Expert

गर्मियों में खाएं अरबी के पत्तों का साग, जानें सेहत के ल‍िए इसके 7 फायदे और रेस‍िपी

Arbi Leaves Saag Recipe: अरबी के पत्तों का साग खाने से वजन कंट्रोल होता है इम्‍यून‍िटी बढ़ाने में मदद म‍िलती है। जानें साग बनाने की रेस‍िपी और फायदे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में खाएं अरबी के पत्तों का साग, जानें सेहत के ल‍िए इसके 7 फायदे और रेस‍िपी

Arbi Leaves Saag Recipe: अरबी की सब्जी कई लोगों को बहुत पसंद होती है। लेक‍िन अरबी के पत्तों से बनने वाला साग बेहद स्वादिष्ट होता है। अरबी के पत्तों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, फोलेट और कैल्शियम जैसे पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अरबी के पत्तों में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इन पत्तों में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। अरबी के पत्तों में विटामिन-ए पर्याप्त होता है। यह आंखों को स्वस्थ रखने में काफी मददगार है। कई लोग अरबी के पत्तों का साग बनाकर खाते हैं। यह पोषक तत्‍वों से भरपूर रेस‍िपी को बनाकर खाने से पेट जल्‍दी भर जाता है और शरीर को जरूरी न्‍यूट्र‍िएंट्स म‍िलते हैं। इस लेख में जानेंगे अरबी के पत्तों का साग बनाने की रेस‍िपी और फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइट‍िश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।                

अरबी के पत्तों का साग कैसे बनाएं?- Arbi Leaves Saag Recipe 

arbi leaves saag recipe

अरबी के पत्तों का साग खाने में बेहद लजीज होता है। इसे बनाने की रेस‍िपी आसान है। जानें इसे बनाने का सही तरीका- 

सामग्री: 500 ग्राम अरबी के पत्ते, हींग, हरी म‍िर्च, अदरक, लहसुन, टमाटर, नमक, मक्‍खन या घी और लाल म‍िर्च पाउडर   

व‍िध‍ि:

  • अरबी के पत्तों को अच्छी तरह धोकर मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें।
  • पत्तों को प्रेशर कुकर में डालें और थोड़ा पानी डालकर 3-4 सीटी आने तक पकाएं।
  • पकने के बाद पत्तों को ठंडा होने दें और फिर इन्हें मिक्सी में दरदरा पीस लें। इसे ज्यादा बारीक नहीं करना है।
  • एक कढ़ाई में मक्खन या घी गरम करें।
  • इसमें हींग डालें और फिर कटी हुई हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  • फिर कटा हुआ टमाटर डालें और टमाटर के नर्म होने तक भूनें।
  • अब इसमें पिसे हुए साग का मिश्रण डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें।
  • मध्यम आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं, बीच-बीच में चलाते रहें ताकि साग तले में न लगे।
  • अरबी के पत्तों से बना साग न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

अरबी के पत्तों का साग खाने के फायदे- Arbi Leaves Saag Benefits 

  1. अरबी के पत्तों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इससे बना साग खाएंगे, तो पाचन तंत्र मजबूत बनेगा और कब्‍ज, गैस जैसी समस्‍याओं से छुटकारा म‍िलेगा। 
  2. अरबी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। 
  3. अरबी के पत्तों में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारियों का र‍िस्‍क कम करता है।
  4. अरबी के पत्तों में पोटैशियम होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है और हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। 
  5. अरबी के पत्तों का साग ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  6. अरबी के पत्तों का साग कम कैलोरी वाला होता है और इसमें फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसे आहार में शामिल करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। 
  7. अरबी के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसे खाने से जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत मिलती है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।  

Read Next

डाइट में अचानक बदलाव करने से स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer