Fever Causes in prenancy in Hindi: प्रेगनेंसी में महिलाओं को कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों का सामना करना पड़ता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अकसर कब्ज, बार-बार पेशाब आना, मूड स्विंग जैसे लक्षणों से परेशान होना पड़ता है। इसके साथ ही कुछ महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बुखार (Fever in Pregnancy) भी आता रहता है। वैसे तो प्रेगनेंसी में बुखार आना सामान्य होता है, लेकिन अगर आपको बार-बार बुखार आता है तो इसे नजरअंदाज न करें। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर प्रेगनेंसी में महिलाओं को बुखार क्यों आता है? या फिर प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को बुखार आने के कारण क्या हो सकते हैं? (Fever Causes in Pregnancy in Hindi)
प्रेगनेंसी में बुखार क्यों आता है?- Fever Causes in pregnancy in Hindi
1. जुकाम
कई लोगों को प्रेगनेंसी के दौरान बार-बार जुकाम हो जाता है। यह सामान्य वायरस इंफेक्शन की वजह से हो सकता है। जुकाम की वजह से ही महिलाओं को प्रेगनेंसी में बुखार भी आ सकता है। दरअसल, प्रेगनेंसी में महिलाओं की इम्यूनिटी पावर कम हो जाती है। ऐसे में अकसर उन्हें सर्दी, जुकाम और बुखार से परेशान होना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें- गर्भावस्था में बुखार आने पर महिलाएं अपनाएं ये 10 घरेलू उपाय, मिलेगी राहत
2. फ्लू
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को फ्लू होने का जोखिम भी अधिक बना रहता है। इस दौरान महिलाओं को अकसर सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार जैसे लक्षणों से गुजरना पड़ता है। इसके अलावा फ्लू में महिलाओं को शरीर में दर्द हो सकता है और ठंड लग सकती है।
3. बैक्टीरियल इंफेक्शन
प्रेगनेंसी में महिलाओं में इंफेक्शन होने का जोखिम अधिक बना रहता है। इन दिनों महिलाओं को बार-बार होने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से उन्हें बुखार हो सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को यूरिनरी इंफेक्शन, किडनी इंफेक्शन आदि का सामना करना पड़ सकता है।
4. लिस्टेरियोसिस
प्रेगनेंसी में लिस्टेरियोसिस की वजह से भी बुखार आ सकता है। गर्भावस्था में लिस्टेरियोसिस से संक्रमित होने की संभावना बहुत अधिक होती है। इससे बचने के लिए कच्चा मांस, मछली आदि खाने से परहेज करें. अन्यथा आपको तेज बुखार हो सकता है।
इसके अलावा इंफ्लुएंजा, निमोनिया, पेट वायरस और गुर्दा संक्रमण की वजह से भी प्रेगनेंट महिलाओं बुखार आ सकता है।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी होने पर शरीर देता है ये 6 संकेत, डॉक्टर से जानें इनके बारे में
प्रेगनेंसी के दौरान बुखार आ जाए तो क्या करें?- what to do in fever in pregnancy
अगर प्रेगनेंसी के दौरान आपको भी बुखार हो जाता है, तो आप कुछ उपाय आजमा सकते हैं।
- बुखार से बचने के लिए गुनगुने पानी से नहाएं।
- ठंडे पानी से नहाने से बचना बहुत जरूरी होता है।
- डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए दिनभर पानी पीते रहें।
- लिक्विड डाइट पर अधिक ध्यान दें।
- खूब पानी पिएं, जूस और नारियल पानी पिएं।
- अपना पूरा शरीर कवर करके रखें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version