Doctor Verified

क्या वाकई मसाज करने से सूजन में कमी आती है? एक्सपर्ट से जानें इनका कनेक्शन

Does Massage Reduce Swelling In Hindi: जिस भी हिस्से में दर्द या सूजन है, वहां मसाज करना काफी फायदेमंद हो सकता है। कैसे? जानें इस लेख में-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई मसाज करने से सूजन में कमी आती है? एक्सपर्ट से जानें इनका कनेक्शन


Does Massage Reduce Swelling In Hindi: जब शरीर के किसी हिस्से में सूजन आ जाती है, तो वहां काफी दर्द और तकलीफ होती है। सूजन की वजह से प्रभावित हिस्सा लाल भी हो जाता है। वैसे तो सूजन किसी भी कारण से हो सकती है, जैसे कीड़ा काटने पर, इंफेक्शन की वजह से या चोट लगने पर। इस तरह के दर्द से छुटकारा पाना है, तो जरूरी है कि सही तरह से ट्रीटमेंट लिया जाए। कुछ लोग सूजन को कम करने के लिए हीट पैड इस्तेमाल करते हैं या आइसिंग करते हैं। इससे इंस्टेंट आराम मिलने लगत है। वहीं, कुछ लोग सूजन को कम करने के लिए मसाज करते हैं। सवाल है, क्या मसाज करने से सूजन में कमी आती है? आइए, जानते हैं शारदा केयर के ऑर्थोपैडिक्स एंड स्पाइन के डॉ. निशित पालो क्या कहते हैं।

क्या वाकई मसाज करने से सूजन में कमी आती है?- Does Massage Reduce Swelling In Hindi

does massage reduce swelling 01

सूजन में मालिश कितनी कारगर होगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आखिर सूजन क्यों आई है? जैसे अगर चोट के कारण सूजन आई है, तो ऐसे में मसाज किया जाना फायदेमंद हो सकता है। ध्यान रखें कि कभी-कभी सूजन में मसाज करने की वजह से दर्द और तकलीफ बढ़ सकती है। इसके अलावा, रिकवरी का समय भी बढ़ सकता है। लेकिन, अगर सही तरह से और सही तकनीक की मदद से मसाज किया जाए, तो मांसपेशियों में सूजन में कमी नोटिस की जा सकती है। आपको बता दें कि मसाज लसीका-तंत्र यानी लिम्फेटिक सिस्टम को उत्तेजित करती है। लसीका-तंत्र छोटी लसीका वाहिकाओं से बना होता है, जो लसीका द्रव ले जाती हैं। अपशिष्ट उत्पादों को लसीका द्रव में बहा दिया जाता है और शरीर से बाहर ले जाया जाता है। जब वेस्ट प्रोडक्ट शरीर से बाहर निकल जाता है, तो ऐसे में दर्द और सूजन कम होने लगती है। कुल मिलाकर, कह सकते हैं कि सूजन की वजह को जानकर आप मालिश करवाएं। इससे आराम मिल सकता है। आपको बता दें कि मसाज करने से प्रभावित हिस्से में ब्लड फ्लो में सुधार होता है, जिससे अकड़न दूर होती है।

इसे भी पढ़ें:  शरीर पर तेल की मालिश कब करनी चाहिए, नहाने से पहले या नहाने के बाद?

किस तरह की सूजन में करें कौन-सी मसाज

does massage reduce swelling 02

जैसा कि हमने कुछ देर पहले ही बताया है कि सूजन का कारण जानकर सही तरह से मसाज किया जाना चाहिए। इससे दर्द से आराम मिल सकता है। जानें, किस तरह की दिक्कत में कैसे मसाज करें-

लिम्फेटिक ड्रेनेज मसाज

यह एक तरह की मसाज तकनीक है। इसमें टिश्यू में मौजूद फ्लूइड को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिससे प्रभावित हिस्से की सूजन कम होती है और दर्द से भी आराम मिलता है। कई बार ट्रीटमेंट के दौरान लिम्फेटिक सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जिससे सूजन आ जाती है। इस तरह की सूजन को कम करने में लिए लिम्फेटिक ड्रेनेज मसाज किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  हल्के गर्म तेल से मसाज करने के होते हैं ये 5 बड़े फायदे

रेट्रोग्रेड मसाज

आपने कई बार नोटिस किया होगा कि सर्जरी, चोट या अर्थराइटिस जैसी कंडीशन की वजह से उंगली, कलाई, हाथ और अंगूठे में सूजन आ जाती है। इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए रेट्रोग्रेड मसाज किया जाता है। इस मसाज से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और सूजन में कमी आती है।

स्पोर्ट्स मसाज

खेलते हुए कई बार मसल्स में तेज खिंचाव आ जाता है, चोट लग जाती है या सर्जरी तक करनी पड़ जाती है। इस तरह की स्थिति में रिकवरी के लिए मसाज एक उपयोगी तरीका हो सकता है। स्पोर्ट्स मसाज से हीलिंग प्रोसेस में तेजी देखी जा सकती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

सेक्स करने का आपके दिमाग पर क्या प्रभाव पड़ता है? डॉक्टर से समझें

Disclaimer