Kalmi saag ke fayde: बरसात के मौसम में अक्सर लोग खान-पान से जुड़ी चीजों को लेकर परहेज करते हैं। दरअसल, इस मौसस में लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं जैसे पेट में इंफेक्शन और आंतों से जुड़ी बीमारियां। ऐसे में शरीर को कुछ विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्वों की जरूरत होती है जो कि इस मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ आपको कई मौसमी बीमारियों से बचा सके। सबसे ज्यादा जरूरी होता है बरसात के इस मौसम में इंफेक्शन से बचना जिसके लिए आपको उन चीजों को खाना चाहिए जो कि एंटीऑक्सीडेट से भरपूर हों और आपकी इम्यूनिटी बिल्ड करने में मदद करे। ऐसे में कलमी का साग खाना कैसे फायदेमंद हो सकता है। इस बारे में जानते हैं Dr Purva Balkrishna Amin, BAMS, MD(Scholar) से।
बरसात में कलमी साग खाने के फायदे- Water spinach kalmi saag benefits in hindi
Dr Purva Balkrishna बताते हैं कि कलमी साग के नाम से मशहूर वाटर स्पिनेच एक बहुत ही फायदेमंद पत्तेदार सब्जी है जिसे आमतौर पर बरसात के मौसम में खाया जाता है। यह मौसमी हरी सब्जी नमी वाली परिस्थितियों में पनपती है और इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, बी और सी जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इसे मानसून में खाने के लिए आदर्श बनाते हैं, जब शरीर संक्रमण और सुस्त पाचन से ग्रस्त होता है। इसके अलावा भी बरसात में कलमी साग खाने के कई फायदे हैं। जैसे
आंतों की सेहत अच्छी रहती है
आपने सुना होगा कि बरसात के मौसम में लोगों को आंतों से जुड़ी कई समस्याओं को सामना करना पड़ जाता है। बहुत से लोग इस दौरान दस्त और कब्ज की समस्या के शिकार रहते हैं। ऐसे में इसमें मौजूद उच्च फाइबर सामग्री कब्ज से राहत दिलाने और आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। इससे दस्त में कमी आती है और आप कब्ज की समस्या से बचे रह सकते हैं। इस प्रकार से इस मौसम इस साग को खाने से पेट बंधा रहता है और ज्यादा समस्याएं नहीं होती।
इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर बेहतर पाचन तक, जानें आयुर्वेद में सौंफ खाने के फायदे, नुकसान और खाने का तरीका
इम्यूनिटी बूस्टर है
बरसात के मौसम में कलनी साग खाना इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार हो सकता है। इस साग को खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करते हैं। ये बरसात के मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाते हैं खासकर कि इंफेक्शन आदि से। इसके अलावा विटामिन सी हमेशा से सेहत के लिए बेहद जरूरी और फायदेमंद माना गया है।
शरीर को ठंडा रखने के साथ हाइड्रेट करता है
वाटर स्पिनेच का शरीर पर प्राकृतिक रूप से ठंडा और हाइड्रेटिंग प्रभाव भी होता है, जो नमी के कारण होने वाली आंतरिक गर्मी को संतुलित करने में मदद करता है। इससे आपको इस मौसम में मुंह में छाले और तमाम प्रकार की समस्याएं नहीं होंगी। साथ ही पेट ठंडा रहने की वजह से शरीर का पीएच भी बैलेंस रहता है जिससे आपको पेट से जुड़ी दूसरी समस्याएं परेशान नहीं करेंगी।
इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है मालाबार नट, डाइट में करें शामिल
सूजन-रोधी और कफ संतुलन के लिए जाना जाता है
आयुर्वेदिक ग्रंथों में, इसे पारंपरिक रूप से सूजन-रोधी और कफ-संतुलित गुणों के लिए पहचाना जाता है, जो कफ को बढ़ाने वाले मानसून के दौरान श्वसन और पाचन स्वास्थ्य का समर्थन करते हैं। यह टॉन्सिल की समस्या को कम करने के साथ कफ को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे फेफड़ा साफ रहता है और आपको कंजेशन की समस्या नहीं होती।
कैसे खाएं कलमी का साग?
Dr Purva Balkrishna बताते हैं कि हालांकि, इसकी जलीय प्रकृति के कारण इसे पकाने से पहले अच्छी तरह से साफ करना आवश्यक है, क्योंकि बरसात के मौसम में इसमें परजीवी या रोगाणु हो सकते हैं। इसके लिए आप इसे गर्म पानी से धोकर निकाल लें। एक सरल और पौष्टिक रेसिपी है स्टिर-फ्राइड वाटर स्पिनेच बनाएं। दूसरा तरीका यह हो सकता है कि पत्तियों और कोमल तनों को अच्छी तरह से धो लें, फिर लहसुन, चुटकी भर हल्दी, जीरा और सेंधा नमक के साथ घी या तिल के तेल में भूनें। पोषण और स्वाद के लिए, इसे सूप या मूंग दाल में भी मिलाया जा सकता है।
तो बरसात जाने से पहले जरूर खाएं कलमी का साग। इस साग को आप लोहे की कड़ाही में बनाकर खाएं ताकि आपको इसका पूरा स्वाद मिल सके। तो कभी आपने कलमी का साग नहीं खाया है तो आपको इस साग को एक बार जरूर खाना चाहिए।
FAQ
बरसात में क्या खाना चाहिए?
बरसात के मौसम में, हल्का, गर्म, और सुपाच्य भोजन करें जो कि आसानी से पच जाए। जैसे इस मौसम में आप दाल-चावल, खिचड़ी, हरी सब्जियां और सूप का सेवन कर सकते हैं जो कि आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?
बारिश के मौसम में आपको लहसुन, अदरक, सेब और केला खाना चाहिए। इससे शरीर की एनर्जी बनी रहती है और आपका कई बीमारियों से बचाव हो सकता है।बरसात के मौसम में क्या नहीं खाना चाहिए
बरसात के मौसम में आपको बैंगन, शिमला मिर्च और बीज वाली सब्जियों को खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा आपको ज्यादा मात्रा में बाहरी खाना और नॉन वेज फूड्स के सेवन से भी बचना चाहिए।