-1763623776126.webp)
Dinner Digestion Time: मौजूदा समय में कई लोग पाचन संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं। इसमें ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा है, जो लोग देर रात को डिनर करते हैं और रात को अच्छी नींद भी नहीं लेते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो लेट नाइट हैवी डिनर करने और रात को अच्छी नींद न लेने की वजह से की वजह से खाना सही तरह से हजम नहीं होता है। ऐसे में सुबह उठकर ब्लोटिंग, पेट में जलन, एसिडिटी जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर रात को किस समय डिनर किया जाना चाहिए ताकि हमारा डाइजेशन सुधर सके? इस संबंध में Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी क्या कहते हैं, आइए जानते हैं।
इस पेज पर:-
डाइजेशन सुधारने के लिए कब करें डिनर?- Best Time To Eat Dinner For Digestion
-1763624056886.jpg)
आयुर्वेद में हमेशा से इस बात को बढ़ावा दिया गया है कि डिनर हमेशा सूर्यास्त से पहले होना चाहिए। निश्चित समय की बात करें, तो रोजाना 5 से 7 बजे के बीच डिनर कर लेना फायदेमंद होता है। जहां सवाल इस बात का उठता है कि क्या सूर्यास्त से पहले यानी 5 से 7 बजे के बीच किया गया डिनर डाइजेशन को भी सपोर्ट करता है? इस संबंध में न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी बताती हैं, "डाइजेशन में सुधार के लिए सूर्य अस्त होने से पहले डिनर करना बहुत अच्छा होता है। दरअसल, यह टाइमिंग आपके शरीर की नैचुरल सर्कैडियन रिदम के साथ अलाइन होती है। इस समय डिनर करने से एसिड रिफ्लक्स जैसी दिक्कतों को रोकने, अच्छी नींद लेने, मेटाबाॅलिज्म बेहतर करने और ब्लड शुगर को रेगुलेट करने में मदद कर सकती है।" न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी आगे बताती हैं, "नियमित रूप से एक ही समय पर डिनर करने से भी बाॅडी का शिड्यूल फिक्स हो जाता है और पाचन संबंधी समस्याओं में कमी आने लगती है।" National Institue Of Health (NIH) में प्रकाशित एक लेख में भी इस बात की पुष्टि की गई है।
इसे भी पढ़ें: पाचन (डाइजेशन) अच्छा रखना है तो आज से अपना लें ये 5 आदतें, पेट हमेशा रहेगा हेल्दी
डाइजेशन सुधारने के लिए अर्ली डिनर क्यों जरूरी है?
| 1. | सोने से तीन घंटे पहले डिनर करना काफी फायदेमंद होता है। |
| 2. | इससे बाॅडी को खाए हुए फूड को प्रोसेस करना का टाइम मिल जाता है। |
| 3. | इससे एसिड रिफ्लेक्स और इनडाइजेशन की समस्या में कमी आती है। |
| 4. | बाॅडी की नैचुरल सर्कैडियन रिदम बेहतर तरीके से काम करती है। |
| 5. | सोने से तीन घंटे पहले डिनर करने से नींद में भी सुधार होता है। |
| 6. | रात को 9 बजे के बाद डिनर करने से पाचन संबंधी समस्या ट्रिगर होती है। |
| 7. | लेट नाइट डिनर करने से नींद भी बाधित होती है। |
बेहतर डाइजेशन के लिए क्या-क्या करें?

अगर किसी को पाचन संबंधी समस्या बनी रहती है, तो उन्हें न सिर्फ डिनर सूर्य अस्त होने से पहले करना चाहिए, बल्कि कुछ अन्य बातों को भी फाॅलो करना चाहिए, जैसे-
- रोजाना एक निश्चित समय पर डिनर करें, बल्कि कंसिस्टेंट भी बने रहें।
- आपको अपने बाॅडी की सुननी चाहिए। कोशिश करें कि देर रात खाना न खाएं।
- अगर रात को जल्दी डिनर कर रहे हैं, तो सुबह नाश्ता कभी भी स्किप न करें।
- हमेशा रात को लाइट डिनर लें और सुबह हैवी नाश्ता करें। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है।
- अगर आप 5-7 बजे के बीच डिनर कर लेते हैं, तो रात को सोने से पहले अदरक या पुदीने की चाय पी सकते हैं। इससे पाचन क्षमता में बेहतर होती है।
इसे भी पढ़ें: Good Digestion: पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के ये हैं 7 बेस्ट तरीके, कभी नहीं होगी पेट संबंधी समस्या
निष्कर्ष
अगर किसी को पाचन संबंधी समस्या बनी रहती है, तो उन्हें अपने डिनर का टाइमिंग बदलना चाहिए। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हमेशा सूर्य अस्त होने से पहले डिनर कर लेना चाहिए। फिक्स टाइमिंग की बात करें, तो इसके लिए 5 से 7 बजे के बीच का समय उपयुक्त माना जाता है। इससे एसिडिटी, ब्लोटिंग और पेट में जलन जैसी तमाम समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही, शरीर का नैचुरल सर्कैडियन रिदम भी बेहतर होता है, जो कि अच्छी नींद को भी बढ़ावा देता है।
All Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 20, 2025 13:10 IST
Published By : Meera Tagore