महिलाओं के लिए लाभाकारी हैं ये 5 लड्डू, जानें पीरियड्स से लेकर प्रेग्नेंसी तक में इन्हें खाना है कैसे फायदेमंद

महिलाओं की सेहत के लिए इन चीजों से बने लड्डूओं का खाना फायदेमंद है। ये हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं वहीं मेनोपॉज के लक्षणों को भी कम करते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के लिए लाभाकारी हैं ये 5 लड्डू, जानें पीरियड्स से लेकर प्रेग्नेंसी तक में इन्हें खाना है कैसे फायदेमंद

महिलाओं का शरीर पुरुषों के शरीर की तुलना में काफी अलग होता है। इसी कारण से उनकी डाइट और एक्सरसाइज की मांग भी अलग है।  दरअसल, महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स की एक बड़ी भूमिका है।  पीरियड्स से लेकर प्रेग्नेंसी तक में ये हार्मोन्स शरीर की अलग-अलग गतिविधियों में हस्तक्षेप करते हैं। इसके अलावा महिलाओं के खान-पान, भूख, पेट के स्वास्थ्य, ब्रेन हेल्थ और हड्डियों के स्वास्थ्य में भी हार्मोनल हेल्थ का सही रहना जरूरी है। तो, इन तमाम बातों को ध्यान रखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे लड्डू के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाना महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद है। इन लड्डूओं की खास बात ये है कि आप इन्हें घर में बना सकते हैं और कभी भी खा सकते हैं। ये हेल्दी हैं और शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हैं। 

Insideladoo

महिलाओं के लिए लाभाकारी हैं ये 5 लड्डू-Healthy ladoo for women health

1. रागी और नारियल के लड्डू

रागी और नारियल से बना लड्डू महिलाओं की सेहत के लिए खास तौर पर फायदेमंद है। दरअसल, रागी में जहां फाइबर की अच्छी मात्रा है वहीं ये कैल्शियम से भी भरपूर है और महिलाओं के शरीर में अक्सर कैल्शियम की कमी देखी जाती है।  दरअसल, महिलाओं में बनने वाला एस्ट्रोजन हार्मोन कैल्शियम के क्षरण का कारण बनता है और इससे शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। इससे हड्डियों से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में रागी और नारियल का लड्डू शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाता है। साथ ही ये गर्भावस्था में एनीमिया को दूर करता है और शरीर में ऑयन की कमी को बढ़ाता है। इस तरह ये लड्डू महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद है। 

2. तिल के लड्डू

तिल के लड्डू विशेष रूप से काले तिल और सफेद तिल से बने लड्डू ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मददगार है। इसका फैटी एसिड हार्मोन बढ़ाने में मददगार है। साथ ही ये अनियमित पीरियड्स को नियमित करने में मददगार है। दरअसल, अनियमित हार्मोन मुंहासे, थकान और तनाव का कारण होता है। तिल के बीज हेल्दी इन तमाम चीजों को कम करते हैं और पीरियड्स के दर्द से राहत पाने में मदद करते हैं। इसके अलावा तिल के बीज मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं और प्री मेनोपॉज के दौरान भी महिलाओं में हो रहे हार्मोनल बदलाव को कंट्रोल करते हैं। 

इसे भी पढ़ें :  महिलाओं के लिए अजवाइन का पानी पीना है फायदेमंद, जानें इससे मिलने वाले 7 लाभ और बनाने का तरीका

3. गोंद के लड्डू

गोंद का लड्डू देसी घी, चीनी, किशमिश और ढेर सारे मेवा से बने होते हैं। गोंद का लड्डू शिशु को स्तनपान कराने वाली मांओं के लिए बेहद फायदेमंद हैं। ये जोड़ों के दर्द के साथ-साथ कमर दर्द को भी कम करते हैं। इसमें फैट के साथ कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो कि स्तनपान कराने वाली माताओं की इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार हैं। इसके अलावा पीरियड्स के दौरान होने वाली कमजोरी और चक्कर को भी ये दूर करता है। साथ ही महिलाओं में ब्लॉटिंग औक कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। इसके अलावा गोंद के लड्डू में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है जो कि हड्डियों को मजबूत बनाने और पीठ दर्द को रोकने में मदद करता है। पर महिलाओं को इसे खाते वक्त ध्यान रखना चाहिए कि ज्यादा मात्रा में गोंद के लड्डू ना खाएं।  दिन भर में आपको सिर्फ एक गोंद का लड्डू खाना चाहिए और इसके साथ खूब पानी पीना चाहिए। 

Flaxseed_Inside

4. अलसी के बीजों के लड्डू

अलसी के बीजों में कैल्शियम और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही ये आयरन से भरपूर होता है जो शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है। इसलिए महिलाओं के लिए इसके लड्डू बहुत फायदेमंद होते हैं। दरअसल, जिन महिलाओं में असंतुलित पीरियड्स के कारण प्रेग्नेंसी प्लॉन करने में दिक्कत होती है उनके लिए ये बेहद ही फायदेमंद हैं। दरअसल, अलसी के बीज फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होते हैं जो एस्ट्रोजन हार्मोन की नकल करते हैं और अनियमित पीरियड्स को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह हार्मोन को विनियमित करने और अनियमित मासिक धर्म चक्र को सामान्य करने का एक प्राकृतिक तरीका हो सकता है। इसलिए बात चाहे पीरियड्स की हो, प्रेग्नेंसी की हो या फिर हड्डियों की सेहत की, अलसी के बीज के लड्डू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। 

इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में Low BP की समस्या को कैसे दूर करें? डॉक्टर से जानें आसान उपाय

5. सोंठ के लड्डू

सोंठ के लड्डू हमेशा से ही महिलाओं की सेहत के लिए खास रहे हैं। सोंठ के लड्डू एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं जो कि हड्डियों को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। ये जोड़ों के दर्द और कम दर्द की समस्या को दूर करते हैं। साथ ही ये शिशु को स्तनपान करवाने वाली मांओं के लिए भी बेहद फायदेमंद है जिनमें ये ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाता है। महिलाओं में ये पीरियड्स के दौरान गैस और ब्लॉटिंग की समस्या को भी दूर करता है। पर ध्यान रहे कि ज्यादा मात्रा में सोंठ के लड्डू का सेवन ना करें क्योंकि ये गर्म तासीर वाली होती है जो कि ज्यादा खाने पर शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।

इस तरह इन पांच लड्डू का सेवन महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद है। बस ध्यान रहे कि हर लड्डू का सेवन ज्यादा मात्रा में ना करें। साथ ही कोशिश करें कि इन लड्डू को घर में बनाएं और इनमें चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें।

all images credit: freepik

Read Next

महिलाओं में हार्मोनल बदलावों के कारण हो सकती हैं ये 5 यौन समस्याएं, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

Disclaimer