Doctor Verified

महिलाओं की प्रजनन क्षमता में ओवरी फॉलिकल्स का क्या कार्य होता है? डॉक्ट से जानें

महिलाओं की प्रजनन क्षमता में सुधार में ओवरी की मुख्य भूमिका निभाती है। इस लेख में जानते हैं कि महिलाओं की फर्टिलिटी में ओवरीन फॉलिकल्स का क्या महत्व होता है और यह क्या कार्य करते हैं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं की प्रजनन क्षमता में ओवरी फॉलिकल्स का क्या कार्य होता है? डॉक्ट से जानें


महिलाओं की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करने वाले कई कारक होते हैं। मोटापा, अनुवांशिक, पीसीओएस, पीसीओडी, ओवरी रिजर्व कम होना आदि समस्याओं में महिलाओं की प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में गर्भधारण करने में देरी या पेरशानी हो सकती है। एक हेल्दी प्रेग्नेंसी में महिला की ओवरी का स्वस्थ होना बेहद आवश्यक और महत्वपूर्ण होता है। इसमें ओवरियन फॉलिकल्स (Ovarian Follicles) भी मुख्य भूमिका निभाता है। ओवरी फॉलिकल्स महिला के हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में सहायक होता है। साथ ही, ओवरी में स्थित यह फॉलिकल्स एग्स की ग्रोथ और रिलीज में शामिल होते हैं, जिससे महिला प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। इस लेख में साईं पॉलिक्लीनिक की सीनियर गाइनाक्लॉजिस्ट डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि महिला की प्रजनन क्षमता में ओवरी फॉलिकल्स की क्या भूमिका होती है और यह फॉलिकल्स क्या कार्य करते हैं? 

ओवरी फॉलिकल्स के कार्य क्या होते हैं? - Functions Of Ovarian Follicles In Fertility In Hindi 

महिला की ओवरी में फॉलिक्स छोटे-छोटे थैली के आकार के होते हैं। यह फॉलिकल्स में एक मैच्योर एग (immature egg) होता है। एक महिला के जन्म के समय उसकी ओवरी में लाखों फॉलिकल्स मौजूद होते हैं, लेकिन उनमें से बहुत कम ही पूरी तरह मैच्योर होकर ओव्यूलेशन (ovulation) के लिए तैयार होते हैं।

एग्स का बचाव करना 

फॉलिकल्स ओवरी से निकलने वाले एग्स को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है, जिससे वह मैच्योर हो सके। इसमें पोषण और हार्मोनल संकेतों के माध्यम से एग्स की ग्रोथ होती है।

role-of-ovarian-follicles-in-female-reproductive-system-in

ओव्यूलेशन (Ovulation)

मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान, एक फॉलिकल्स मैच्योर होकर फटता है और एग्स को बाहर निकालता है। यही प्रक्रिया एग्स रिलीज करती है, जो फर्टिलाइजेशन (fertilization) के लिए आवश्यक होती है।

हार्मोन बनाना

फॉलिकल्स ओवरी में एस्ट्रोजन (Estrogen) और प्रोजेस्ट्रोन (Progesterone) जैसे हार्मोन का निर्माण करते हैं, जो मेंस्ट्रुणल साइकिल को नियंत्रित करते हैं और गर्भधारण के लिए आवश्यक होते हैं।

सिस्ट 

यदि फॉलिकल्स ठीक से नहीं टूटता है, तो फॉलिकल के अंदर का लिक्विड एक सिस्ट (cyst) बना सकता है, जो ओवरी में एक गांठ के रूप में ले सकता है। 

महिलाओं की प्रजनन क्षमता में ओवरी फॉलिकल्स की क्या भूमिका होती है? - What is the Role of Ovarian Follicles in Fertility?

ओवरी फॉलिकल्स एग्स के विकास और ओव्यूलेशन का आधार होते हैं। यदि ओवरी के फॉलिकल्स अच्छी तरह से विकसित नहीं होते हैं, तो फर्टिलाइजेशन और ओव्यूलेशन मुश्किल हो जाता है। ओव्यूलेशन के दौरान ग्राफियन फॉलिकल से एग्स का निकलना महत्वपूर्ण होता है।

ओवरियन फॉलिकल्स की ग्रोथ के लिए फॉलिकल-स्टिम्युलेटिंग हार्मोन (FSH) और ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (LH) महत्वपूर्ण हैं। FSH हार्मोन फॉलिकल्स की ग्रोथ को बेहतर करता है और LH हार्मोन ओव्यूलेशन को स्टिमयूलेट करते हैं। इसलिए, दोनों हार्मोन एग्स की ग्रोथ और ओव्यूलेशन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: महिलाएं प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स

ओवरी फॉलिकल्स की ग्रोथ के कई चरण होते हैं, जिसमें प्राइमोरडियल फॉलिकल, प्राइमरी फॉलिकल, सेकेंडरी फॉलिकल , ग्राफियन फॉलिकल और कोर्पस ल्यूटियम जैसे चरणों को शामिल किया जाता है। कई बार पीसीओएस और प्रीमैच्योर ओवरियन फेलियर ओविरयन फॉलिकल्स प्रभावित हो सकते हैं। ओवरियन फॉलिकल्स में सुधार के लिए हेल्दी डाइट, तनाव को कम करना, नियमित एक्सरसाइज करना और समय-समय पर हेल्थ चेकअप करना चाहिए।

Read Next

पोस्टपार्टम प्रीक्लेम्पसिया क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और कारण

Disclaimer