भारतीय आयुर्वेद में प्रकृति से मिलने वाले पौधों से कई तरह की दवाएं बनाई जाती है। इतना ही नहीं यह पौधे और वनस्पति कई रोगों को दूर करने में भी मदद करते हैं। यही वजह है कि सही खानपान से आप कई तरह की बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। आयुर्वेदाचार्यों की मानें तो उत्तराखंड, नेपाल और हिमालय क्षेत्रों में पाए जाने वाला च्यूरा का पेड़ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, हृदय रोग, गठिया और त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में फायदेमंद माना जाता है। कुछ जगह पर इसे इंडियन बटर ट्री (Indian Butter Tree) भी कहा जाता है। च्यूरा का फल बेहद ही मीठा होता है, जबकि इसके बीजों से तैयार तेल से गठिया और त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इस लेख में डॉ. सोनल गर्ग आयुर्वेदाचार्य जिला सरकारी केंद्र, एमपी से जानते हैं कि च्यूरा के क्या फायदे होते हैं।
च्यूरा के क्या फायदे होते हैं? - Health Benefits Of Chyura In Hindi
गठिया और जोड़ों के दर्द में राहत
च्यूरा के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी (Anti-inflammatory) गुणों से भरपूर होते हैं, जो जोड़ों के दर्द, गठिया और मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से चलने में होने वाली परेशानी में भी आराम मिलता है।
पाचन तंत्र में सुधार करें
इस पेड़ के बीचों में नेचुरल एंटी ऑक्सिडेंट्स और फाइबर पाए जाते हैं, जो व्यक्ति की पाचन क्रिया में सुधार करने में मदद करते हैं। इससे पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे एसिडिटी, पेट में दर्द , पेट फूलना, अपच, कब्ज आदि को कम करने में मदद मिलती है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं
च्यूरा के बीजों से तैयार तेल में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को आवश्यक पोषक प्रदान करते हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और व्यक्ति को इंफेक्शन, सर्दी जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों को जोखिम कम होता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
च्यूरा के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो खुजली. स्किन इंफेक्शन और रैशेज को ठीक करने में सहायक होते हैं। यह त्वचा को गहराई से पोषण प्रदान करता है और नमी बनाए रखता है, जिससे स्किन चमकदार बनती है।
कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल
च्यूरा के तेल में मोनो-अनसैचुरेटेड और पॉली-अनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह हृदय को स्वस्थ रखता है और हृदय रोगों के खतरे को कम करता है।
च्यूरा को किस तरह के डाइट में शामिल करें?
- आप घर में बनने वाली सब्जी या दाल आदि के लिए च्यूरा से बने तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, इस तेल से जोड़ों की मालिश कर सकते हैं।
- च्यूरा का फल बेहद ही मीठा और स्वादिष्ट होता है। इसमें कई तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं।
- च्यूरा के बीजों का आप पाउडर बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।
- च्यूरा के बीजों को पीसकर इसमें लहसुन, मिर्च, धनिया और नींबू मिलाकर चटनी बनाई जाती है, जो स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए फायदेमंद होती है।
इसे भी पढ़ें: महिलाएं जरूर इस्तेमाल करें कौंच के बीज, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 5 फायदे
उत्तराखंड में मिलने वाली औषधिय गुणों से भरपूर चीजों में च्यूरा को भी शामिल किया जाता है। यह व्यक्ति को कई रोगों से बचाने में मदद करता है। इसके साथ ही आपकी स्किन को खूबसूरत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में आराम देता है। यदि आपको पहले से किसी तरह की समस्या है तो ऐसे में आप आयुर्वेदाचार्य या डॉक्टर की सलाह पर भी इसे डाइट में शामिल करें।