What is the Best Food to Prevent Arthritis : आजकल बिगड़े हुए लाइफस्टाइल और खानपान में पोषक-तत्वों की कमी के चलते गठिया जैसी समस्या होना आम बात है। अगर गठिया की समस्या को आम शब्दों में समझने की कोशिश करें, तो गठिया की स्थिति में व्यक्ति को जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आमतौर पर यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में यह समस्या होना आम बात होती है। जानकरी के लिए बता दें कि गठिया के कई प्रकार होते हैं, जिनमें से हर किसी के अपने अलग लक्षण और इलाज होते हैं। जैसा हमने आपको बताया कि गठिया एक लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या है, ऐसे में सवाल यह उठता है कि आप गठिया की समस्या से बचने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल कर सकते हैं? इस बारे में हमें डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) ने जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि आप किन चीजों का सेवन कर सकते हैं:
डाइट में शामिल करें ये चीजें- Include these Things in the Diet
आप इन सुपरफूड्स की मदद से गठिया के जोखिम को कम कर सकते हैं। इससे शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं :
- फैटी फिश: अगर आप अर्थराइटिस की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अपनी डाइट में सैल्मन, टूना और मैकेरल जैसी फैटी फिश को शामिल कर सकते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं, जो सूजन और गठिया के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।
- हल्दी: हल्दी में करक्यूमिन नामक एक शक्तिशाली कंपाउंड होता है, जिसमें शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो गठिया को रोकने में मदद कर सकते हैं।
- अदरक: अदरक में जिंजरोल और शोगोल जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक होते हैं, जो गठिया से जुड़े दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
- ग्रीन टी: ग्रीन टी में कैटेचिन नाम के एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो सूजन को कम करने और गठिया से बचाने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या अर्थराइटिस के रोगियों को पैरों में नसों से जुड़ी समस्याएं होने का जोखिम अधिक रहता है? डॉक्टर से जानें
- जैतून का तेल: जैतून का तेल ओलियोकैंथल जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड से भरपूर होता है, जो जोड़ों की सूजन और गठिया के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।
- बेरीज: गठिया से बचने के लिए आप ब्लूबेरी, रास्पबेरी और स्ट्रॉबेरी जैसी बेरीज खा सकते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक भरपूर मात्रा में होते हैं, जो सूजन को कम करने और गठिया से बचने में मदद करते हैं।
- अखरोट: अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, ये दोनों ही गुण गठिया के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
- पालक: पालक में एंटी-ऑक्सीडेंट और केम्पफेरोल जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे सूजन को कम करने और गठिया से बचने में मदद मिलती है।
- अनार: अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। ये गुण अनार को गठिया के लिए फायदेमंद बनाते हैं। इससे सूजन और दर्द जैसे लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- गठिया सहित कई समस्याओं को दूर करता है च्यूरा का पेड़, जानें इसके फायदे और खाने का तरीका
अगर आप गठिया की समस्या से ग्रस्त हैं , तो डाइट में ऊपर बताई हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप नियमित एक्सरसाइज, संतुलित आहार और तनाव प्रबंधन जैसी हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतों को फॉलो कर सकते हैं।