Doctor Verified

क्या बच्चेदानी निकलवाने से यौन स्वास्थ्य प्रभावित होता है? डॉक्टर से जानें

बच्चेदानी यानी यूट्रस की सर्जरी के बाद महिलाओं को खास देखभाल की जरूरत होती है। यहां जानिए, क्या बच्चेदानी निकलवाले से यौन स्वास्थ्य प्रभावित होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बच्चेदानी निकलवाने से यौन स्वास्थ्य प्रभावित होता है? डॉक्टर से जानें


वर्तमान समय में तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के चलते महिलाओं में इनफर्टिलिटी के मामले बढ़ रहे हैं। बीते कुछ सालों में फाइब्रॉएड और यूट्रस कैंसर के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है, जिसमें कई बार महिलाओं को बच्चेदानी निकलवानी पड़ती है। यूट्रस सर्जरी के बाद महिलाओं को भले ही बीमारी से छुटकारा मिल जाता है लेकिन इसके अन्य प्रभाव भी होते हैं। यूट्रस सर्जरी के बाद कई महिलाएं यौन संबंधों और यौन स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होती हैं। अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या यूट्रस सर्जरी के बाद यौन संबंधों में कोई बदलाव होता है? क्या सर्जरी के बाद यौन संतुष्टि में कमी आती है, या सेक्स ड्राइव प्रभावित होती है? ये सवाल महिलाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अहम होते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन से बात की है।

क्या बच्चेदानी निकलवाले से यौन स्वास्थ्य प्रभावित होता है?

डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन का कहना है कि बच्चेदानी महिलाओं की रिप्रोडक्टिव सिस्टम का एक जरूरी हिस्सा है, लेकिन यह सीधे तौर पर यौन सुख या यौन संतुष्टि के लिए जिम्मेदार नहीं होती। यौन सुख में कई अन्य शारीरिक और मानसिक तत्व शामिल होते हैं, जिनमें खासतौर पर योनि, क्लिटोरिस और तंत्रिका तंत्र की भूमिका होती है। इसलिए, बच्चेदानी हटाने के बाद भी महिला का यौन जीवन सामान्य रह सकता है।

इसे भी पढ़ें: PCOS का बच्चेदानी पर क्या प्रभाव पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें

बच्चेदानी हटाने के बाद क्या सेक्स ड्राइव में बदलाव आता है?

यह काफी हद तक महिला की मानसिक और शारीरिक स्थिति पर निर्भर करता है। कई महिलाएं यह महसूस करती हैं कि हिस्टेरेक्टॉमी के बाद उनकी सेक्स ड्राइव में कोई खास फर्क नहीं आया है। कुछ महिलाओं को सर्जरी के बाद अपने स्वास्थ्य में सुधार महसूस होता है, जिससे उनकी यौन संतुष्टि भी बेहतर हो जाती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सर्जरी के बाद उन्हें यूट्रस में होने वाले दर्द राहत मिलती है।

6 से 8 सप्ताह तक यौन संबंध बनाने से बचें

बच्चेदानी की सर्जरी के बाद कम से कम 6-8 सप्ताह तक यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि शरीर को पूरी तरह से ठीक होने का समय लगता है। सर्जरी के घाव जल्दी ठीक नहीं होते, इसलिए यौन संबंध बनाना दर्दनाक हो सकता है और संक्रमण का खतरा भी रहता है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही यौन संबंध बनाएं।

uterus

इसे भी पढ़ें: PCOS से जुड़ी इन 8 अफवाहों को आप भी मानती हैं सही? डॉक्टर से जानें सच्चाई

यौन आनंद पर असर

बच्चेदानी हटाने से महिलाओं के यौन आनंद में सीधे तौर पर कोई खास असर नहीं होता है। यौन आनंद मानसिक स्थिति और यौन उत्तेजना पर निर्भर करता है।

मानसिक  प्रभाव

बच्चेदानी हटाने की सर्जरी के बाद मानसिक प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं। इसके बाद कुछ महिलाओं को मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन का सामना करना पड़ सकता है, जो उनके यौन जीवन पर भी असर डाल सकता है। सर्जरी के बाद मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि मानसिक तनाव भी यौन इच्छा को प्रभावित कर सकता है। इसलिए सर्जरी के बाद सपोर्ट सिस्टम का होना बहुत जरूरी है।

निष्कर्ष

बच्चेदानी हटाने के बाद यौन स्वास्थ्य पर असर पड़ने की संभावना होती है, लेकिन यह बहुत हद तक महिला के शरीर, हार्मोनल इंबैलेंस और मानसिक स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। सही देखभाल, हार्मोनल थेरेपी और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने से महिलाएं यौन जीवन को बेहतर बना सकती हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

PCOS और PCOD जैसी समस्याएं मेंटल हेल्थ को कर सकती हैं प्रभावित, जानें कैसे?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version