Doctor Verified

महिलाएं अच्छे प्रजनन स्वास्थ्य के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 हर्ब्स, मां बनने में आ रही परेशानियां होंगी दूर

महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि वे अपनी डाइट में ऐसी जड़ी बूटियों को शामिल करें, जो पीरियड्स को नियमित करने और प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद कर सके।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाएं अच्छे प्रजनन स्वास्थ्य के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 हर्ब्स, मां बनने में आ रही परेशानियां होंगी दूर

Herbs That Helps in Women Reproductive Health in Hindi: महिलाओं का स्वास्थ्य पुरुषों के मुकाबले काफी अलग होता है। महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्या हो सकती हैं, जिसमें पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं और खराब रिप्रोडक्टिव हेल्थ भी शामिल है। मां बनना हर महिला के जीवन के सबसे सुखद पलों में से एक होता है, लेकिन कुछ महिलाओं के लिए ये सुख पाना आसान नहीं होता है। फर्टिलिटी में कमी के कारण अक्सर महिलाओं को कंसीव करने में परेशानी का सामना कररना पड़ता है। पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं भी कई बार महिलाओं में इनफर्टिलिटी का कारण बन सकता है। आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी बूटियों के बारे में बताया गया है, जो महिलां के रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बेहतर रखने में मदद कर सकता है। ऐसे में आइए रुद्रप्रयाग के स्वीली भरदार में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्साधिकारी और आयुर्वेदिक डॉ. दीपक रावत से जानते हैं कि महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए कौन-सी जड़ी-बूटी फायदेमंद है? (Which herb is more useful for women's reproductive system)

महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए जड़ी बूटियां - Herbs That Helps in Women Reproductive Health in Hindi

1. केसर

केसर एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जो अपने अफ्रोडिसिएक गुणों के लिए जानी जाती है। यह महिलाओं में पीरियड साइकिल को नियमित करने, कंसीव करने की क्षमता में सुधार करने और PMS के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है। केसर को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि आप इसे कितनी मात्रा में ले रहे हैं, क्योंकि ज्यादा मात्रा में केसर लेने से आपके स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: सफर के दौरान खराब हो गई है तबीयत, तो इन 5 जड़ी-बूटियों का करें सेवन, मिलेगी राहत

2. हल्दी

हल्दी भी एक ऐसी ही जड़ी बूटी है, जो महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। हल्दी में करक्यूमिन नाम का कंपाउंड होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। हल्दी का उपयोग करने से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है, जिससे कंसीव करने में आसानी होती है और हार्मोनल संतुलन में सुधार होता है।

3. गाय का घी

आयुर्वेद में गाय के घी को भी महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। गाय के घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ए, डी, ई और के होते हैं, जो प्रजनन तंत्र को पोषण देने, कंसीव करने की क्षमता में सुधार करने और शरीर से इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

herbs for women fertility

4. सरसों के बीज

सरसों के बीज, एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जो आयुर्वेद में अलग-अलग तरह से आपके स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सरसों के बीजों का उपयोग आयुर्वेद में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने में भी काफी फायदेमंद माा जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो अनियमित पीरियड्स, प्रेग्नेंसी में होने वाली समस्याओं और मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए करें इन 5 जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल, गैस की समस्या भी होगी दूर

5. मेथी दाना

आयुर्वेद में मेथी दाना एक ऐसी जड़ी बूटी है, जिसका इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। मेथी आपको भारत के हर किचन में आसानी से मिल जाएगी, क्योंकि इसका उपयोग खाना पकाने के लिए किया जाता है। महिलाओं के सेहत के लिए भी मेथी दाने का सेवन काफी फायदेमंद होता है। यह महिलाओं में ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई में सुधार करने, पीरियड साइकिल को नियमित करने और मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। मेथी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार करने और प्रेग्नेंसी को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं।

निष्कर्ष

महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए केसर, हल्दी, गाय का घी, सरसों का बीज और मेथी दाने फायदेमंद होते हैं। अगर आप भी आपने प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर रखना चाहते हैं, पीरियड्स को नियमित रखने और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर रखने के लिए इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik

Read Next

शरीर के दर्द को कम करने में मददगार है चीड़ की गोंद, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer