Fri Sep 11, 2026 | 09:05 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

गोंद का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? जानें डॉक्टर से

सर्दियों में गोंद का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन हानिकारक हो सकता है, इसलिए आइए जानते हैं कि किन लोगों को गोंद नहीं खाना चाहिए?

सर्दियों में गोंद का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गोंद कैल्शियम, मिनरल्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने, पाचन में सुधार करने, इम्यूनिटी बढ़ाने, स्किन को नमी देने और शरीर को गर्म रखने में मदद मिल सकती है। खासकर सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए गोंद का सेवन कई तरह से करते हैं। भारत में गोंद का सेवन आयुर्वेद में काफी लाभकारी माना जाता है। गोंद भले ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो, लेकिन ये सभी के लिए लाभकारी नहीं होता है। कुछ लोगों को इसके सेवन से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए, आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि गोंद का सेवन किसे नहीं करना चाहिए?  

गोंद का सेवन किसे नहीं करना चाहिए?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, गोंद का सेवन हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद नहीं होता है, इसलिए इन लोगों को गोंद के सेवन से परहेज करना चाहिए?

1. शरीर की तासीर गर्म वाले व्यक्ति

जिन लोगों के शरीर की तासीर पहले से ही गर्म होती है, उन्हें गोंद का सेवन करने से बचना चाहिए। गोंद की तासीर गर्म होती है, जिस कारण मुंह में छाले, नाक से खून आना, शरीर में जलन, ज्यादा पसीना और बेचैनी की समस्याएं हो सकती हैं। गोंद खाने से शरीर की गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है, जिससे ये समस्याएं और ज्यादा गंभीर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: गोंद या गुड़: सर्दियों में किसका सेवन है शरीर के लिए ज्यादा गर्मी देने वाला? एक्सपर्ट से जानें

2. पेट की समस्या होने पर

पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी, कब्ज, अपच और पेट में जलन की समस्या से पीड़ित व्यक्तियों को भी गोंद का सेवन करने से बचना चाहिए। गोंद भारी और देर से पचने वाला फूड है। इसकी गर्म तासीर पेट में जलन और गैस की समस्या को बढ़ा सकती है, जिससे व्यक्ति को असुविधा और दर्द की समस्या हो सकती है।

3. डायबिटीज के मरीज

डायबिटीज के मरीजों को गर्म तासीर वाले गोंद का सेवन करने से बचना चाहिए, खासकर जब इसे लड्डू या मीठे के रूप में लिया जाए। गोंद को आमतौर पर घी और चीनी के साथ तैयार किया जा सकता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है। साथ ही इसकी गर्म तासीर शरीर में हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकता है।

4. हाई ब्लड प्रेशर

हाई बीपी के मरीजों को भी गोंद का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इसकी गर्म तासीर आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। गोंद का सेवन शरीर में गर्मी और एनर्जी दोनों को बढ़ा सकती है, जिससे इसके सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसलिए, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बिना गोंद का सेवन नहीं करना चाहिए।

1 - 2025-12-26T162803.837

5. स्किन से जुड़ी समस्या होने पर

स्किन से पीड़ित मरीज, जिन्हें एक्ने, फोड़े-फुंसी, खुजली, एक्जिमा या एलर्जी की समस्या से पीड़ित लोगों को भी गोंद खाने से बचना चाहिए। गोंद की तासीर गर्म होने के कारण ये ब्लड में गर्मी को बढ़ा सकता है, जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: घुटनों के दर्द को ठीक करने की क्षमता रखता है गोंद, एक्सपर्ट ने बताया सेवन का तरीका

6. प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में

प्रेग्नेंसी के पहली तिमाही में महिलाओं को गर्म तासीर की चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार ज्यादा गर्म तासीर वाली चीजों के सेवन से गर्भ को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि डिलीवरी के बाद सीमित मात्रा में गोंद का सेवन फायदेमंद माना जाता है, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान गोंद का सेवन करने से बचना चाहिए।

निष्कर्ष

गोंद का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन हर व्यक्ति के लिए ये लाभकारी नहीं होता है। इसलिए गर्म तासीर वाले लोग, पेट और स्किन से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को गोंद का सेवन करने से बचना चाहिए।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • गोंद में कौन से तत्व होते हैं?

    गोंद में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो एनर्जी बढ़ाने, पाचन में सुधार करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद हो सकता है।
  • गोंद खाने से क्या लाभ होता है?

    गोंद का सेवन आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर को ताकत, शरीर को गर्म रखने, हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है।
  • 1 दिन में कितना गोंद खाना चाहिए?

    रोजाना एक व्यक्ति को 5 से 10 ग्राम से ज्यादा गोंद का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। 

Read Next

जावित्री के पुरुषों के लिए क्या फायदे हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 26, 2025 16:43 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 26, 2025 16:43 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content