Laddus to Get Relief from Joints Pain: सर्दियों का मौसम अधिकतर लोगों को पसंद होता है। लेकिन, यह मौसम अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर आता है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी, फ्लू जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। इसके अलावा, सर्दियों में कमर दर्द, जोड़ों में दर्द होना भी एक समस्या है। अधिकतर लोग सर्दियों में जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। दरअसल, सर्दियों में शरीर में वात दोष बढ़ जाता है। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द होने लगता है। वहीं, ठंड भी जोड़ों में दर्द का कारण बन सकता है। अगर आप भी सर्दियों में जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ स्पेशल लड्डू का सेवन कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि सर्दियों में जोड़ों में दर्द होने पर कौन-से लड्डू खाने चाहिए?
जोड़ों के दर्द के लिए होममेड लड्डू- Laddus for Joints Pain in Hindi
1. ड्राई फ्रूट्स के लड्डू खाएं
अगर आप सर्दियों में जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो ड्राई फ्रूट्स से बना लड्डू खा सकते हैं। इसके लिए आप बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट से बने लड्डू खा सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स के लड्डू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इन लड्डू को खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप रोज एक ड्राई फ्रूट का लड्डू खा सकते हैं। इससे पाचन क्रिया भी दुरुस्त बनती है।
2. तिल गुड़ के लड्डू खाएं
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप तिल गुड़ का लड्डू भी खा सकते हैं। तिल और गुड़ का लड्डू हड्डियों के लिए अच्छा होता है। तिल में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। वहीं, गुड़ में आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सर्दियों में तिल गुड़ के लड्डू खाना फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में तिल की चिक्की खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे
3. अलसी के लड्डू खाएं
सर्दियों में अलसी के लड्डू खाना भी फायदेमंद होता है। अलसी के बीजों का लड्डू जोड़ों के दर्द में आराम दिलाता है। दरअसल, अलसी के बीजों की तासीर गर्म होती है। अगर आप सर्दियों में इस लड्डू का सेवन करेंगे, तो इससे वात दोष संतुलित रहेगा। अलसी के लड्डू प्रोटीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप रोज एक अलसी का लड्डू खा सकते हैं।
4. मेथी और सोंठ के लड्डू खाएं
सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप मेथी और सोंठ का लड्डू भी खा सकते हैं। मेथी और सोंठ, सर्दियों के लिए बेहद लाभकारी इंग्रीडिएंट्स हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप रोज एक मेथी और सोंठ का लड्डू खाएंगे, तो इससे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर होंगी। साथ ही, हड्डियां और मांसपेशियां भी मजबूत बनेंगी। मेथी और सोंठ का लड्डू खाने से जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें- अलसी और तिल के लड्डू खाने से सेहत को मिलेंगे 12 फायदे, स्वाद में भी हैं लाजवाब
5. गोंद के लड्डू खाएं
सर्दियों में अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो गोंद के लड्डू (Gond ke Laddu for Joints Pain) खाना फायदेमंद हो सकता है। गोंद के लड्डू संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। आप अपनी डाइट में रोज एक गोंद का लड्डू शामिल कर सकते हैं। इस लड्डू को खाने से सर्दियों में होने वाले शरीर के दर्द से आराम मिलता है। सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए आप रोज एक गोंद के लड्डू का सेवन कर सकते हैं।