Expert

क्या प्रेग्नेंसी में ब्राउन राइस खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

Is It Safe To Eat Brown Rice In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान ब्राउन राइस खा सकते हैं। इससे एनर्जी मिलती है और यह पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी में ब्राउन राइस खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय


Is It Safe To Eat Brown Rice In Pregnancy: प्रेग्नेंसी में महिला क्या खा रही है, क्या नहीं खा रही है, उसे हर चीज पर नजर रखनी होती है। अगर वह कुछ अनहेल्दी या अस्वच्छ खा ले, तो इससे उसकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर महिला का स्वास्थ्य खराब होता है, तो इससे गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए, एक्सपर्ट्स का यह कहना है कि प्रेग्नेंट महिला को वही खाना चाहिए, जो उनके बच्चे के लिए सही हो। हालांकि, महिलाएं इस बात का ध्यान रखती हैं कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? इसके बावजूद, कई बार उन्हें पता नहीं होता है कि उनकी सेहत के लिए क्या-क्या चीजें सही हैं? इसी क्रम में, आज हम बता रहे हैं कि क्या प्रेग्नेंट महिला को ब्राउन राइस खाना चाहिए या नहीं? कहीं इसका उनकी सेहत पर बुरा असर तो नहीं पड़ता है? जानिए, डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से

क्या प्रेग्नेंट महिलाएं ब्राउन राइस खा सकती है- Is It Safe To Eat Brown Rice In Pregnancy In Hindi

Is It Safe To Eat Brown Rice In Pregnancy In Hindi

प्रेग्नेंट महिलाएं बेहिचक ब्राउन राइस खा सकती हैं और यह बिल्कुल सुरक्षित है। दिव्या गांधी कहती हैं, "असल में, ब्राउन राइस गर्भवती महिलाओं के लिए एक अच्छा और पौष्टिक ऑप्शन है। इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जैसे फोलेट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स। ये सभी तत्व गर्भ में पल रहे शिशु के लिए बहुत ही लाभकारी हैं। हालांकि, चावल कैसे बनाया जा रहा है, यह बात बहुत मायने रखती है। अगर गर्भवती महिला कच्चे ब्राउन राइस खा ले, तो इससे उसकी सेहत बिगड़ सकती है और इसका बच्चे पर भी बुरा असर पड़ सकता है। अगर सही तरह से पकाया जाए, तो प्रेग्नेंसी के दौरान इसे खाने में कोई दिक्कत नहीं होती है। इसके बावजूद, प्रेग्नेंट महिलाओं को अगर ब्राउन राइस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना है, तो बेहतर है कि अपने हेल्थ एक्सपर्ट से बात करें।"

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में चावल खाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

प्रेग्नेंसी में ब्राउन राइस खाने के फायदे- Benefits Of Eating Brown Rice In Pregnancy In Hindi

पोषक तत्वों से भरपूर

ब्राउन राइस, साबुत अनाज है। यह फाइबर, विटामिन बी, मैग्नीशियम और आयरन जैसे कई तरह के मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर है।

फोलेट कंटेंट का अच्छा स्रोत

ब्राउन राइस में फोलेट पाया जाता है। आपको बता दें कि आर्टिफिशियल तरीके से बनाए जाने पर फोलेट को फोलिक एसिड के नाम से जाना जाता है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए यह बहुत जरूरी तत्व होता है। इसका गर्भ में पल रहे भ्रूण पर सीधा असर पड़ता है। इससे भ्रूण का विकास सही तरह से होता है।

इसे भी पढ़ें: Pregnancy Eighth Month Diet : प्रेगनेंसी के आठवें महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

फाइबर होता है

ब्राउन राइस में सफेद चावल की तुलना में ज्यादा फाइबर होता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं का फाइबर इनटेक ज्यादा होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिला कब्ज जैसी परेशानी से गुजरती है। वहीं, अगर महिला पर्याप्त मात्रा में फाइबर का सेवन करे, तो कब्ज की समस्या में कमी देखी जा सकती है।

इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करता है

ब्राउन राइस में मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसे मिनरल्स होते हैं। यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है और इम्यूनिटी को भी स्ट्रॉन्ग बनाता है। इसके अलावा, ब्राउन राइस में लिगनेन और फेनोलिक जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो विभिन्न स्वास्थ्य लाभों से जुड़े हुए हैं।

बॉडी हाइड्रेट रखता है

ब्राउन चावल, सभी अनाजों की तरह, खाना पकाने के दौरान पानी को एब्जॉर्ब करता है। आपको चाहिए कि जब भी ब्राउन राइस खाएं, इसके बाद अच्छी-खासी मात्रा में पानी पिएं। प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में पानी कमी नहीं होनी चाहिए। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

Read Next

प्रेग्नेंसी में नारी साग खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version