डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपने खानपान पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत होती है। प्रेगनेंसी और डिलीवरी के दौरान महिलाओं का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। इसके अलावा, डिलीवरी के बाद नई मां को बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग भी करवानी होती है। ऐसे में, शरीर को पोषक तत्वों की ज्यादा जरूरत होती है। डिलीवरी के बाद महिलाओं को अलसी के लड्डू (Flaxseed Laddu) खाने की जाती है। अलसी के लड्डू स्वाद और पोषण से भरपूर होते हैं। इसमें विटामिन बी6, आयरन, प्रोटीन, मैंगनीज, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, सेलेनियम, जिंक और ओमेगा 3 जैसे पोषक तत्व होते हैं। डिलीवरी के बाद अलसी के लड्डू खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है। इसके साथ ही, यह डिलीवरी के बाद बढ़े हुए वजन को कम करने में भी मददगार होता है। अलसी के लड्डू का सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। आइए जानते हैं, डिलीवरी के बाद अलसी के लड्डू खाने से क्या फायदे हैं (Alsi Ke Laddu ke Fayde) और अलसी के लड्डू बनाने का तरीका क्या है (Alsi Ke Laddu Banane Ka Tarika) -
डिलीवरी के बाद अलसी के लड्डू खाने के फायदे - Flaxseed Laddu Benefits after Delivery
कमजोरी दूर होती है
बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। डिलीवरी के बाद अलसी के लड्डू खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है। अलसी में प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, जिंक, कॉपर और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये सभी तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। रोजाना अलसी के लड्डू का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है।
वजन कम करने में मददगार
अलसी के लड्डू का सेवन करने से डिलीवरी के बाद वजन कम करने में मदद मिलती है। अलसी के लड्डू में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इसकी वजह से आप ओवरइटिंग के बच सकते हैं। ऐसे में शरीर का वजन कम करने में आपको मदद मिल सकती है।
हार्मोन संतुलित करे
प्रेगनेंसी और डिलीवरी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल परिवर्तन होते हैं। ऐसे में, डिलीवरी के बाद अलसी के लड्डू खाने से हार्मोन संतुलित रहते हैं। दरअसल, अलसी के लड्डू में आयरन और लाइगन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। अलसी के लड्डू खाने पीरियड्स से जुड़ी परेशानी भी कम होती है।
ब्रेस्ट मिल्क बढ़ता है
डिलीवरी के बाद नई मांओं को अपने शिशु को ब्रेस्टफीड करवाना होता है। डिलीवरी के बाद अलसी के लड्डू खाने से ब्रेस्ट मिल्क बढ़ता है। दरअसल, अलसी के बीजों में अल्फा लिनोलिक एसिड होता है, जो स्तनों में दूध को बढ़ाता है। जिन महिलाओं के शरीर में ब्रेस्ट मिल्क कम बनता है, उनके लिए अलसी के लड्डू का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
कब्ज से छुटकारा मिलता है
अक्सर महिलाओं को डिलीवरी के बाद पाचन संबंधित समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में, डिलीवरी के बाद अलसी के लड्डू खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। दरअसल, अलसी के बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे अपच और कब्ज की शिकायत दूर होती है। डिलीवरी के बाद अलसी के लड्डू खाने से पेट ठीक तरह से साफ हो पाता है।
इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद गुड़ खाना है बहुत फायदेमंद, दूर होती हैं शरीर की कई परेशानियां
अलसी के लड्डू बनाने की विधि - Flax Seeds Laddu Recipe in Hindi
आवश्यक सामग्री
- अलसी - 500 ग्राम
- गुड़ - 500 ग्राम
- गोंद - 125 ग्राम
- देसी घी - 100 ग्राम
- सोंठ - 50 ग्राम
- काजू - 50 ग्राम
- किशमिश - 50 ग्राम
- सूखा नारियल - 50 ग्राम
विधि
- अलसी के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में अलसी को भून लें।
- इसके बाद इसे एक प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर असली को दरदरा पीस लें।
- इसके बाद कढ़ाही में घी गर्म करें। इसमें गोंद डालें और थोड़ी देर तक भूनें।
- फिर गोंद को निकालकर पीस लें।
- इसके बाद इस कढ़ाई में में सभी ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे एक साथ अच्छी तरह से भुन लें।
- सभी सामाग्री को भूनकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- अब एक कढ़ाई में गुड़ और एक कप पानी डालकर उबालें।
- जब गुड़ की चाशनी बन जाए, तो इसे भुनी हुई सामग्री में डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद इस मिश्रण से लड्डू तैयार कर लें।
- अब आप इन लड्डूओं को किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं।
डिलीवरी क बाद अलसी के लड्डू कैसै खाएं - How To Eat Flaxseed Laddu After Delivery
डिलीवरी के बाद आप रोजाना एक गिलास दूध के साथ एक लड्डू खा सकती हैं। इससे आपकी कमजोरी दूर होगी और रिकवरी में भी मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: क्या डिलीवरी के बाद घी खाना फायदेमंद है? डॉक्टर से जानें इसके फायदे और सावधानियां
Flaxseed Laddu Benefits After Delivery In Hindi: डिलीवरी के बाद अलसी के लड्डू का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। इससे मोटापा से लेकर कमजोरी की समस्या दूर की जा सकती है। इसके साथ ही यह कब्ज की समस्या को दूर करता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में अलसी के लड्डू का सेवन न करें।