Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान चिकन लिवर खाना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट से जानें

Is it Safe to Eat Liver During Pregnancy: गर्भवस्था के दौरान महिलाओं के मन में चिकन खाते वक्त कई तरह के सवाल आते हैं। उन्हीं सवालों में से एक है लिवर खाना सुरक्षित है या नहीं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी के दौरान चिकन लिवर खाना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट से जानें


Is it Safe to Eat Liver During Pregnancy: गर्भावस्था में महिलाओं को गर्भ में पलने वाले शिशु की सेहत के लिहाज से भोजन करने की सलाह दी जाती है। गर्भस्थ महिला के खाने में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स सभी चीजों का शामिल होना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। गर्भावस्था में महिलाओं को फल, हरी सब्जियां, सीड्स, नट्स, मीट और भी तरह की चीजें खाने के लिए कहा जाता है। ताकि गर्भ में पलने वाले शिशु का सही विकास हो सके। गर्भावस्था में अक्सर महिलाएं मीट और चिकन तो खाती हैं, लेकिन उनके मन में कई तरह के सवाल घूमते रहते हैं। इन्हीं सवालों में से एक है गर्भावस्था में चिकन का लिवर खाना चाहिए या नहीं। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं इसके बारे में।

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान चिकन लिवर खाना सुरक्षित होता है?- Is it Safe to Eat Liver During Pregnancy

संयुक्त राज्य अमेरिका के कृषि विभाग के अनुसार, चिकन के लिवर में आयरन, फोलेट और विटामिन बी12 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद होते हैं। गर्भावस्था में लिवर खाना सुरक्षित होता है, लेकिन इसकी मात्रा और पकाने का तरीका सही होना चाहिए। आइए इस बारे में ज्यादा जानते हैं गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था दयाल से।

इसे भी पढ़ेंः क्या पैडेड ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होने का जोखिम बढ़ता है? डॉक्टर से जानें

डॉ. आस्था दयाल का कहना है कि गर्भावस्था में चिकन का लिवर खाना बिल्कुल सुरक्षित है। चिकन के लिवर में कई तरह के तत्व पाए जाते हैं जो होने वाली मां के साथ-साथ गर्भ में पलने वाले शिशु के लिए भी फायदेमंद होता है। हालांकि लिवर में रेटिनॉल नामक एक घटक भी होता है जो भ्रूण में कई स्वास्थ्य जोखिमों को बढ़ाता है।  इसलिए, गर्भावस्था में लिवर खाने की मात्रा को नियंत्रित रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। गर्भावस्था में कोई महिला ज्यादा मात्रा में चिकन या मटन का लिवर खाती है, तो इससे भ्रूण को कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक परेशानियां हो सकती हैं।

5 Foods To Avoid During Pregnancy | OnlyMyHealth

गर्भावस्था में लिवर खाने के फायदे- Benefits of Consuming Liver During Pregnancy

गर्भावस्था में लिवर खाने से मां और गर्भ में पलने वाले शिशु को क्या फायदे मिलते हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में।

फोलिक एसिड - यह गर्भ में पलने वाले बच्चे की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भ्रूण के तंत्रिका संबंधी विकास को भी बढ़ावा देता है।

प्रोटीन - गर्भावस्था में प्रोटीन गर्भ में पलने वाले शिशु के शरीर के निर्माण के लिए बहुत जरूरी होता है। एक महिला मध्यम मात्रा में लिवर का सेवन करके पर्याप्त प्रोटीन प्राप्त कर सकती है।

विटामिन ए - लिवर विटामिन ए का एक अच्छा सोर्स है, जो न केवल संपूर्ण पोषण प्रदान करता है बल्कि नवजात शिशु की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाता है।

आयरन - लिवर में आयरन की उपस्थिति मुख्य कारणों में से एक है जिसके कारण गर्भवती महिलाओं को लिवर के सेवन की सलाह दी जाती है क्योंकि यह एनीमिया के जोखिम को कम करता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या ब्रेस्टफीडिंग कराने से स्तन ढीले हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें स्तनों में कसाव लाने के टिप्स

5 Best Fruits And Vegetables During Pregnancy | OnlyMyHealth

प्रेग्नेंसी में कितनी मात्रा में लिवर खाना है सुरक्षित?

डॉ. आस्था दयाल का कहना है कि गर्भावस्था में महिलाएं सप्ताह में एक बार 60 से 70 ग्राम के बीच चिकन का लिवर बिना किसी संकोच के खा सकती हैं। हालांकि जिन महिलाओं की प्रेग्नेंसी में किसी तरह की परेशानी है, डॉक्टर ने महिलाओं को खाने में किसी तरह की एहतियात बरतने की सलाह दी है। ऐसे में उन्हें लिवर खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

All Image Credit: Freepik.com

Read Next

प्रेग्नेंसी की शुरुआत में क्या आपको भी परेशान कर रहा है कमर दर्द? डॉक्टर से जानें इससे राहत के उपाय

Disclaimer