क्या प्रेग्नेंसी के दौरान अनियमित दिल की धड़कन खतरे का संकेत है?

अगर आप गर्भावस्था में अधिक चाय या कॉफी का सेवन करती हैं, तो इससे दिल की धड़कने बढ़ने की संभावना होती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी के दौरान अनियमित दिल की धड़कन खतरे का संकेत है?

प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए एक अनोखा अनुभव होता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं के अंदर कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव आते हैं। इस दौरान महिलाओं में वजन बढ़ना, पैरों में सूजन, चेहरे पर कसाव जैसे कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। इन्हीं शारीरिक बदलावों में से एक है दिल की धड़कन का बढ़ना। प्रेग्नेंसी में सामान्य रूप से एक या दो बार दिल की धड़कन बढ़ना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन इस तरह की परेशानी बार-बार हो रही है तो यह खतरे का संकेत हो सकती है। आज इस लेख में चर्चा करेंगे कि प्रेग्नेंसी के दौरान अनियमित दिल की धड़कन किस खतरे का संकेत और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है। 

प्रेग्नेंसी में क्यों बढ़ जाती है दिल की धड़कन?

दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी की गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका खन्ना का कहना है कि एक सामान्य व्यक्ति का दिल 60 से 80 प्रति मिनट की रफ्तार से धड़कता है। वहीं, प्रेग्नेंसी में महिलाओं का हार्ट बढ़ जाता है और 1 मिनट में 90 से 100 बार धड़कता है और यह एक सामान्य बात है। कई बार हार्ट रेट 1 मिनट में 100 से भी ज्यादा हो सकता है, इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। एक्सपर्ट का कहना है कि प्रेग्नेंसी में दिल की धड़कन का बढ़ना सामान्य प्रक्रिया है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गर्भ में पलने वाले भ्रूण को विकास के लिए ज्यादा ब्लड की जरूरत होती है। ऐसे में ब्लड की पूर्ति के लिए गर्भवती के शरीर को अधिक ब्लड पंप करना पड़ता है। इसी वजह से प्रेग्नेंसी में महिलाओं की दिल की धड़कन बढ़ जाती है।

What To Do For Cold During Pregnancy In Hindi

इसे भी पढ़ेंः OMH Self Tried: डिलीवरी के बाद जल्दी रिकवरी के मैंने खाया तीसी-भात, जानें इसकी रेसिपी और फायदे

प्रेग्नेंसी में दिल की धड़कन बढ़ने के अन्य कारण

गर्भावस्था में कैफीन का अधिक सेवन

अगर आप गर्भावस्था में अधिक चाय या कॉफी का सेवन करती हैं, तो इससे दिल की धड़कने बढ़ने की संभावना होती है। कैफीन से आपके सेंट्रल नर्वस सिस्टम उत्तेजित होते हैं। इस वजह से आपका हार्ट रेट काफी तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में कोशिश करें कि गर्भावस्था के दौरान कम चाय और कॉफी पिएं।

इसे भी पढ़ेंः कंप्यूटर की तरह तेज काम करेगा दिमाग, आज से ही फॉलो करें एक्सपर्ट की ये 4 टिप्स

ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से

अधिक तनाव लेने से भी गर्भवती महिलाओं की दिल की धड़कने बढ़ने लगती हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने बच्चे और खुद के सेहत की काफी चिंता बनी रहती है। वे इस बात को लेकर हमेशा सोचती रहती हैं। कुछ महिलाओं को इस बात की चिंता सताती है कि उसकी डिलीवरी सामान्य होगी या नहीं। अगर सर्जरी से हुआ, तो कैसे होगा। जैसे कई बातें गर्भावस्था के दौरान उनके मन में आती रहती हैं।

Image Credit: Freepik.com

 

Read Next

गर्भवती महिला को कितना पैदल चलना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट से

Disclaimer