Doctor Verified

क्या सच में कुछ फूड्स खाकर फर्टिलिटी बढ़ाई जा सकती है? जानें डॉक्टर से

Can Eating Certain Foods Really Help You Get Pregnant: क्या खाने की कुछ चीजों के सेवन से फर्टिलिटी बढ़ सकती है? आइए डॉक्टर से इस सवाल का जवाब जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सच में कुछ फूड्स खाकर फर्टिलिटी बढ़ाई जा सकती है? जानें डॉक्टर से

Can Eating Certain Foods Really Help You Get Pregnant: व्यक्ति की ओवरऑल हेल्थ का ध्यान रखने के लिए खाना बहुत जरूरी होता है। खाने से शरीर को जरूरी पोषक-तत्व मिलते हैं। यही वजह है कि महिलाएं हो या पुरुष सभी को डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करने की सलाह दी जाती है। बता दें कि हेल्दी फूड्स के सेवन से कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं। आपको जानकार हैरानी हो सकती है कि कई लोग यह भी मानते हैं कि कुछ फूड्स को खाने से फर्टिलिटी पर भी असर होता है। अगर इस बात को आसान शब्दों में समझने की कोशिश करें, तो कुछ फूड्स का सेवन करने से महिलाओं में प्रेग्नेंसी के चांस ज्यादा बढ़ सकते हैं। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है, यह जानने के लिए हमने आहार विशेषज्ञ वीना कुमारी, वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ, क्लिनिक पोषण और आहार विज्ञान में एमएससी, मधुमेह शिक्षक, मेट्रो मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, नोएडा, सेक्टर 11 (Dietician Veena Kumari, Senior Dietician, MSc in Clinic Nutrition and Dietetics, Diabetes educator, Metro Multi-speciality hospital, Noida, Sector 11) से बात की है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या कुछ खास चीजें खाने से प्रेग्नेंट हो सकती हैं महिलाएं?- Can Women Get Pregnant by Eating Certain Things

foods for fertility

जैसा हम सभी जानते हैं कि हेल्थ हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। वहीं, मां बनना हर महिला के जीवन के सबसे खूबसूरत पलों में से एक होता है। हालांकि, इस सुखद यात्रा की शुरुआत से पहले महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर महिलाएं फिट रहना चाहती हैं, तो बॉडी के लिए हेल्दी डाइट का सेवन बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या आप जानती हैं कि प्रेग्नेंट होने से पहले अच्छी डाइट आपकी प्रजनन क्षमता (Fertility) को बेहतर बना सकती है? अगर नहीं, तो आइए इस बारे में जानते हैं:

क्यों जरूरी है हेल्दी डाइट?

आजकल की महिलाओं की डाइट और लाइफस्टाइल इतनी खराब हो गई है कि कंसीव करना एक चुनौती बन गया है। ऐसे में ओव्युलेशन के साथ-साथ एक बैलेंस्ड डाइट का सेवन भी बहुत ज्यादा जरूरी है। बता दें कि सही डाइट न केवल बॉडी को फिट बनाती है, बल्कि हार्मोन्स को भी संतुलित कर प्रजनन क्षमता को बेहतर बना सकती है।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं की प्रजनन क्षमता में ओवरी फॉलिकल्स का क्या कार्य होता है? डॉक्ट से जानें

किन फूड्स का सेवन कर सकती हैं?- Which Foods Can You Consume

अगर महिलाएं कंसीव करना चाहती हैं, तो किन फूड्स को डाइट में शामिल कर सकती हैं? आइए इस सवाल का जवाब जान लेते हैं:

नट्स का सेवन होगा फायदेमंद

अगर आप फर्टिलिटी बढ़ाना चाहती हैं, तो बादाम और अखरोट जैसे नट्स का सेवन कर सकती हैं। इनमें जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये ओव्यूलेशन (Ovulation) की प्रक्रिया को संतुलित करने में मदद करते हैं और महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ती है।

बीजों का सेवन होगा फायदेमंद  

इस स्थिति में महिलाएं सनफ्लावर सीड्स, फ्लैक्स सीड्स और तिल जैसे बीजों का सेवन कर सकती हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और हार्मोन बैलेंस को दुरुस्त किया जा सकता है। ऐसे में कंसीव करने की संभावना बढ़ती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

पालक, ब्रोकली और सलाद जैसी सब्जियों में फोलिक एसिड और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। बता दें कि फोलिक एसिड ओव्यूलेशन को बूस्ट करता है और भ्रूण की हेल्थ को भी सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है।

एंटी-ऑक्सीडेंट्स वाले फलों का सेवन

इस स्थिति में महिलाएं बेरीज जैसे फलों का सेवन कर सकती हैं। इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर दिल की सेहत को सुधारने में मदद करते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट्स युक्त फ्रूट्स का सेवन करने से शरीर में हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन

हाई फैट दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होते हैं। ये फर्टिलिटी हार्मोन्स के प्रोडक्शन में सहायक होते हैं और कंसीव के चांस बढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करता है हाइपोगोनाडिज्म, डॉक्टर से जानें

कुल मिलाकर, अगर आप प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर रही हैं, तो स्ट्रेस ना लें। अपने खान-पान को सुधारें, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और फर्टिलिटी को बढ़ाने वाले फूड्स को अपनी डेली डाइट में शामिल करें। सही पोषण से न सिर्फ आपका शरीर कंसीव करने के लिए तैयार होगा, बल्कि आप खुद को हेल्दी महसूस करेंगी।

Read Next

क्या वीगन डाइट से वजन कम किया जा सकता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer