Doctor Verified

घुटनों के दर्द को ठीक करने की क्षमता रखता है गोंद, एक्सपर्ट ने बताया सेवन का तरीका

गोंद में कई औषधीय गुण होते हैं, जो घुटनों के दर्द से राहत दिलाने और घुटनों के टिश्यू को रिपेयर करने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
घुटनों के दर्द को ठीक करने की क्षमता रखता है गोंद, एक्सपर्ट ने बताया सेवन का तरीका


आज के समय में घुटनों के दर्द की परेशानी बहुत ही आम बन चुकी है। चाहे वह बुजुर्ग हो या युवा हर उम्र के लोग घुटनों के दर्द की समस्या से परेशान हैं। घुटनों के दर्द के कारणों में गठिया (Arthritis), शरीर का ज्यादा वजन, कोई पुरानी चोट, खाने में पोषण की कमी और आयु संबंधी हड्डियों की क्षति शामिल होती है। सामान्य तौर पर देखा जाता है कि जब किसी व्यक्ति को घुटनों के दर्द की समस्या होती है, तो लोग इसका इलाज तेल से करने की कोशिश करते हैं। परंतु आयुर्वेद में तेल के अलावा कई प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं जो घुटनों के दर्द को जड़ से ठीक करने में मदद कर सकते हैं। इन्हीं में से एक उपाय है- गोंद का सेवन।

दिल्ली की अंजना कालिया डाइट क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट और आयुर्वेदिक डॉ. अंजना कालिया के अनुसार, गोंद न केवल एनर्जी से भरपूर होता है, बल्कि इसमें औषधीय गुण भी होते हैं जो शरीर के जोड़ों, विशेषकर घुटनों की सेहत को दुरुस्त भी बनाते हैं।

गोंद क्या है?

आयुर्वेदिक डॉ. अंजना कालिया बताती हैं कि गोंद एक प्रकार का प्राकृतिक रेजिन (resin) होता है जो पेड़ों के तनों से निकलता है। इसे सुखाकर पाउडर या दानों के रूप में तैयार करके रोजाना इस्तेमाल किया जाता है।

आयुर्वेद में गोंद का महत्व

आयुर्वेद के अनुसार, गोंद को "बल्य" (शरीर को बल देने वाला), "वातहर" (वात दोष को शांत करने वाला) और "संधि स्थायी" (जोड़ों को मजबूत करने वाला) माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार, जब व्यक्ति के शरीर का वात दोष असंतुलित हो जाता है, तो इससे घुटनों में दर्द, सूजन और अकड़न की परेशानी होती है। गोंद का सेवन करने से शरीर का वात दोष संतुलित होता है और ये घुटनों के दर्द की समस्या को दूर करता है।

इसे भी पढ़ेंः मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं मटन बोन शोरबा, डाइटिशियन से जानें रेसिपी और फायदे

gond-inside23

गोंद में पाए जाने वाले पोषक तत्व

आयुर्वेदिक डॉ. अंजना कालिया बताती हैं कि गोंद सिर्फ एक पारंपरिक उपाय नहीं है, बल्कि इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। गोंद में कैल्शियम, प्रोटीन, हाई फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व समग्र स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद होते हैं।

इसे भी पढ़ेंः कोल्ड ड्रिंक और सोडा पीने से हो सकती हैं ये 4 गंभीर बीमारियां, न करें सेवन

घुटनों के दर्द में गोंद कैसे करता है काम?

घुटनों के दर्द को कम करने में गोंद का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ेंः मानसून में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं अदरक के लड्डू, जानें इसकी रेसिपी 

1. वात दोष को करें संतुलित

डॉ. अंजना कालिया के अनुसार, आयुर्वेद में वात दोष का असंतुलन जोड़ों में दर्द और सूजन का मुख्य कारण माना गया है। गोंद का सेवन वात दोष को नियंत्रित करता है, घुटनों के सूजन और दर्द में राहत मिलती है।

2. हड्डियों को करें पोषित

गोंद में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन हड्डियों को पोषित करके उसकी ताकत को बढ़ाते हैं। गोंद का सेवन करने से घुटनों की हड्डियों में घिसाव कम होता है। जिसकी मदद से घुटनों के दर्द की परेशानी दूर होती है।

3. जोड़ो की लुब्रिकेशन बढ़ाता है

गोंद में नेचुरल लुब्रिकेंट्स होते हैं जो जोड़ो की चिकनाई बढ़ाते हैं। इससे उम्र के साथ होने वाली घुटनों की क्षति कम हो जाती है। गोंद का सेवन करने से उम्र के साथ होने वाली चलने-फिरने की तकलीफ कम होती है।

4. घुटनों की सूजन करे कम

गोंद के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण घुटनों के दर्द और सूजन को भी कम करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः 10 किलोमीटर की वॉक और डाइट से अमन कुमार ने घटाया 22 किलो वजन, जानें इनकी कहानी

5. मांसपेशियां बनाएं मजबूत

आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, गोंद का नियमित रूप से सेवन किया जाए, तो इसके पोषक तत्व मांसपेशियों की ताकत बढ़ाकर घुटनों पर पड़ने वाले दबाव को कम करती है। इससे घुटनों में होने वाला दर्द और सूजन कम करने में मदद मिलती है।

गोंद और घुटनों के दर्द पर क्या कहती है रिसर्च

Journal of Medicinal Plants Studies में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, गोंद कतीरा का नियमित सेवन जोड़ो के दर्द और ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से गोंद का सेवन करने से कम उम्र में घुटनों के दर्द की परेशानी नहीं होती है।

घुटनों के दर्द में गोंद का सेवन कैसे करें-

घुटनों के दर्द और अन्य परेशानियों में गोंद का सेवन कई प्रकार से किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

1. गोंद के लड्डू - गोंद से बनाए जाने वाले लड्डू सबसे पारंपरिक और प्रभावी तरीका है इसे खाने का।

2. गोंद कतीरा ड्रिंक- गर्मी के मौसम में गोंद कतीरा को पानी में भिगोकर नींबू के साथ मिलाकर ड्रिंक के तौर पर पिया जा सकता है।

3. गोंद पाउडर- पारंपरिक तौर पर गोंद का सूखा पाउडर बना लें। रात को सोने पहले आधा गोंद का पाउडर गुनगुने दूध के साथ लें।

इसे भी पढ़ेंः स्किन एलर्जी डर्मेटाइटिस और एक्जिमा आपको कर सकती हैं परेशान, इन आसान तरीकों से मिलेगा छुटकारा

निष्कर्ष

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के साथ बातचीत के आधार पर हम ये कह सकते हैं कि गोंद सिर्फ एक मिठाई बनाने की सामग्री नहीं है, बल्कि यह एक सम्पूर्ण औषधि है जो घुटनों के दर्द जैसी गंभीर समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। अगर आप घुटनों के दर्द से परेशान हैं, तो गोंद को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

Image Credit: Freepik.com

FAQ

  • घुटने के दर्द में कौन सा गोंद खाना चाहिए?

    घुटने के दर्द में "गोंद कतीरा" और "गोंद बादाम" ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। ये दोनों ही प्रकार के गोंद शरीर की हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं और जोड़ों के लुब्रिकेशन को सुधारते हैं। इसे दूध या लड्डू में मिलाकर लिया जा सकता है। 
  • घुटने के दर्द को जड़ से कैसे खत्म करें?

    घुटने के दर्द को जड़ से खत्म करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय जैसे अश्वगंधा, हडजोड़, गोंद व हल्दी का सेवन करें। नियमित रूप से हल्के योगासन जैसे वज्रासन, ताड़ासन करें। इसके अलावा वजन को मैनेज करके भी घुटनों के दर्द से राहत पाई जा सकती है।
  • घुटनों में कट-कट की आवाज आए तो क्या खाना चाहिए?

    घुटनों में कट-कट की आवाज हड्डियों के बीच घर्षण का संकेत है। इसके लिए कैल्शियम, विटामिन D और कोलेजन युक्त चीजें जैसे तिल, बादाम, गोंद, दूध, देसी घी और मेथी सेवन करना फायदेमंद होता है। हालांकि अगर घुटनों से कट-कट की आवाज लंबे समय से आ रही है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात जरूर करें।

 

 

 

Read Next

डायबिटीज के मरीज का डेली रूटीन कैसा होना चाहिए, जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 11, 2025 17:33 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Oct 11, 2025 17:33 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

TAGS