Why Is Sex After Menopause Sometimes More Painful In Hindi: मेनोपॉज के दौरान कई तरह की समस्याएं महिलाओं को झेलनी पड़ती हैं। इसमें हॉट फ्लैशेज, नाइट स्वेट, मूड स्विंग आदि शामिल हैं। यहां तक कि माना जाता है कि मेनोपॉज की वजह से महिलाओं को लो-सेक्स ड्राइव का भी सामना करना पड़ता है। जाहिर है, ऐसा होने पर महिलाओं की मैरीड लाइफ पर निगेटिव असर पड़ सकता है। यही नहीं, कुछ महिलाओं को मेनोपॉज की वजह से सेक्स के दौरान दर्द का भी सामना करना पड़ता है। सवाल है, क्या वाकई मेनोपॉज की वजह से महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाते हुए दर्द होता है या ऐसा कुछ महिलाओं के साथ ही होता है? आइए, जानते हैं डॉ. आस्था दयाल, सीके बिड़ला गुरुग्राम से।
क्या मेनोपॉज में सेक्स करना दर्दनाक होता है- Is It Normal To Have Painful Sex After Menopause In Hindi
जैसा कि यह स्पष्ट है कि मेनोपॉज की वजह से लो-सेक्स ड्राइव की समस्या होती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि मेनोपॉज के कारण महिलाओं के शरीर में हार्मोंस का उतार-चढ़ाव होने लगता है। खासकर, एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर में तेजी से कमी आने लगती है। एस्ट्रोजन एक ऐसा हार्मोन है, जो महिलाओं को वजाइनल लुब्रिकेशन में मदद करता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कुछ महिलाओं के लिए मेनोपॉज के बाद सेक्स के दौरान दर्द का सामना करना पड़ता है और यह पूरी तरह सामान्य है। हां, अगर दर्द बहुत ज्यादा होता है, तो बेहतर होगा कि आप शारीरिक संबंध बनाने से बचें। लेकिन, आपको बता दें कि मेनोपॉज के बाद इंटीमेसी को अपनी लाइफ का हिस्सा जरूर बनाया जाना चाहिए। इससे ब्लड फ्लो में सुधार होता है, जिससे वजाइनल हेल्थ बेहतर रहती है।
इसे भी पढ़ें: Menopause: क्या मेनोपॉज के बाद दोबारा पीरियड्स शुरू हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से
मेनोपॉज के बाद सेक्स को सहज कैसे बनाएं
लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करें
मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन के स्तर में कमी के कारण महिलाओं को योनि में ड्राइनेस की दिक्कत हो जाती है। ऐसे में सेक्स एक पेनफुल एक्टिविटी हो सकती है। वहीं, अगर महिलाएं शारीरिक संबंध बनाने से पहले लुब्रिकेंट का उपयोग करती हैं, तो उनके लिए यह क्रिया सहज हो सकती है।
मॉइस्चराइज का उपयोग करें
मेनोपॉज के बाद वजाइनल ड्राइनेस को दूर करने के लिए आप मॉइस्चराइजर का उपयोग कर सकती है। लेकिन, इस संबंध में बेहतर होगा कि आप एक बार डॉक्टर से मिलें और इसके बाद ही किसी मॉइस्चराइज को अप्लाई करें।
इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के दौरान योनि में होते हैं ये 4 बदलाव, महिलाएं जरूर जानें इनके बारे में
ओरल एस्ट्रोजन लें
ओरल एस्ट्रोजन भी वजाइनल ड्राइनेस को दूर करने में मदद कर सकती है। लेकिन, इसे आप खुद से न खरीदें। जब योनि में ड्राइनेस बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, तो ऐसे में डॉक्टर आपको ओरल एस्ट्रोजन सजेस्ट कर सकते हैं। इसलिए, पहले एक्सपर्ट से संपर्क जरूर करें।
All Image Credit: Freepik