Fri Sep 11, 2026 | 08:29 PM IST

Doctor Verified

प्रेग्नेंसी के कितने महीने तक शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट से जानें

प्रेग्नेंसी के दिनों में महिलाओं को अपने खान-पान से लेकर लाइफस्टाइल तक का अतिरिक्त ख्याल रखना जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। उनमें से एक है कि प्रेग्नेंसी के कितने महीने तक शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित होता है?

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पलों को जी रही होती हैं। लेकिन, इस दौरान महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इस दौरान कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव भी होते हैं, जो एक महिला को परेशान कर सकते हैं। प्रेग्नेंसी के दिनों में महिलाओं को अपने खान-पान से लेकर लाइफस्टाइल तक का अतिरिक्त ख्याल रखना जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। उनमें से एक है कि प्रेग्नेंसी के कितने महीने तक शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित होता है? आइए, इसके बारे में जानते हैं मेक्स हेल्थकेयर की ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. ऋचा सिंघल से-

प्रेग्नेंसी के कितने महीने तक शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित होता है?

  • आमतौर पर प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित होता है। आप भी प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बना सकते हैं। अगर आपके डॉक्टर ने मना नहीं किया है, तो आप शारीरिक संबंध बना सकते हैं। शुरुआत के 6 महीनों में शारीरिक संबंध बनाना काफी हद तक सुरक्षित होता है। लेकिन, अगर डॉक्टर ने शारीरिक संबंध न बनाने की सलाह दी है तो उसका पालन जरूर करें।
  • आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही और दूसरी तिमाही में शारीरिक संबंध बनाना पूरी तरह से सुरक्षित होता है। कुछ मामलों में तीसरी तिमाही में सेक्स करने से बचने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आपकी प्रेग्नेंसी नॉर्मल है तो डॉक्टर आपको सावधानी के साथ सेक्स करने की सलाह दे सकते हैं।
  • वहीं, कुछ मामलों में प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में भी शारीरिक संबंध बनाने से मना किया जाता है। ऐसे में आपको जरूर ध्यान रखना चाहिए।
  • अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो भी आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी की शुरुआत में सेक्स करना सुरक्षित होता है? जानें डॉक्टर की राय


pregnancy-inside4

प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • प्रेग्नेंसी के दौरान आपको शारीरिक संबंध बनाते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान संक्रामक बीमारी होने पर शारीरिक संबंध बिलकुल न बनाएं।
  • अगर आपके पार्टनर को यौन संचारित रोग है तो भी सेक्स करने से बचें।
  • डिलीवरी डेट से कुछ दिन पहले शारीरिक संबंध बनाने से बचें।
  • प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिन बेहद नाजुक होते हैं, इसलिए इन दिनों में भी सेक्स करने से बचना चाहिए।

Read Next

प्रेग्नेंसी के दौरान पैरों में ऐंठन की समस्या से परेशान हैं, तो अपनाएं ये 4 टिप्स, मिलेगी राहत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 02, 2024 18:30 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content