आजकल कई लोग आगे बढ़ने की होड़ में अपने शरीर का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते हैं, जिसके कारण कम उम्र से ही कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। बिगड़ी लाइफस्टाइल और तलाभुना खाना खाने से वजन तेजी से बढ़ता है जो चर्बी के रूप में पेट पर जमा होने लगता है। बेली फैट यानी पेट की चर्बी से आज के समय में लगभग आधी आबादी परेशान है। बेली फैट न सिर्फ कई स्वास्थ्य संबीधी समस्याओं का कारण बन सकता है बल्कि इसके कारण शरीर की बनावट भी बिगड़ जाती है। इस लेख में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर गौरव कुमार से जानेंगे बेली फैट होने का कारण (What is the primary cause of belly fat) और इसे कम करने के नेचुरल तरीके क्या हैं?
बेली फैट क्यों होता है? - Causes Of Belly Fat In Hindi
1. हार्मोनल बेली फैट - Hormonal Belly Fat
महिलाओं में होने वाले बेली फैट का एक बड़ा कारण हार्मोनल इंबैलेंस है। महिलाओं के शरीर में गर्भावस्था, पीरियड्स और मेनोपॉज के दौरान हॉर्मोनल परिवर्तन होते हैं जो बेली फैट को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा समय से भोजन न करना, सोने और जगने का समय निर्धारित न होने और ज्यादा सिगरेट-शराब के सेवन के कारण भी शरीर में हार्मोंस का स्तर बिगड़ने लगता है, जो बेली फैट का कारण बनता है।
इसे भी पढ़ें: बेली फैट घटाने के लिए पिएं सौंंफ से बनी ये खास ड्रिंक, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और रेसिपी
टॉप स्टोरीज़
2. लाइफस्टाइल के कारण होने वाला बेली फैट - Lifestyle Induced Belly Fat
लाइफस्टाइल यानी जीवनशैली से उत्पन्न पेट की चर्बी, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, व्यक्ति की दिनचर्या और आदतों के कारण भी बेली फैट बढ़ सकता है। तलाभुना खाना, शुगर और प्रोसेस्ड फूड के कारण तेजी से बेली फैट बढ़ता है।
3. जेनेटिक बेली फैट - Genetic Belly Fat
यदि परिवार में किसी को पेट की चर्बी की समस्या है, तो आगे की जेनेरेशन को भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: Fat Loss: रोजाना डांस करने से फैट और वेट लॉस में मिलेगी मदद, नई स्टडी में हुआ खुलासा
बेली फैट कम करने के नेचुरल तरीके - Natural Ways To Reduce Belly Fat
- नियमित रूप से सुबह का व्यायाम करना चर्बी को तेजी से घटाने में मदद कर सकता है। योग, ट्रेडमिल और जॉगिंग जैसे व्यायाम आपके मेटाबोलिज्म को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं, जिससे पेट पर जमा चर्बी कम हो सकती है।
- सोने और जगने का समय निर्धारित करें और रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे सोएं। नींद आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है और चर्बी को कम करने में सहायक हो सकती है।
- बेली फैट यानी पेट की चर्बी को कम करने के लिए रोजाना दिन की शुरुआत नींबू पानी से करें। नींबू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देते हैं और चर्बी को जलाने में मदद करते हैं।
- रोजाना सीमित मात्रा में मेथी दाना पेट की चर्बी को कम करने में सहायक हो सकता है। इसमें फाइबर होता है जो चर्बी को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
- आजकल स्ट्रेस के कारण भी लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं। स्ट्रेस में लोग ओवरईटिंग करते हैं, जिसके कारण पेट पर चर्बी जमा होने लगती है। ऐसे में स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए रोजाना योग और मेडिटेशन जरूर करें। स्ट्रेस को कंट्रोल करना भी चर्बी को कम करने में सहायक हो सकता है।
All Images Credit- Freepik