Kajari Teej 2024: हर साल कजरी तीज पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। कजरी तीज पर महिलाएं, पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस पर्व पर भगवान शिव और पार्वती की पूजा होती है और प्रसाद चढ़ाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी पार्वती ने कठोर तपस्या से शिव जी को प्रसन्न कर अपने पति के रूप में प्राप्त किया था। कजरी तीज के दिन, पूरे दिन व्रत रखने के बाद, शाम को पूजा करने और भगवान को भोग चढ़ाने के बाद, महिलाएं व्रत खोलती हैं। व्रत में भोग का प्रसाद खाया जाता है। मेरी दोस्त और डाइटिशियन सना भी कई सालों से कजरी तीज का व्रत रख रही हैं। सना ने बताया कि उनकी मां हर साल कजरी तीज पर स्पेशल लड्डू बनाती हैं। ये लड्डू पौष्टिक होने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट होते हैं। मानसून में तीज के पर्व पर ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे इम्यूनिटी बढ़े और बीमारियों से बचाव हो। इसलिए इस लेख में हम आपको बताएंगे काली किशमिश और सोंठ से बनने वाले हेल्दी लड्डू की रेसिपी और इसे खाने के फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटिशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
काली किशमिश और सोंठ से लड्डू बनाने की रेसिपी- Black Raisins and Sonth Laddu Recipe
कैलोरीज:
1 लड्डू में करीब 90 कैलोरीज हो सकती हैं।
बनाने का समय:
40 मिनट
सामग्री:
- 1 कप काली किशमिश
- 2 बड़े चम्मच सोंठ पाउडर
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1/4 कप घी
- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
- पिसे हुए मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता)
रेसिपी:
- काली किशमिश को अच्छी तरह से धो लें और इसे लगभग 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। फिर इसे निकालकर थोड़ा सुखा लें।
- एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें।
- जब घी पिघल जाए, तो इसमें गेहूं का आटा डालें और इसे धीमी आंच पर भूनें।
- आटे को हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- जब आटा भून जाए, तो इसे एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें।
- अब भुना हुए आटे में सोंठ पाउडर और मेवे का पाउडर डालें।
- गैस चालू करें और हल्की आंच पर सभी सामग्रियों को मिक्स करें।
- अब मिश्रण में काली किशमिश को मिलाकर चलाएं।
- अगर मिश्रण बहुत सूखा लगे, तो इसमें थोड़ा और घी डाल सकते हैं।
- जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसे हाथों में लेकर छोटे-छोटे लड्डू बनाएं।
- लड्डू को पूरी तरह से ठंडा होने दें ताकि वे सख्त हो जाएं।
- लड्डू को एयरटाइट कंटेनर में रखें। इसे हफ्ते भर तक खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मां बनाती हैं यह हेल्दी और टेस्टी लड्डू, जानें फायदे और रेसिपी
काली किशमिश और सोंठ से बने लड्डू के फायदे- Black Raisins and Sonth Laddu Benefits
- ये लड्डू पेट के लिए फायदेमंद हैं। सोंठ का सेवन करने से पाचन सुधरता है। अपच, गैस, एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और काली किशमिश में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से कब्ज से छुटकारा मिलता है और डाइजेशन बेहतर होता है।
- ये लड्डू खाकर मानसून में इम्यूनिटी बढ़ेगी और बीमारियों का खतरा कम होगा। काली किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं जिसकी मदद से शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है और सोंठ में भी एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम और अन्य वायरल इंफेक्शन से बचाव होता है।
- मानसून में अक्सर लोगों को थकान महसूस होती है। थकान दूर करने के लिए ये लड्डू लाभकारी हैं। काली किशमिश का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है क्योंकि किशमिश में आयरन होता है। साथ ही सोंठ का सेवन करने से शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद मिलती है जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है।
- सोंठ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत दिलाते हैं। मानसून में अक्सर जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है, ऐसे में ये लड्डू खाना फायदेमंद होगा।
- सोंठ की गर्म तासीर के कारण यह सर्दी और कफ में राहत दिलाने में मदद करता है। मानसून में होने वाले सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए ये लड्डू फायदेमंद हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit:i.ytimg.com, www.thesouthindiansnacks.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version