
Why do periods stop after conceiving pregnancy in hindi: पीरियड्स हम महिलाओं के जीवन का अहम हिस्सा है। जब किसी महिला के पीरियड्स की डेट मिस हो जाती है, तो यह प्रेग्नेंसी का पहला संकेत माना जाता है। यूं तो महिलाओं के पीरियड्स मिस (Reasons of Missing Periods) होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन शादी के जब भी पीरियड्स मिस होते हैं, तो महिलाओं के मन में पहला ख्याल प्रेग्नेंसी कंसीव का ही आता है।
पीरियड्स मिस पर प्रेग्नेंसी कंसीव होती है, ये बात को हम सभी महिलाओं को पता है, लेकिन कंसीव करने के बाद पीरियड्स क्यों नहीं होते हैं? क्या आपको इस बात की जानकारी है? कंसीव होने पर पीरियड्स क्यों नहीं होते हैं, इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए ओनलीमॉयहेल्थ की टीम ने गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था दयाल से बात की।
इसे भी पढ़ेंः इन 5 तेलों में होते हैं दर्दनिवारक गुण, सिरदर्द में लगाने से मिलेगा आराम
कंसीव करने के बाद पीरियड्स क्यों नहीं आते हैं?- Why do periods stop after conceiving pregnancy in hindi
डॉ. आस्था दयाल के अनुसार, हर महीने पीरियड्स के दौरान महिलाओं की ओवरी से अंडे रिलीज होते हैं। दो पीरियड्स सर्कल के बीच ओव्युलेशन होता है। यह साइकिल लगभग 14 से 20 दिनों का माना जाता है। पीरियड्स के दौरान रिलीज होने वाले एग्स 1 दिन तक रखते हैं और इस दौरान अगर स्पर्म एग को फर्टिलाइज कर दें, तो महिला प्रेग्नेंट हो जाती है। वहीं, जब यह एग फर्टिलाइज नहीं होता है, तो पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। डॉक्टर का कहना है कि प्रेग्नेंसी कंसीव करने के बाद ओव्युलेशन नहीं होता है। यही कारण है कि प्रेग्नेंसी कंसीव करने के बाद महिलाओं को पीरियड्स नहीं होते हैं।
इसे भी पढ़ेंः एक दिन में पैरासिटामॉल की कितनी गोलियां खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसे ज्यादा खाने के नुकसान
प्रेग्नेंसी के बाद पीरियड्स बंद हो जाते हैं क्योंकि शरीर ऐसे हार्मोन का उत्पादन करता है जो गर्भाशय की परत के गिरने और ओव्यूलेशन को रोकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि शरीर को बढ़ते भ्रूण को सहारा देने के लिए अस्तर की आवश्यकता होती है। पीरियड्स चक्र के दौरान, गर्भाशय में अंडे को प्रत्यारोपित करने की तैयारी के लिए एक मोटी परत विकसित होती है। यदि प्रेग्नेंसी नहीं होती है, तो परत गिर जाती है और पीरियड्स होते हैं।
इसे भी पढ़ेंः रुके हुए पीरियड्स को जल्द लाने में मदद करेगा ये हर्बल काढ़ा, न्यूट्रिश्निस्ट से जानें रेसिपी
इसे भी पढ़ेंः महिलाओं के लिए शतावरी है फायदेमंद, पीरियड्स और यौन परेशानियों से दिलाता है राहत
डिलीवरी के बाद महिलाओं को होते हैं लंबे पीरियड्स
डॉ. आस्था दयाल के अनुसार, प्रेग्नेंसी कंसीव करने के बाद जब महिला बच्चे को जन्म दे देती है, तो गर्भाशय के ऊपर की परत गिर जाती है और इसके बाद महिलाओं को पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर से गंदा खून पूरी तरीके से निकल जाए, तो इसके लिए उन्हें 20 से 25 दिन तक वेजाइनल ब्लीडिंग होती है। इसका मुख्य कारण है कि शरीर में दोबारा से हार्मोन डेवलप हो रहे हैं, जो डिलीवरी के बाद होने वाले ओव्यूलेशन साइकिल को शुरू करेंगे।
Image Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version