Nari Saag Benefits: नारी के साग को अंग्रेजी में वाटर स्पिनेच (Water Spinach) के नाम से भी जाना जाता है। पश्चिम बंगाल में नारी साग को कलमी शाक भी कहते हैं। यह एक हरी पत्तेदार सब्जी के तरीके से खाई जाती है। इसे साग के रूप में पकाकर या सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं। कुछ लोग नारी के साग का जूस पीना भी पसंद करते हैं। नारी का साग हर मौसम में खाया जाता है। इसके पत्तों में विटामिन-ए, सी, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। स्किन और शरीर के लिए इस साग को खाने से कई फायदे मिलते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए नारी साग खाना फायदेमंद होता है। इस लेख में आपको बताएंगे प्रेग्नेंसी में नारी साग खाने के 5 फायदे और सेवन का तरीका। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
गर्भवती महिलाओं के लिए नारी साग के फायदे- Nari Saag Benefits During Pregnancy
- नारी साग में आयरन होता है जिससे गर्भवती महिलाओं में एनीमिया या खून की कमी की समस्या दूर होती है।
- नारी साग खाने से गर्भवती महिलाओं की हड्डियां मजबूत होती हैं, नारी साग में कैल्शियम होता है।
- नारी साग में फाइबर होता है, इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।
- नारी साग में विटामिन-ए होता है। नारी साग खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
- गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए फोलेट जरूरी है, नारी साग में फोलेट पाया जाता है।
- नारी साग में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने और इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए नारी का साग फायदेमंद होता है।
- नारी साग में विटामिन-सी, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
नारी साग को डाइट में कैसे शामिल करें?- How to Add Nari Saag in Diet
गर्भवती महिलाओं के लिए नारी साग, पोषक तत्वों से भरपूर आहार है। नारी साग में आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। नारी साग को कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है-
- नारी साग को आलू और अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर रोटी के साथ सब्जी के तौर पर खा सकते हैं।
- नारी साग को पीसकर उसका सूप बनाकर भी पी सकते हैं।
- ताजे नारी साग को धोकर और काटकर सलाद के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं।
- नारी साग को दाल में मिलाकर पकाएं। इससे दाल का स्वाद बढ़ जाता है और पोषण भी मिलता है।
- नारी साग को गूंथे हुए आटे में मिलाकर रोटी या पराठा बनाकर खा सकते हैं।
- नारी साग का ताजा जूस बनाकर पीना भी फायदेमंद होता है। इसमें नींबू का रस और थोड़ा सा नमक मिलाकर पी सकते हैं।
- ध्यान रखें कि नारी साग में कीड़े भी हो सकते हैं, इसलिए इसे हमेशा धोकर ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा हमेशा ताजे हरे पत्तों का ही इस्तेमाल करें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: thespruceeats.com, i.ytimg.com
Read Next
प्रेग्नेंसी में गैस से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये आयुर्वेदिक चूर्ण, पाचन के लिए होता है फायदेमंद
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version