consume Pudina Leaves: वेट लॉस के लिए डाइट पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। अगर आप वर्कआउट के साथ डाइट फॉलो नहीं करते हैं, तो वेट लॉस करना मुश्किल हो सकता है। लोग वजन घटाने के लिए बाहर से सप्लिमेंट्स और दवाईयां खरीदते हैं। जबकि वेट लॉस के देसी नुस्खे हमारी किचन में ही मौजूद होते हैं। सालभर बाजार में मिलने वाला पुदीना भी वेट लॉस के लिए रामबाण साबित हो सकता है। लेकिन वेट लॉस के लिए जरूरी है इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना। पुदिना पेट को ठंडा रखता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है। इस लेख में जानें वजन घटाने के लिए पुदिने का सेवन कैसे करना चाहिए।

mint

वजन घटाने के लिए पुदिने का सेवन कैसे करें- How To Consume Mint For Weight Loss

पुदिने की चाय पियें- Pudina Tea

पुदिने की चाय आपके लिए अच्छा स्नैक्स ऑप्शन हो सकती है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन जल्दी घटता है। आप दिन में कभी भी पुदीने की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको 10-15 ताजे पुदीने के पत्तों में एक गिलास पानी में उबालना है। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर गरमा गर्म पिएं। आप स्वाद के लिए इसमें शहद भी मिला सकते हैं। 

खाली पेट पुदीना खाएं- Pudina Leaves

खाली पेट पुदीना खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। आपको बस गुनगुने पानी के साथ 4-5 पुदीने की पत्तियां चबाकर खानी है। इससे आपको पाचन संबंधित समस्याओं से काफी राहत मिलेगी। खाली पेट गुनगुने पानी से पुदीना लेने से आपका वजन भी घटेगा। 

पुदिने का रायता- Pudina Raita

गर्मियों में आप पुदीने का रायता भी खा सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप पुदीने की पत्तियों को सूखाकर इसका पाउडर तैयार कर सकते हैं। अब इसें रायते में मिलाएं और थोड़ा काला नमक भी डालें। आप वेट लॉस में स्नैक्स के लिए यह रायता खा सकते हैं। पुदीने की तासीर ठंडी होती है। इसके सेवन से आपका शरीर ठंडा रहेगा और आपको वेट लॉस में भी मदद मिलेगी।

पुदीने का डिटॉक्स वाटर- Pudina Detox Water

वेट लॉस के लिए आप पुदीने का डिटॉक्स वाटर भी बनाकर रख सकते हैं। इसके लिए आपको पानी की बोतल में कुछ पुदीने की पत्तियां डालकर रखनी है। इससे पानी में पुदीना का स्वाद और मिनरल्स दोनों आ जाते हैं। यह बॉडी से टॉक्सिन्स निकालने में भी मदद करता है जिससे वजन घटता है। 

पुदिने की चटनी खाएं- Pudina Chatni

आप व्यंजन तैयार करने के लिए भी पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके लिए अपनी डेली डाइट में पुदीना एड करना आसान होगा। आप खाने के साथ पुदीने की चटनी बना सकते हैं। यह आपके पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होगी। इसके अलावा सब्जी तैयार करने के लिए भी पुदीना इस्तेमाल हो सकता है। 

अगर आपको किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ही पुदीना अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

Read Next

हार्ट की समस्‍याओं से बचा सकते हैं ये 5 पीले फल, एक्‍सपर्ट से जानें इनके फायदे

Disclaimer