Doctor Verified

क्या गर्भावस्था में गोंद के लड्डू का सेवन करना सुरक्षित है? जानें डॉक्टर से

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के मन में खानपान से जुड़े कई सवाल आते हैं। इन्हीं में से एक है क्या वो गर्भावस्था में गोंद के लड्डू खा सकती हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्भावस्था में गोंद के लड्डू का सेवन करना सुरक्षित है? जानें डॉक्टर से


Is it safe to eat Gond Laddu during pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना होता है। प्रेग्नेंसी में खानपान में की गई छोटी सी गलती भी होने वाली मां और गर्भस्थ शिशु की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। जब खानपान की बात आती है, तो भारतीय घरों में सर्दियों के मौसम में विशेष तौर पर गोंद के लड्डू बनाए जाते हैं। डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को गोंद के लड्डू खाने के लिए दिए जाते हैं, लेकिन सवाल ये है कि क्या गर्भावस्था के दौरान गोंद के लड्डूओं का सेवन करना सुरक्षित है?

आज इस लेख में हम इसी सवाल का जवाब जानेंगे। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था दयाल से बात की।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में 8 से 10 घंटे का ट्रैवल करना सुरक्षित है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Is-it-safe-to-eat-Gond-Laddu-pregnancy-inside

क्या गर्भावस्था में गोंद के लड्डू का सेवन करना सुरक्षित है? - Is it safe to eat Gond Laddu during pregnancy?

डॉ. आस्था दयाल के अनुसार, गोंद के लड्डूओं को बनाने के लिए बहुत ही बड़ी मात्रा में देसी घी, नट्स और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह सभी चीजें गर्भावस्था के दौरान के दौरान फायदेमंद तो होती हैं, लेकिन गोंद का सेवन गर्भावस्था में नुकसानदायक साबित हो सकता है। किसी भी महिला को डिलीवरी के बाद गोंद के लड्डू इसलिए खिलाए जाते हैं, ताकि गर्भ की दीवारें रिकवर हो सके और वापस के संकुचित हो जाएं। वहीं, गर्भावस्था के दौरान गोंद के लड्डू खाने से गर्भस्थ शिशु के विकास पर असर पड़ सकता है। गंभीर मामलों में गर्भावस्था के दौरान गोंद के लड्डू का सेवन करने से गर्भपात का भी खतरा रहता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या स्तनपान करवाते समय ब्रा पहनना सही है? एक्सपर्ट से जानें

गर्भावस्था में गोंद के लड्डू खाने के नुकसान- Side effects of eating Gum Laddoo during pregnancy

देसी घी, आटे, नट्स और गोंद का इस्तेमाल होने के कारण गर्भावस्था के दौरान गोंद के लड्डू खाने कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

1. कब्ज और एसिडिटी का कारण

गोंद और घी पचाने में भारी होते हैं, जो पाचन में समय लेते हैं। गर्भावस्था के दौरान गोंद के लड्डू का सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी समेत पाचन संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद नहीं हो रहा है ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन, तो जानें इसके पीछे का कारण 

ivf-myths-inside2

2. डायबिटीज 

यदि आपको गर्भावस्था में गर्भकालीन मधुमेह (Gestational Diabetes) है या आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है, तो गोंद के लड्डू में मौजूद चीनी और कैलोरी नुकसानदायक हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः क्या पहली प्रेग्नेंसी IVF से होने के बाद दूसरी प्रेग्नेंसी नॉर्मल हो सकती है? डॉक्टर से जानें जवाब 

3. स्किन एलर्जी का कारण

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव होते हैं। हार्मोनल बदलावों की वजह से गोंद के लड्डू खाने से महिलाओं को स्किन एलर्जी होने का खतरा रहता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में जड़ वाली सब्जियां खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें जवाब

 

निष्कर्ष

गर्भावस्था के दौरान गोंद के लड्डूओं का सेवन करना स्वास्थ्य के लिहाज से नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान किसी भी नई चीज का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Read Next

क्या प्रेग्नेंट महिलाओं को इलेक्ट्रोलाइट वॉटर लेना चाहिए? डॉक्टर से जानें जवाब

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version