
Can I Have Sex After Conceiving in Hindi: गर्भावस्था एक महिला के जीवन की सबसे खूबसूरत जर्नी होती है। हालांकि, इस दौरान महिलाओं को कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। कंसीव करने के बाद महिलाओं को अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखना जरूरी होता है। इस दौरान खान-पान से लेकर लाइफस्टाइल तक, सभी चीजें हेल्दी होनी चाहिए। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के मन में कई सवाल भी होते हैं। खासकर, कंसीव करने के तुरंत बाद महिलाएं काफी चीजें जानना चाहती हैं। इनमें से एक है कि क्या कंसीव करने के बाद सेक्स कर सकते हैं (Kya Conceive Krne ke Bad Sex Kar Skte Hai)? आइए, जानते हैं मेक्स हेल्थकेयर की ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. ऋचा सिंघल से-
क्या कंसीव करने के बाद सेक्स कर सकते हैं?
जी हां, कंसीव करने यानी गर्भधारण के बाद सेक्स कर सकते हैं। गर्भधारण के बाद सेक्स करने में कोई समस्या नहीं होती है। हालांकि, अगर आपको गर्भधारण के दौरान किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह पर ही शारीरिक संबंध बनाना चाहिए। लेकिन अगर गर्भावस्था या कंसीव करने के बाद कोई जटिलता नहीं है तो आप सेक्स कर सकती हैं। आपको बता दें कि आमतौर पर गर्भावस्था के सभी चरणों के दौरान सेक्स करना सुरक्षित होता है।
इसे भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी की शुरुआत में सेक्स करना सुरक्षित होता है? जानें डॉक्टर की राय
कंसीव करने के बाद सेक्स के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
कंसीव करने के बाद सेक्स कर सकते हैं। लेकिन आपको सेक्स के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- कंसीव के दौरान आपको सेक्स तभी करना चाहिए, जब कोई जटिलता न हो।
- गर्भवती महिलाओं का शरीर संवेदनशील होता है। इसलिए इस दौरान आपको सावधानीपूर्वक शारीरिक संबंध बनाना चाहिए।
- अगर आपको शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दर्द और खून निकल रहा है तो आपको सेक्स करना बंद कर देना चाहिए।
- कंसीव करने के बाद हार्मोनल बदलाव होते हैं। इससे आपको तनाव या चिंता घेर सकता है।
- कंसीव करने के बाद इंफेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए आपको शारीरिक संबंध बनाने के दौरान सुरक्षा का पूरा ख्याल रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- क्या बच्चेदानी निकलवाने से यौन स्वास्थ्य प्रभावित होता है? डॉक्टर से जानें
प्रेग्नेंसी के दौरान किन स्थितियों में नहीं करना चाहिए सेक्स?
- अगर आपको कंसीव के बाद ज्यादा रक्तस्त्राव होता है, तो इस स्थिति में सेक्स करने से बचें।
- गर्भ में दो या दो से ज्यादा भ्रूण होने पर भी शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए।
- अगर आपके साथी को यौन संचारित रोग है, तो कंसीव करने के बाद सेक्स न करें।
- अगर गर्भपात का इतिहास रहा है तो भी शारीरिक संबंध बनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version