Is it Normal to Miss Periods while using Birth Control Implant: अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए अब महिलाएं बर्थ कंट्रोल इम्प्लांट को अपना रही हैं। बर्थ कंट्रोल इम्प्लांट एक ऐसा डिवाइस है, जो शरीर में हार्मोन छोड़कर प्रेग्नेंसी को रोकने का काम करता है। बर्थ कंट्रोल इम्प्लांट को बाजू की त्वचा के नीचे लगाया जाता है। इसलिए अन्य डिवाइस के मुकाबले महिलाओं को बर्थ कंट्रोल इम्प्लांट ज्यादा सुविधाजनक लगता है।
यूं तो यह डिवाइस प्रेग्नेंसी को रोकने में प्रभावी होता है, लेकिन कई महिलाएं इस इम्प्लांट का इस्तेमाल करने के दौरान पीरियड्स मिस होने और पीरियड्स सर्कल में बदलाव होने की शिकायत करती हैं। आखिर बर्थ कंट्रोल इम्प्लांट लगवाने के बाद पीरियड्स में बदलाव क्यों होता है और ऐसा होने पर क्या करना चाहिए (Is it Normal to Miss Periods while using Birth Control Implant), इस लेख में हम इसी के बारे में चर्चा करेंगे।
इसे भी पढ़ेंः Breast Cancer: क्या ज्यादा शुगर खाने करने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? जानें डॉक्टर से
इम्प्लांट लगवाने से पीरियड मिस क्यों हो जाते हैं- Why do you miss your period after getting an implant
दिल्ली के रोहिणी स्थित स्त्री क्लीनिक के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके पारेख का कहना है कि बर्थ कंट्रोल इम्प्लांट शरीर में प्रोजेस्टिन नामक हार्मोन छोड़ता है, यह शरीर में प्राकृतिक हार्मोन प्रोजेस्टेरोन की तरह काम करता है। जिससे ओव्युलेशन की प्रक्रिया बाधित होती है और पीरियड्स सर्कल में बदलाव आता है। यह इंप्लांट महिलाओं की गर्भाशय की परत को पतला कर देता है और सर्वाइकल म्यूकस को गाढ़ा करता है। इन प्रभावों से महिलाओं के शरीर में हार्मोन का संतुलन बदल जाता है। इसकी वजह से पीरियड मिस, पीरियड का लेट आना और पीरियड पूरी तरह से रूकने की समस्या होती है।
डॉ. एसके पारेख के अनुसार, बर्थ कंट्रोल इम्प्लांट लगवाने के बाद हर महिला के पीरियड्स सर्कल में बदलाव नहीं देखा जाता है। हर महिला का शरीर अलग तरीके से हार्मोन पर प्रतिक्रिया करता है। कुछ महिलाओं में डिवाइस का इस्तेमाल करने के बाद पीरियड्स की परेशानी होती है, कुछ में नहीं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है।
इसे भी पढ़ेंः बाहर का खाना खाने से बढ़ता है कैंसर का जोखिम, डॉक्टर से जानें यह क्यों बनता है कैंसर का कारण
क्या इंप्लांट लगाने के बाद पीरियड मिस होना हानिकारक है- Is it harmful to miss a period after getting an implant
डॉ. पारेख का कहना है कि जिन महिलाओं ने बर्थ कंट्रोल इम्प्लांट लगवाया है, तो पीरियड्स का मिस होना एक सामान्य बात है। ऐसे में डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। इंप्लांट का इस्तेमाल करने के दौरान महिलाओं को अपने पीरियड्स के पैटर्न को नोट करना जरूरी है। पीरियड्स किस महीने में कब आए, कितने दिन चले, कितना फ्लो था। यह सब लिखकर रखें और फिर इस विषय में डॉक्टर से बात करें। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो इंप्लांट की समय सीमा 3 से 5 वर्षों की होती है। इसे लगाने के बाद अगर 6 महीने तक पीरियड्स नहीं आते हैं, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः भारत में महिलाओं में सबसे कॉमन हैं ये 5 कैंसर, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इंप्लांट हटाने के बाद पीरियड्स नॉर्मल हो सकते हैं- Can periods become normal after implant removal
इस सवाल का जवाब देते हुए डॉ. पारेख बताते हैं कि बर्थ कंट्रोल इम्प्लांट को हटवाने के तुरंत बाद पीरियड वापस नहीं आते हैं। डिवाइस को हटाने के 2 से 3 महीने के बाद पीरियड्स का फ्लो और हार्मोन संतुलन वापस आता है। इतना ही समय महिलाओं में ओव्युलेशन सर्कल को वापस आने में लगता है।
इसे भी पढ़ेंः नॉर्मल डिलीवरी में कितने टांके आते हैं? डॉक्टर से जानिए इसके बारे में
निष्कर्ष
डॉक्टर के साथ बातचीत के आधार पर ये कहा जा सकता है कि बर्थ कंट्रोल इम्प्लांट का इस्तेमाल करने के दौरान पीरियड्स का मिस होना आम बात है। ये डिवाइस के शरीर में हार्मोन छोड़ने के बाद होने वाले हार्मोनल बदलावों का हिस्सा है और ज्यादातर मामलों में इससे डरने की बात नहीं है। लेकिन अगर आपको परेशानी ज्यादा होती है, तो इस विषय पर डॉक्टर से बात करें।
Image Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version