प्रेगनेंसी में महिलाओं को अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना होता है, उनकी खानपान की कई आदतों का सीधा असर उनके बच्चे पर पड़ता है। इस समय महिलाओं को कई चीजें खाने का मन करता है, लेकिन कई बार ये आदत उनके लिए मुसीबत का कारण बन जाती हैं। खीरा हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में सहायक होता है। इसे वेट लॉस का सुपर फूड माना जाता है। प्रेगनेंसी के समय खीरा ज्यादा खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए आप इसको संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। कहा जाता है कि प्रेगनेंसी में खीरा ज्यादा खाने से यूरिन प्रॉब्लम, डकार व अपच की समस्या हो जाती है। इसे नियमित डाइट में शामिल से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। आगे हमने आपको प्रेगनेंसी में खीरा खाने के कुछ फायदे और नुकसान दोनों के बारे में बता रहे हैं।
प्रेगनेंसी में खीरा खाना चाहिए या नहीं
प्रेगनेंसी में अधिक मात्रा में खीरे का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं -
गैस और अपच
प्रेगनेंसी में खीरा खाने से कुछ महिलाओं को गैस और अपच की समस्या हो सकती है। खीरा खाने से पेट में पानी की मात्रा अधिक हो जाती है, जिससे गर्भावस्था के समय गैस और अपच हो जाती है।
इन्हें भी पढ़ें : गर्भावस्था में नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, वरना बच्चे को हो सकता है नुकसान
अधिक यूरिन
खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो आपकी प्रेग्नेंसी में यूरिन की फ्रेंक्वेंसी को बढ़ा सकती है। इससे आपको बार-बार वॉशरूम जाना पड़ सकता है।
एलर्जी
कई बार प्रेगनेंसी में खीरा खाने से आपको एलर्जी भी हो सकती है। प्रेग्नेंसी में एलर्जी की वजह से सूजन और खुजली की समस्या देखने को मिल सकती है।
इन्हें भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में बिल्कुल न करें ये 4 गलतियां, बच्चे को हो सकता है नुकसान
विषैले पदार्थ
खीरे में कुछ टॉक्सिक सब्सटेंस यानी विषैले पदार्थ भी होते हैं। जिस वजह से कई बार खीरा स्वाद में कड़वा लगता है। कड़वा खीरा पेट की समस्याओं को बढ़ा सकता है। इसलिए प्रेगनेंसी में अधिक खीरे का सेवन नहीं करना चाहिए।
यदि आप अपनी डाइट में किसी भी प्रकार का बदलाव करने जा रही हैं, तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
इसके अलावा खीरा खाने के कुछ फायदे भी होते हैं। जिनपर भी आप एक नज़र डाल सकते हैं।
- सही मात्रा में खीरा खाने से प्रेगनेंसी में अधिक वजन बढ़ने की समस्या से दूर रहा जा सकता है।
- खीरे में लगभग 96 प्रतिशत पानी होता है। खीरे का सेवन बॉडी को हाइड्रेटेड करने के लिए किया जा सकता है।
- खीरे में मौजूद पानी बॉडी के टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। ये पेट की सूजन को भी कम करने में अहम भूमिका निभाता है।
- ताजे खीरे का रस बॉडी को ठंडा और साफ करने का काम करता है। ये स्किन को पोषण देने के साथ टाइट कर करता है, जिससे स्किन की इलास्टिसिटी बनी रहती है।
- खीरा विटामिन बी से भरपूर होता है। विटामिन बी मूड को बेहतर बनाने का कार्य करता है। ये चिंता कम करता है और तनाव को कम करने में मदद कर सकता है।