सर्दियों में तिल की चिक्की खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे

Benefits of Sesame Seeds Chikki: तिल और गुड़ से बनी चिक्की सर्दियों में ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। इस लेख में जानें इसके फायदों के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में तिल की चिक्की खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे


Benefits of Sesame Seeds Chikki In Hindi: सर्दियों में हमारी इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर हो जाती है। इसलिए सर्दियों के दौरान लोग ज्यादा बीमार होते हैं। सर्दियों में गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन ज्यादा करने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर में गरमाहट बनी रहे और हम कम बीमार पड़े। इसी तरह कई लोग सर्दियों में तिल की चिक्की खाना बेहत फायदेमंद मानते हैं। इसे सफेद तिल और गुड़ से तैयार किया जाता है। ये कॉम्बिनेशन न सिर्फ आपकी मीठे की क्रेविंग कंट्रोल करता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। तो आइए इस लेख में विस्तार से समझें सर्दियों में गुड़ की चिक्की खाना क्यों फायदेमंद है। 

til chikki

शरीर गर्म रहता है

सर्दियों के दौरान गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन ज्यादा किया जाता है। ऐसे में इन दोनों चीजों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। गुड़ और तिल दोनों की तासीर गर्म होती है। जब इन दोनों चीजों को मिलाकर बनाया जाता है तो ये थर्मोजेनिक इफेक्ट पैदा करते हैं। इसलिए इसके सेवन से शरीर में गरमाहट बनी रहती है। 

बालों और त्वचा को हेल्दी रखे

तिल की चक्की त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें हेल्दी फैट्स होने के साथ एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा को बालों में शाइन बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन भी पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व त्वचा और बालों को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में इन 3 तरीकों से करें काले तिल का सेवन, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

हड्डियों के लिए फायदेमंद 

गुड़ और तिल की चिक्की में कैल्शियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है। ये दोनों पोषक तत्व ही हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं। जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हैं, उनके लिए तिल की चिक्की एक पॉवर पैक साबित हो सकती है।

जोड़ों के दर्द से राहत दे

कुछ लोगों को सर्दियां आते ही जोड़ों में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में उनके लिए तिल की चिक्की बेहतरक ऑप्शन हो सकती है। तिल और गुड़ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से हाथ-पैरों में रहने वाली दर्द की समस्या से राहत मिल सकती है। 

इसे भी पढ़ें- तिल के लड्डू किन्हें नहीं खाने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके कुछ नुकसान

शरीर में एनर्जी बनाए रखे

तिल की चिक्की में पाए जाने वाले प्राकृतिक गुण शरीर में एनर्जी बनाए रखने में भी मदद करते हैं। ये शरीर की कमजोरी दूर करने और सर्दियों में रहने वाली थकावट की समस्या से राहत देते हैं।

पाचन स्वस्थ बनाए रखे

सर्दियों के दौरान कब्ज या एसिडिटी की समस्या होना आम बात है। ऐसे में आपको गुड़ की चिक्की खाने से फायदा मिल सकता है। गुड़ और तिल की चिक्की में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, इसलिए इसके सेवन से कब्ज या एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो इसका सेवन कम मात्रा में ही करें। 

 

Read Next

कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं बाल? बचाव के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

Disclaimer