
How To Improve Digestion Naturally: आप जो कुछ भी खाते हैं, उसका लाभ आपको कितना मिलेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि भोजन का पाचन कितना अच्छा हुआ है। अगर आपका पाचन स्वास्थ्य ठीक है, तो आप किसी भी भारी फूड को आसानी से पचा लेते हैं और शरीर को उसका पूर्ण लाभ मिल पाता है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं, कि लोग जैसे ही कुछ अलग या भारी फूड्स का सेवन करते हैं, तो उन्हें पेट में दर्द, ब्लोटिंग, कब्ज, गैस, दस्त और कई अन्य पेट संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। जो कि यह दर्शाता है कि आपका पाचन ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है। खराब पाचन के लिए आपके खराब खानपान से लेकर जीवनशैली की कई आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं। जिनसे हमें सख्त परहेज करने की जरूरत है। पाचन को दुरुस्त रखने और संपूर्ण स्वास्थ्य की भलाई के लिए लोग तरह-तरह के चूर्ण का सेवन करते हैं और कई घरेलू नुस्खे भी ट्राई करते हैं। इससे कुछ लोगों को तो लाभ मिलता है, लेकिन सभी को नहीं।
ऐसे में अक्सर लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि घर पर नैचुरली डाइजेशन को मजबूत कै बनाएं या अपनी पाचन शक्ति को कैसे बढ़ाएं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशन गरिमा गोयल से बात की। डायटीशियन गरिमा की मानें तो अपनी कुछ दैनिक आदतों में सुधार करके आप आसानी से अपने डाइजेशन को स्वस्थ रख सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ सरल टिप्स को फॉलो करना है, जिनके बारे में इस लेख में हम आपको बता रहे हैं।
डाइजेशन को नैचुरली मजबूत कैसे बनाएं- How to improve digestion naturally in hindi
1. जंक और प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनाएं
कोशिश करें कि आप घर पर बना भोजन करें। जंक, प्रोसेस्ड, पैकेज्ड, तला-भुना, ज्यादा मसालेदार भोजन का सीमित मात्रा में ही सेवन करें। क्योंकि ये मैदा से भरपूर होते हैं। साथ ही इनमें नमक की मात्रा भी काफी अधिक होती है। ये आपके पाचन को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाते हैं और पेट संबंधी समस्याओं के साथ ही कई गंभीर रोगों का कारण बनते हैं।
2. शराब, स्मोकिंग और तंबाकू आदि से दूरी बनाएं
ये सभी हमारे पाचन तंत्र को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनमें हानिकारक कण मौजूद होते हैं, जो टॉक्सिन्स का निर्माण करते हैं और पाचन को प्रभावित करते हैं। इसलिए आपको आज से इनसे दूरी बना लेनी चाहिए।
3. भोजन से पहले और बाद में न पिएं पानी
बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे भोजन के बाद पानी पीते हैं, वहीं कुछ खाना शुरू करने से पहले पानी पीते हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं होती है। दरअसल, जब आप भोजन से पहले या बाद में पानी पीते हैं, तो इससे भोजन को पचाने के लिए एसिडिक वातावरण ठीक से नहीं बन पाता है, साथ ही इससे पेट संबंधी समस्याएं भी होती हैं।
4. भोजन के साथ या बाद में फल न खाएं
फलों में भी पानी की मात्रा अधिक होती है और ये प्रकृति में ठंडे होते हैं। भोजन के साथ या बाद में फल खाने से यह पाचन को ठीक पानी की तरह प्रभावित करते हैं। आपको फलों को हमेशा मुख्य भोजन से अलग समय पर खाना चाहिए।
इसे भी पढें: करी पत्ता से ब्लड शुगर कंट्रोल कैसे करें? जानें प्रयोग के 3 आसान तरीके
5. चबा-चबा कर और माइंडफुलनेस के साथ भोजन करें
एक्सपर्ट की मानें तो 70% तक भोजन आपके मुंह में ही पचने योग्य हो जाता है, इसलिए आपको अच्छी तरह भोजन को मुंह में चबाना जरूर चाहिए। जिससे कि उसमें लार और पाचक रस मिल सकें। इसके अलावा आपको भोजन मोबाइल फोन में या टीवी देखते हुए नहीं करना चाहिए। आपका पूरा ध्यान सिर्फ भोजन पर होना चाहिए। मन लगाकर खाना खाएं।
6. सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी से करें
आपको अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी पीकर करनी चाहिए। इसके अलावा अगर मुमकिन हो तो आपको पूरा दिन गुनगुना पानी ही पीना चाहिए। भले ही आप मटके या तांबे के बर्तन में रखा पानी पिएं, लेकिन ठंडे या फ्रिज में रखे पानी के सेवन से बचें। सुबह खाली पेट चाय हमारे पाचन को गंभीर रूप से प्रभावित करती है, यह पेट में गैस को बढ़ावा देती है और कई पेट संबंधी समस्याओं का कारण बनती है।
7. डाइट में फाइबर रिच फूड्स अधिक शामिल करें
स्वस्थ पाचन के लिए फाइबर से भरपूर फूड्स खाना बहुत जरूरी हैं। यह हमारे पाचन को दुरुस्त रखता है और मल त्याग की प्रक्रिया को भी ठीक करता है। यह आपको लंबे समय तक पेट भरा महसूस करता है और पेट संबंधी समस्याओं को दूर रखता है।
8. लंच में दही या छाछ का सेवन करें
दोनों ही बेहतरीन प्रोबायोटिक्स के रूप में काम करते हैं, जिससे आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद मिलती है। यह भोजन के बेहतर पाचन के लिए पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इनके सेवन का सबसे अच्छा समय दोपहर के भोजन के साथ माना जाता है।
इसे भी पढें: दालचीनी को पानी में उबालकर पीने से मिलेंगे कई फायदे, जानें पीने का सही समय
9. भोजन के हर्बल चाय पिएं
अगर आप भोजन के 15-20 मिनट बाद एक कप सौंफ, जीरा, अजवाइन, दालचीनी की चाय, ग्रीन टी या कोई अन्य हर्बल चाय पीते हैं, तो इससे पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद मिलती है और भोजन के बेहतर पाचन में भी मदद मिलती है।
पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए आप पुदीना, अजवाइन, जीरा, दालचीनी, कैमोमाइल टी, ग्रीन टी आदि जैसी हर्बल चाय के साथ दिन की शुरुआत कर सकते हैं। आप चाहें तो इनका सेवन भोजन के बाद भी कर सकते हैं। ये हर्बल चाय पाचन शक्ति को बढ़ाने और भोजन के बेहतर पाचन में सहायता करती हैं।
10. हाइड्रेटेड रहें
स्वस्थ पाचन के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बहुत जरूरी है। इससे टॉक्सिन्स को बाहर निकाले, मल त्याग को बढ़ावा देने में भी मदद मिलती है। इसलिए कोशिश करें कि 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं।
All Image Source: Freepik