Expert

सर्दियों में गोंद के लड्डू खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें इनके बारे में

सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए गोंद के लड्डू खाना फायदेमंद है। जानें सर्दियों में इसके सेवन से क्या फायदे मिलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में गोंद के लड्डू खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें इनके बारे में


Gond Ladoo In Winter Season: सर्दियां आने के साथ ही हमारी डेली डाइट में फर्क आ जाता है। मौसम बदलने के साथ इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए खानपान में बदलाव करना जरूरी है। इसलिए गर्मियों में हम ठंडी तासीर वाली ज्यादा खाते हैं और सर्दियों में गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करते हैं। सर्दियों में आपको बाजार में भी खानपान की ऐसी चीजें ज्यादा देखने को मिलेंगे, जो शरीर को गर्म रखने में मदद करती हैं। ऐसे में अधिकतर घरों में लोग लड्डू में पंजीरी बनाकर रखते हैं। इस दौरान कई लोग गोंद के लड्डू खाना पंसद करते हैं। इनकी तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में गोंद के लड्डू खाना फायदेमंद माना जाता है। अगर आप सर्दियों में गोंद के लड्डू शामिल करते हैं, तो सेहत को कई फायदे मिलेंगे। गोंद के लड्डू के फायदों पर बात करते हुए न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख के माध्यम से जानें इसके फायदे।

01 (77)

सर्दियों में गोंद के लड्डू खाने के फायदे- Benefits of Gond Ladoo In Winter Season

डेली डाइट में गोंद के लड्डू खाने से सेहत को ये फायदे मिलेंगे-

जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है- Joint Health

सर्दियों में कई लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या ज्यादा रहती है। ऐसे में गोंद के लड्डू खाना फायदेमंद होता है। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसलिए इनके सेवन से शरीर की सूजन कम होती है। रोज गोंद के लड्डू खाने से जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की समस्या कम होती है।

एनर्जी बनाए रखते हैं- Boost Energy

सर्दियों के दौरान कुछ लोगों को थकावट और कमजोरी रहती है। ऐसे में गोंद के लड्डू फायदेमंद होते हैं। इनमें नट्स और गुड़ भी इस्तेमाल होता है। इसलिए इनके सेवन से शरीर को आयरन और हेल्दी फैट्स मिलता है। गोंद के लड्डू खाने से थकावट और कमजोरी कम होती है। इससे बॉडी में एनर्जी लेवल भी बूस्ट होता है।

इसे भी पढ़ें- अलसी और गोंद के लड्डू खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

भूख कंट्रोल रहती है- Control Hunger

गोंद के लड्डू में नट्स के बाद मिठास भी इस्तेमाल होती है। इसके सेवन से क्रेविंग कंट्रोल रहती है। फाइबर होने के कारण इसे खाने से जल्दी भूख नहीं लगती है। ऐसे में यह वेट लॉस के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।

हार्मोन्स को बैलेंस रखने में मददगार- Balance Hormones

जिन महिलाओं को हार्मोन्स इंबैलेंस की समस्या रहती है, वो रोज गोंद के लड्डू खा सकती हैं। इसके सेवन से गट हेल्थ बूस्ट होती है और हार्मोन्स बैलेंस रहते हैं। प्रेग्नेंट और डिलीवरी के बाद रिकवरी के लिए भी गोंद के लड्डू खिलाएं जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- Gond Laddu Benefits: गोंद के लड्डू खाने के क्या फायदे होते हैं? जानें कितनी मात्रा में करें सेवन  

इम्यूनिटी बूस्ट करता है- Boost Immunity

गोंद के लड्डू में एंटीऑक्सीडेंट के साथ आयरन, विटामिन्स, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन भी होता है। ये सभी पोषक तत्व इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद करते हैं। एक्सरसाइज के बाद मसल्स रिकवरी के लिए भी गोंद के लड्डू खाना फायदेमंद माना जाता है।

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है- Good for Digestion

गोंद के लड्डू में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र के लिए जरूरी है। इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पाचन क्रिया तेज होती है। गोंद के लड्डू गट को हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं।

इन फायदों के लिए आप डेली डाइट में गोंद के लड्डू शामिल कर सकते हैं। लेकिन दिन भर में एक या दो ही लड्डू का सेवन करें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic (@nutritionist_divya.gandhi)

Read Next

Green Tea vs Jeera Water: वेट लॉस के ल‍िए ग्रीन टी ज्‍यादा असरदार है या जीरा पानी? डाइट‍िश‍ियन से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version