Doctor Verified

हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे गुड़ के लड्डू, जानें फायदे और बनाने का तरीका

अगर हम आपको कहें कि लड्डू खाकर आप अपनी हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं? जी हां, आज के इस आर्टिकल में हम आपको जोड़ों का दर्द भगाने वाले इस लड्डू के बारे में बताएंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे गुड़ के लड्डू, जानें फायदे और बनाने का तरीका


लड्डू खाना किसे पसंद नहीं होता है। यह एक ऐसी मिठाई है, जिसके बिना कोई भी त्योहार या ओकेजन अधूरा लगता है। कई बार लोग लड्डुओं को बिना ओकेजन के भी खा लेते हैं। आपने लड्डुओं के कई सारे हेल्दी रूपों को देखा होगा। सर्दियों में माताएं घर में गोंद वाले लड्डू बनाती हैं। इनका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर में नयी ऊर्जा भर जाती है। मगर क्या आपने हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने वाले लड्डुओं का सेवन किया है? अगर नहीं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत ही आसान रेसिपी बताएंगे, जिसमें आप सिर्फ 4 इंग्रेडिएंट्स की मदद से इस असरदार दर्द निवारक लड्डू को बना सकते हैं। इस रेसिपी को आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. रोबिन शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आइए इस लड्डू को बनाने की रेसिपी को सही तरह से जानते हैं।

लड्डुओं को बनाने की रेसिपी

pain relive ladoo

जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाने वाले इस लड्डू को बनाने के लिए आपको 100 ग्राम मेथी दाना और 100 ग्राम अजवाइन को घी में अच्छी तरह भून लेना है। अब इस मिक्सचर में 200 ग्राम के करीबन गुड़ डालना है। जब तक ये चीजें आपस में अच्छी तरह मिक्स न हो जाएं, तब तक इन्हें कढ़ाई में चलाते रहें। आखिर में इसके लड्डू बना लें। आप इन लड्डुओं को 21 दिनों तक रोजाना खा सकते हैं। इससे शरीर में हो रहे दर्दों से छुटकारा मिलेगा। आइए अब इन लड्डुओं में इस्तेमाल हुई सामग्री से शरीर को होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं।

घी का सेवन शरीर के लिए है फायदेमंद

घी एक प्रीबायोटिक है, जो हड्डियों और जोड़ों के दर्द में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन-डी, ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये सभी पोषक-तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। साथ ही, हड्डियों और जोड़ों को मजबूती देने का काम करते हैं। इन सभी न्यूट्रिएंट्स की मदद से व्यक्ति को ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी समस्या नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें- क्या सर्दियों में घी खाने से वजन बढ़ सकता है? जानें एक्सपर्ट से

मेथी दाने खाने से होंगे ढेरों फायदे

मेथी के दानों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर के दर्द और सूजन को कम करते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन, कैरोटीन और विटामिन-सी जैसे पोषक-तत्व मौजूद होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाते हैं। बता दें कि मेथी के दानों में पेट्रोलियम ईथर एक्सट्रैक्ट नाम का कंपाउंड होता है, जिसमें लिनोलिक एसिड और लिनोलेनिक एसिड होता है। इन दोनों की मदद से सूजन और दर्द की समस्या से बचा जा सकता है।

अजवाइन खाने से होने वाले फायदे

अजवाइन शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है। इसमें भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करते हैं। इसके साथ ही, अजवाइन में प्रोटीन, फैट, फाइटोकेमिकल, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। ये शरीर के लिए पेन रिलीवर की तरह काम करते हैं। बता दें कि अजवाइन पाचन को दुरुस्त करती है और शरीर में जमा टॉक्सिन को भी बाहर निकालने का काम करती है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Robin Sharma (@dr.sharmarobin)

गुड़ खाने से जोड़ों का दर्द होता है बंद

गुड़ में सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम, फास्फोरस जिंक, पोटैशियम और सोडियम जैसे पोषक-तत्व पाए जाते हैं। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- हाई कोलेस्ट्रॉल में चीनी या गुड़ क्या खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

जोड़ों और हड्डियों के पुराने से पुराने दर्द को आप इस लड्डू की मदद से दूर भगा सकते हैं। ये आयुर्वेदिक लड्डू शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें इस्तेमाल हुए इंग्रेडिएंट्स शरीर को ढेरों फायदे पहुंचाते हैं। 

Read Next

इन तरीकों से करें लहसुन की कलियों का सेवन, कई स्वास्थ्य समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version