Doctor Verified

इन 5 कारणों से बढ़ सकता है ओवरी का साइज, डॉक्टर से जानें क्यों बदलता है इसका आकार?

बिगड़ी लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों के कारण महिलाओं में ओवरी से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। यहां जानिए, ओवरी का साइज बड़ा क्यों होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 5 कारणों से बढ़ सकता है ओवरी का साइज, डॉक्टर से जानें क्यों बदलता है इसका आकार?


आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल, अनियमित खानपान और तनाव के कारण महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्याएं बढ़ रही हैं। खासकर, ओवरी से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा होती है, ओवरी महिलाओं की फर्टिलिटी का एक जरूरी हिस्सा होती है, जो अंडाणुओं का उत्पादन करती है और हार्मोनल संतुलन बनाए रखती है। बीते कुछ सालों में ओवरी का आकार बढ़ने जैसी समस्याएं महिलाओं में आम होती जा रही हैं, जो स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती हैं। ओवरी की समस्याओं को नजरअंदाज करने से इनफर्टिलिटी की समस्या बढ़ रही है। ओवरी में सूजन या ओवरी के साइज का बढ़ना कई कारणों से हो सकता है। इस लेख में मैक्स हॉस्पिटल (गुरुग्राम) की एसोसिएट डायरेक्टर और ऑरा स्पेशलिटी क्लिनिक (गुरुग्राम) की डायरेक्टर डॉ रितु सेठी (गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टेट्रिशन), ओवरी का साइज बढ़ने के कारणों को बारे में बता रही हैं।

ओवरी का साइज बढ़ने के कारण

1. ओव्यूलेशन - Ovulation

ओव्यूलेशन महिलाओं में होने वाली हर महीने की एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसमें अंडाशय से अंडाणु निकलता है। इस प्रक्रिया के दौरान कभी-कभी ओवरी में सूजन या हल्का दर्द महसूस हो सकता है। कुछ महिलाओं में ओव्यूलेशन के दौरान ओवरी का आकार अस्थायी रूप से बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: बच्चेदानी की सर्जरी के बाद बिलकुल न करें ये 5 तरह की फिजिकल एक्टिविटी, बढ़ सकती है परेशानी

2. ओवेरियन सिस्ट -  Ovarian Cyst

ओवेरियन सिस्ट की समस्या से भी कई महिलाएं परेशान रहती हैं। ये सिस्ट अक्सर खुद ही ठीक हो जाती हैं, लेकिन कभी-कभी ये बड़े आकार की हो जाती हैं, जिससे ओवरी का आकार बढ़ सकता है। ओवेरियन सिस्ट के कारण पेट में दर्द, भारीपन और मासिक धर्म संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 

enlarged overy

3. ओवेरियन टॉर्शन - Ovarian Torsion

ओवेरियन टॉर्शन में ओवरी और उसके आसपास के हिस्सों में खून का प्रवाह बंद हो जाता है। जिसके कारण महिलाओं को बहुत दर्द होता है और इसमें ओवरी का आकार अचानक बढ़ जाता है। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो ओवरी को नुकसान हो सकता है। ओवेरियन टॉर्शन की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए

इसे भी पढ़ें: क्या बच्चेदानी की सर्जरी के बाद सामान्य जीवन जीना संभव है? जानें एक्सपर्ट की राय

4. एंडोमेट्रियोमा - Endometrioma

एंडोमेट्रियोमा एक प्रकार का ओवेरियन सिस्ट होता है, जो एंडोमेट्रियोसिस के कारण होता है। एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें गर्भाशय के अंदर की टिश्यू ओवरी या अन्य अंगों पर उगने लगती है। इससे ओवरी का आकार बढ़ सकता है और पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द हो सकता है। एंडोमेट्रियोमा के कारण प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए इसका उचित इलाज जरूरी है।

5. पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम - PCOS

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) महिलाओं में होने वाली एक हार्मोनल समस्या है, जिसमें ओवरी में कई छोटी-छोटी सिस्ट हो जाती हैं। PCOS के कारण ओवरी का आकार बढ़ सकता है और इसके साथ ही मासिक धर्म में अनियमितता, वजन बढ़ना, चेहरे पर अनचाहे बाल उगना और बांझपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। PCOS को हेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान के साथ मैनेज किया जा सकता है।

निष्कर्ष

ओवरी का आकार बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ सामान्य होते हैं और कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकते हैं। ओव्यूलेशन, ओवेरियन सिस्ट, ओवेरियन टॉर्शन, एंडोमेट्रियोमा और PCOS ओवरी के साइज बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। अगर आपको पेट में दर्द, सूजन या मासिक धर्म संबंधी अनियमितता रहती है तो डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

 

Read Next

बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद वजन क्यों बढ़ता है? डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version