
हेल्दी जीवन जीने के लिए पाचन-तंत्र का सही होना बहुत जरूरी है। इसके लिए डाइट का ख्याल रखने के साथ खाने के समय पर भी ध्यान देना चाहिए। दरअसल, कई बार लोग अपनी डाइट से जंक, प्रोसेस्ड और तले-भुने खाने को बाहर निकाल देते हैं। वह घर के बने हेल्दी और पौष्टिक खाने का सेवन करते हैं। इसके बाद भी उन्हें पाचन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा गलत समय पर गलत चीजें खाने की वजह से होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स के बारे में बताएंगे, जो भले ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं। मगर इन्हें रात में खाने से बचना चाहिए। इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट साक्षी लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने 5 फूड्स के बारे में बताया है, जिन्हें रात में खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
इन 5 फूड्स को रात में खाने की भूल न करें
पालक रात में न खाएं
पालक एक सुपरफूड है। इसमें विटामिन-ए, सी, के, आयरन, कैल्शियम, फॉलिक एसिड, प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके बाद भी पालक को रात में नहीं खाना चाहिए। पालक को पचाना बहुत मुश्किल होता है।
फल और फलों का रस पीने से बचें
फलों और इनके जूस को पीने का सही समय सुबह का होता है। कई लोग फलों को दोपहर में भी खाते हैं, लेकिन आपको इन्हें रात में खाने की गलती नहीं करनी चाहिए। इन्हें पचाना मुश्किल होता है।
इसे भी पढ़ें- खांसी होने पर इन 5 मौसमी फलों से बनाकर रखें दूरी, मिलेगा फायदा
कच्चा खीरा और चुकंदर न खाएं
कच्चा खीरा और चुकंदर जैसी ठंडी तासीर वाली खाने की चीजों को शाम को खाने से बचना चाहिए। इससे आपकी पाचन अग्नि कमजोर हो जाती है। ऐसे में पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।
अंकुरित अनाज न खाएं
अंकुरित अनाजों को रात में नहीं खाना चाहिए। इनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। मगर रात के समय इन्हें खाने से गैस और पेट में तकलीफ हो सकती है। ऐसे में भूलकर भी रात में अंकुरित अनाज न खाएं।
View this post on Instagram
दही न खाएं
आपने कई बार सुना होगा कि रात के समय दही नहीं खाना चाहिए। दरअसल, दही की तासीर ठंडी होती है। इसे रात में खाने से खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। रात में दही खाने से बलगम जमा होता है और पाचन स्लो हो सकता है।
डिनर करने का सही समय कौन-सा है?
आयुर्वेद के हिसाब से डिनर करने का सही समय शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच होता है। अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो रात में सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले डिनर कर लें। दरअसल, रात में खाना पचाने में ज्यादा मुश्किल होती है। ऐसे में देर से खाना खाने पर पाचन-तंत्र को नुकसान हो सकता है।
डिनर में खाएं ये चीजें
रात के खाने में इंसान को प्रोटीन और फाइबर युक्त डाइट लेनी चाहिए। इससे शरीर में मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और सेहत को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। आप रात के खाने में दालें, अंडे, सोया और नट्स आदि का सेवन कर सकते हैं। रात में जितना हो सके लाइट खाना ही खाना चाहिए। इसे पचाना आसान होता है और आप पाचन-तंत्र का ख्याल रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- अपने खाने में पोषण बढ़ाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो, सेहत को मिलेगा फायदा
कुल मिलाकर, रात में हल्का खाना खाने से पाचन-तंत्र को फायदा होता है। इससे शरीर को कई तरह की छोटी-बड़ी और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाया जा सकता है। अगर आप रात में बाहर का तला-भुना, मसालेदार या जंक फूड खाते हैं, तो पेट की समस्याओं के साथ ही कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का भी शिकार हो सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version