यह बात तो सच है कि हम जो चीजें खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत और अंगों पर पड़ता है। दिमाग हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक होता है। मस्तिष्क हर समय एक्टिव रहता है और कार्य करता रहता है। यह हमारे पूरे शरीर को नियंत्रित करता है। ऐसे में मस्तिष्क और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मस्तिष्क के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इन फूड्स को खाने से एकाग्रता बढ़ती है, ब्रेन पावर तेज होती है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं दिमाग को हेल्दी रखने के लिए कौन-कौन से फूड्स खाए जा सकते हैं।
1. बादाम
बादाम दिमाग के लिए बहुत हेल्दी होता है। बादाम में राइबोफ्लेविन और एल कार्निटाइन होता है। ये दोनों पोषक तत्व कॉग्निटिव डिक्लाइन से बचाने में मददगार होते हैं। आप दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में बादाम शामिल कर सकते हैं। या फिर आप चाहें तो बादाम का बटर भी खा सकते हैं।
इसे भी पढे़ं- बच्चों का वजन कैसे बढ़ाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, बढ़ने लगेगा बच्चों का वजन
2. पालक
पालक और केल जैसी हरी सब्जियों में लुटेन नामक तत्व होता है। लुटेन एक एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो दिमाग को बूस्ट करने में मदद करता है। इसे आई विटामिन के नाम से भी जाना जाता है। लुटेन तत्व कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। यह दिमाग को शक्ति प्रदान करता है, याद्दाश्त को भी सुधारता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में पालक को जरूर शामिल करना चाहिए।
3. बैरीज
बैरीज मस्तिष्क के लिए काफी लाभकारी होते हैं। बैरीज में एंटीऑक्सीडेंट् होते हैं, जो शरीर से फ्री रेडिकल्स को हटाने में मदद करते हैं। साथ ही बैरीज खाने से ब्रेन सेल्स को भी हेल्दी बनाने में मदद मिलती है। इसके लिए आप ब्लू बेरी, स्ट्रॉबेरी आदि खा सकते हैं। यह याद्दाश्त को तेज करने में मदद करता है और दिमाग को स्वस्थ रखता है।
3. पीनट बटर
पीनट बटर भी दिमाग के लिए अच्छा होता है। पीनट बटर में विटामिन ई से भरपूर होता है। यह दिमाग की नर्वस मेम्ब्रेन को प्रोटेक्ट करता है। इससे आपका दिमाग अच्छे तरह से फंक्शन करता है। पीनट बटर खाने में भी स्वादिष्ट होता है।
4. अंडा
अंडा एक ऐसा सुपर फूड है, जिसमें 9 अमीनो एसिड होते हैं। अंडे की जर्दी में कोलाइन होता है, जो मेमोरी फंक्शन को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन मसल ग्रोथ में सहायक होता है। अंडा खाना लगभग सभी को पसंद होता है, इसलिए आप इसकी भुर्जी बना सकते हैं या फिर ऑमलेट के रूप में खा सकते हैं।
5. ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं, जिनमें पोलीफेनोल होते हैं। फाइटो केमिकल भी ऑलिव ऑयल में पाए जाते हैं। ये सेल्स को फ्री रेडिकल्स द्वारा होने वाले नुकसान से बचाने में सहायता करते हैं। ऑलिव ऑयल याददाश्त तेज करने और कॉग्निटिव फंक्शन को मजबूत करने में मदद करता है। इसलिए आपको कुकिंग के लिए ऑलिव ऑयल का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- तेज सिरदर्द कम करने में मदद कर सकती है तुलसी, इन तरीकों से करें इस्तेमाल
तो ये कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिनके सेवन से मस्तिष्क या दिमाग को हेल्दी रखा जा सकता है। इसके अलावा दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए आप हल्दी, अखरोट और दाल का भी सेवन कर सकते हैं। रंग बिरंगी सब्जियों का सेवन करने से भी ब्रेन पावर को बढ़ाया जा सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version