
Gond Laddu Benefits in Hindi: सेहत के लिए गोंद का लड्डू खाना बहुत फायदेमंद होता है। गोंद के लड्डू को गोंद, देसी घी, चीनी, किशमिश और ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है। इसलिए गोंद के लड्डू कई तरह से पोषक तत्वों और कैलोरीज से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है, साथ ही यह आपकी शारीरिक कमजोरी दूर करने में भी मदद करते हैं। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान या डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को गोंद का लड्डू खाने की सलाह दी जाती है। गोंद का लड्डू महिलाओं के लिए भी काफी लाभकारी हो सकता है। इससे उनमें खून की कमी नहीं होती है और अंदर से कमजोरी महसूस नहीं होती है। दरअसल गोंद में कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीकार्सिनोजेनिक और एंटीबैक्टीरियल आदि गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आप आसानी से घर पर ही गोंद के लड्डू बना सकते हैं। गोंद के लड्डू बनाने की विधि बेहद आसान है। इसके फायदे और हेल्दी तरीके से बनाने की विधि के बारे में हमने बात की डाइट मंत्रा की फाउंडर और डायटीशियन कामिनी सिन्हा से।
गोंद के लड्डू के फायदे (Gond Laddu benefits)
1. इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद
गोंद के लड्डू एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। साथ ही इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। ये आपके शरीर को अंदर से ऊर्जा प्रदान करते हैं।
2. हड्डियों को मजबूत बनाए
गोंद के लड्डू में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। इससे प्रेगनेंसी के दौरान आपको पीठ और पैर के दर्द में भी आराम मिल सकता है। इसके सेवन से हड्डियों से संबंधित बीमारियां भी आपको नहीं होती हैं।
3. हृदय समस्याओं में कारगर
गोंद के लड्डू के सेवन से आपकी हृदय संबंधी समस्याएं भी कम हो सकती हैं। इसमें स्वस्थ फैट पाया जाता है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है, जो दिल की बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। यह शरीर में सोडियम की मात्रा को भी संतुलित कर सकता है, जिसकी मदद से ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं के लिए लाभाकारी हैं ये 5 लड्डू, जानें पीरियड्स से लेकर प्रेग्नेंसी तक में इन्हें खाना है कैसे फायदेमंद
4. कब्ज की समस्या में फायदेमंद
इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्याओं को दूर करने में लाभकारी साबित हो सकता है। इससे आपको सुबह के समय मल त्याग करने में मदद मिलती है। साथ ही कब्ज और अपच की दिक्कत नहीं होती है।
गोंद के लड्डू बनाने की विधि (Gond Laddu Recipe in Hindi)
1. गोंद के लड्डू बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में घी गर्म कर लें। फिर गोंद को मध्यम आंच पर फ्राई कर लें।
2. जब ये सुनहरे रंग का हो जाए, तो गैस बंद कर दें। फिर गोंद को ठंडा करके उसे ब्लेंड कर लें।
3. इसके बाद आटे में गोंद,काजू, बादाम और तरबूज के बीज डालकर गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को ठंडा होने दें।
4. मिश्रण ठंडा होने के बाद इसमें चीनी को पीसकर मिलाएं और इसके लड्डू बना लें।
5. ध्यान रहे कि इस दौरान आपका आटा जले न, इससे स्वाद खराब हो सकता है।
6. लड्डू बनने के बाद आप रोजाना सुबह में एक लड्डू खा सकते हैं।
(All Image Credit- Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version