Kaunch Beej Benefits For Female In Hindi: आयुर्वेद में कौंच के बी का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। इसका उपयोग न सिर्फ महिलाओं के लिए, बल्कि पुरुषों के लिए भी बहुत ज्यादा लाभकारी है। पुरुषों में कई तरह के स्वास्थ्य समस्याओं में यह कारगर तरीके से काम करता है। जैसे स्पर्म क्वालिटी, क्वांटिटी और मोर्फोलॉजी में सुधार करता है। यही नहीं, कौंच के बीच ओवर ऑल हेल्थ पर भी अच्छा असर डालते हैं। इसी तरह, महिलाओं के स्वास्थ्य की बात करें, तो उनके लिए भी कौंच के बीज कम उपयोगी नहीं है। इस लेख में हम आयुर्वेदाचार्य से जानेंगे कि आखिर कौंच के बीज महिलाओं के लिए किस तरह उपयोगी हैं। इस संबंध में हमने दिल्ली नगर निगम के चीफ मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद) डॉ आर. पी. पाराशर से बात की।
महिलाओं के लिए कौंच के बीज के फायदे- Kaunch Beej Benefits For Female In Hindi
1. पीरियड्स के दर्द से राहत
पीरियड्स के दौरान लगभग हर दूसरी लड़की को पेट में दर्द, ब्लोटिंग जैसी कई समस्याएं होती हैं। कुछ महिलाएं पीरियड पेन से निपटने के लिए दवा लेती हैं, कुछ हॉट वॉटर बैग का उपयोग करती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं तरह-तरह की चाय का सेवन करती हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो कौंच के बीच में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है। पीरियड्स के दौरान महिलाएं कौंच के बीज का सेवन कर सकती हैं। इससे पेट दर्द और ऐंठन जैसी समस्यओं में कमी आती है।
इसे भी पढ़ें: कौंच के बीज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
2. पाचन क्षमता में सुधार
इन दिनों ज्यादातर महिलाएं दोहरे कामकाज में फंसी हुई रहती हैं। घर और दफ्तर में दुगना काम होता है। इन सबमें अक्सर महिलाओं की डाइट प्रभावित होती है, जिससे उन्हें पाचन संबंधी समस्या बनी रहती है। इस तरह की स्थिति से बचने के लिए महिलाओं को चाहिए कि वे कौंच के बीज का सेवन करें। कौंच के बीज में विटामिन-सी, विटामिन-ई और बी कॉम्प्लेक्स विटामिन, आयरन और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। ये सभी तत्व हमारे पाचन में सुधार कर पेट संबंधी समस्याओं को दूर रखते हैं।
3. त्वचा संबंधी समस्या में सुधार
बढ़ते प्रदूषण और खराब जीवनशैली-खानपान का बुरा असर हमारी स्किन पर भी पड़ता है। कई महिलाएं कम उम्र में झुर्रियां , डलनेस और आंखों के नीचे डार्क सर्कल जैसी परेशानियों को झेल रही हैं। इनसे निपटने के लिए तरह-तरह के कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, इनके अपने साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। इस तरह की समस्या से बचने के लिए भी कौंच के बीज का उपयोग किया जा सकता है। कौंच के बीज में एमिनो एसिड होता है, जो त्वचा के साथ-साथ बालों की सेहत में भी सुधार करने के लिए जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: पुरुष जरूर करें कौंच के बीज का सेवन, मिलते हैं ये 5 फायदे
4. एनर्जी के स्तर को बढ़ाए
हमारे देश में यह आम समस्या है कि महिलाएं घर के हर सदस्य की सेहत का पूरा ध्यान रखती हैं। लेकिन, खुद न अच्छी डाइट फॉलो करती हैं और न ही बीमार पड़ने पर डॉक्टर के पास जाने को महत्व देती हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) 5 (2019-2021) के अनुसार, भारत में 15-49 वर्ष की आयु की 57 फीसदी महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। यह हमारे देश में गंभीर चिंता का विषय बनकर उभर रहा है। एनीमितया के कारण रेड ब्लड सेल्स या हीमोग्लोबिन काउंट कम हो जाता है। इससे महिला में थकान और कमजोरी बनी रहती है। कमजोरी दूर करने के लिए महिलाओं को कौंच के बीज का सेवन करना चाहिए। इससे कमजोरी को दूर करने में मदद मिलेगी।
5. मिल्क प्रोडक्शन में मददगार
विशेषज्ञों की मानें, तो कौंच के बीज में आयरन और कैलिशयम जैसे तत्व होते हैं। ये तत्व हार्मोन को बैलेंस करने तथा मिल्क प्रोडक्शन को स्टिमुलेट करने में मददगार साबित होते हैं। इस तरह देखा जाए, तो डिलीवरी के बाद महिलाएं कौंच के बीज का सेवन कर सकती हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि इसे कितनी मात्रा में लेना और कब इसका सेवन बंद करना है, इस बारे में आयुर्वेदाचार्य से जरूर सलाह लें।
एक्सपर्ट की राय
- आयुर्वेद के अनुसार कौंच के बीज की प्रकृति उष्ण होती है।
- इसका सेवन करने से पहले महिलाओं को एक्सपर्ट से विचार-विमर्श जरूर करना चाहिए।
- अगर किसी महिला को एसिडिटी की दिक्कत है, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
- अगर आप किसी तरह की दवा ले रही हैं और ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या है, तो भी कौंच के बीज का सेवन करने से बचें।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version