Expert

स्मोकिंग की लत छुड़ाने में मददगार हो सकते हैं ये 5 फूड्स, एक्सपर्ट से जानें कैसे

स्मोकिंग की लत की वजह से आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती है। इसकी लत छुड़ाने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। 

Dipti Kumari
Written by: Dipti KumariUpdated at: Jun 26, 2022 14:00 IST
स्मोकिंग की लत छुड़ाने में मददगार हो सकते हैं ये 5 फूड्स, एक्सपर्ट से जानें कैसे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

स्मोकिंग की आदत किसी के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकती है। कई लोगों को आपने कहते सुना होगा कि उन्हें स्मोक करने की आदत नहीं है बल्कि वे बस कभी-कभार स्मोक करते हैं और आसानी से छोड़ सकते हैं लेकिन ये बातें कहीं न कहीं वे खुद को दिलासा देने के लिए कह रहे होते हैं। दरअसल प्रतिदिन एक सिगरेट पीने से भी आपकी सेहत का नुकसान तो होता ही है। ऐसे में सिगेरट छोड़ना ही आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। दरअसल सिगरेट पीने से आपके शरीर में निकोटिन जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर काफी तेजी से बढ़ सकता है। इससे दिल की धड़कन तेज हो सकती है। सिगरेट पीने से धुंआ, टार और कार्बन मोनोक्साइड रेस्पिरेटरी ट्रैक के जरिए फेफड़ों को खराब करता है। ये लंग्स के छिद्रों को बंद कर सकता है, जिससे सांस लेने में भी कठिनाई हो सकती है। सिगरेट पीने से ब्लड में निकोटिन घुलता है, जो ब्रेन में पहुंचकर लंबे वक्त में पार्किंसन जैसी बीमारी का खतरा बढ़ाता है। इसलिए, जितनी जल्दी हो सके, आपको सिगरेट की लत छोड़ने की कोशिश करनी चाहिए ताकि आप खुद को कई बीमारियों से बचा सके। सिगरेट की लत छुड़ाने के लिए आप कुछ फूड्स का सेवन कर सकते हैं, जो आपको इससे होने वाले नुकसान को कुछ कम कर सकते हैं और धीरे-धीरे सिगरेट छोड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके लिए हमने बात की गुड़गांव की डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा से। 

इन फूड्स का सेवन करें

1. कीवी

कीवी विटामिन सी से भरपूर होते हैं। विटामिन सी स्मोकिंग के कारण डैमेज हो रहे लंग्स को ठीक करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा विटामिन सी फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी मदद करता है। साथ ही यह हृदय और डायबिटीज समस्याओं में भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से आपको बॉडी को डिटॉक्स करने में सहायता मिलती है। यह स्किन की चमक को बनाए रखता है और आपके मूड को भी रिफ्रेश करता है। इससे मुंह की बीमारियां भी कम हो सकती है। 

smoking-foods

2. सेब 

सेब के सेवन से आपकी स्मोकिंग की आदत छुट सकती है। इससे आपको कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। सेब में कई विटामिन्स, प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर पाए जाते हैं, जो सिगरेट के दुष्प्रभाव को कम कर सकते हैं। इसमें मौजूद प्रेक्टिन आपके ब्लड टॉक्सिन कंटेंट को कम करता है। ये एंटी अल्कोहल होता है। ये अन्य किसी तरह के नशे में भी कारगर है। आप चाहे तो सेब का जूस भी पी सकते हैं। 

3. दालचीनी

दालचीनी आपको ध्रूमपान छोड़ने में सहायता कर सकती है। दालचीनी में थाइमीन, फॉस्फोरस, प्रोटीन, सोडियम, विटामिन और कैल्शियम पाए जाते हैं। साथ ही इसमें मैंग्नीज, पोटेशियम,  कार्ब्स आदि पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। साथ ही इसका स्वाद तीखा और कड़वा होता है। यह स्मोकिंग छुड़ाने और कम करने में मदद कर सकती है। दालचीनी दिमाग की एक्टिविटीज को बढ़ाती है, नर्वस टेंशन और मेमोरी लॉस को कम करती है। इसे आप खा भी सकते हैं और सूंघ भी सकते हैं। आपको स्मोकिंग की लत छुड़ाने में मदद मिल सकती है। 

इसे भी पढ़ें- किशोरावस्था में स्मोकिंग से शरीर पर किस तरह पड़ता है प्रभाव? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

4. अंगूर

अंगूर खाने से आपको सिगरेट छोड़ने में काफी मदद मिल सकती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी सिगरेट की तलब को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसमें पोटैशियम, शुगर, फाइबर और विटामिन सी पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। जब भी आपको सिगरेट पीने का मन हो, आप थोड़ी मात्रा में अंगूर का सेवन कर सकते हैं। यह मूड को भी सही करता है। धीरे-धीरे नशे की लत छुट सकती है। 

smoking-foods

5. अदरक

अदरक स्मोकिंग छोड़ने में काफी मददगार साबित होता है। अदरक को आप पीसकर और उसमें शहद मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप इससे शरीर को भी कई लाभ मिलते हैं। 

(All Image Credit- Freepik.com)

Disclaimer