प्रेगनेंसी में बिल्कुल न करें ये 4 गलतियां, बच्चे को हो सकता है नुकसान

गर्भावस्था में महिलाओं का अपना खास ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। जानें प्रेगनेंसी में किन चीजों से परहेज करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी में बिल्कुल न करें ये 4 गलतियां, बच्चे को हो सकता है नुकसान


प्रेगनेंसी में महिलाएं अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखने की कोशिश करती हैं। अच्छी हेल्थ के लिए वे अपनी डाइट में फलों, सब्जियों, जूस आदि को शामिल करना शुरू कर देती हैं। लेकिन कई बार महिलाएं जाने-अनजाने में लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जो बच्चे और उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। खराब लाइफस्टाइल बच्चे की ग्रोथ को प्रभावित कर सकती है, इतना ही नहीं कई बार यह मिसकैरेज का भी कारण बनती है।  तो चलिए विस्तार से जानते हैं आपकी कौन-कौन सी गलतियां प्रेगनेंसी को प्रभावित कर सकती हैं।

कैफीन का सेवन

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कैफीन का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे न सिर्फ महिलाओं, बल्कि भ्रूण को भी नुकसान पहुंच सकता है। कैफीन के अधिक सेवन मिसकेरेज का खतरा बढ़ता है। कैफीन लेने से ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। चाय, कॉफी आदि में कैफीन पाया जाता है, इसलिए आपको इन चीजों को अवॉयड ही करना चाहिए। आप चाहें तो प्रेगनेंसी में कैफीन के बजाय हर्बल टी ले सकती हैं। 

अल्कोहल का सेवन

अल्कोहल का सेवन प्रेग्नेंट महिला के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। अल्कोहल लेने से प्रेग्नेंट महिलाओं में मूड-स्विंग्स बढ़ता है।  प्रगेनेंसी में अल्कोहल पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जबकि  प्रगेनेंसी में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। अल्कोहल से बच्चे का विकास प्रभावित हो सकता है।  इससे बच्चा कम वजन के साथ जन्म ले सकता है। महिलाओं को कंप्लीट प्रेग्नेंसी तक अल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए।

स्मोकिंग करना

प्रेग्ननेंसी में महिलाओं का स्मोकिंग करना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। सिगरेट में निकोटीन, कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे हानिकारक रसायन मौजूद होते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रॉपर नहीं हो पाता है। लगातार स्मोकिंग करने से प्री-मैच्योर बेबी होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। 

इसे भी पढ़ें- गर्भावस्था में नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, वरना बच्चे को हो सकता है नुकसान

पपीते का सेवन 

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं तो पपीता भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। प्रेगनेंसी में पपीता खाना गर्भस्थ शिशु के लिए हानिकारक माना जाता है. इससे गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है। महिलाओं को गर्भावस्‍था के दौरान स्मोकिंग, अल्कोहल, पपीता और कैफीन का सेवन करने से बचना चाहिए। इन सभी का महिला और गर्भस्थ शिशु पर बुरा असर पड़ सकता है। 

 

All Image Credit- Freepik

Read Next

Dengue Fever During Pregnancy: Risks, Care Tips and Treatment

Disclaimer