मस्कुलर और टोंड बॉडी की चाहत अधिकांश लोगों को होती है। कुछ लोग इसे मेनटेन रखने के लिए एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ लोग शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने से बचते हैं। अपनी राशि के नाम से आप स्वास्थ्य से जुड़े कुछ संकेतों के बारे में जान सकते हैं। ऐसे में एस्ट्रोलॉजर हमें हमारी सेहत का हाल बता सकते हैं। आज का स्वास्थ्य राशिफल जानने के लिए हमने न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से बातचीत की। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मेष राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज बेहतर रहने की संभावना है। आज के दिन आप अपनी पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को बेहतर करने में कामयाब हो सकते हैं। आज आप लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
वृषभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
वृषभ राशि के लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आपको आज मेडिटेशन, योग और प्राणायाम करने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा हो सकता है। आपको अपने दिन की शुरुआत शारीरिक गतिविधियों में शामिल होकर करनी चाहिए। साथ ही अपने दिमाग को शांत रखें।
कर्क राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज का दिन आपके लिए शारीरिक और मानसिक ऊर्जा ला सकता है। इसके लिए आपको सोने से पहले रात में एक्सरसाइज करनी चाहिए। यही नहीं ऐसे में आपको पॉजिटिव रहने की भी जरूरत है।
सिंह राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
अगर आप अपने दिन की सही शुरुआत करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर के साथ एक्सरसाइज और वर्कआउट करें। यह आपके रिश्तों में सुधार लाने के साथ ही आपको एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करेगा।
कन्या राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज का दिन आपके स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपके लिए आज के दिन कई चीजें बेहतर हो सकती हैं। इसके लिए आपको कोई भी खेल या शारीरिक गतिविधी चुननी चाहिए।
तुला राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आप थके हुए उठ सकते हैं। अगर आप सुस्ती दूर करना चाहते हैं तो सुबह पार्क में टहलें। यही नहीं इसके साथ ही आपको अपनी मानसिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना है।
वृश्चिक राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों को आज अपने आत्मविश्वास पर पर काम करना चाहिए। इससे आपकी कई शारीरिक बाधाएं दूर होंगी। इसके लिए आप मेडिटेशन क्लासेस भी ले सकते हैं।
धनु राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
धनु राशि के लोगों को आज के दिन सैर करके सुबह की शुरुआत करनी चाहिए। आज के दिन गलत खान-पान को फॉलो करने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मकर राशि के लोगों को आज खान-पान पर ठीक तरह से ध्यान देनी की जरूरत है। इससे आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहेगा साथ ही कार्डियोवैस्कुलर डिजीज होने की भी आशंका कम होगी।
कुंभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आपको स्ट्रेचिंग या योग से अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत होने के साथ ही शरीर में लचीलापन बढ़ेगा। साथ ही हड्डियों से जुड़ी अन्य समस्याएं भी कम होंगी।
मीन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मीन राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य को लेकर असहजता महसूस हो सकती है। इसके लिए आपको सुबह उठने के साथ ही गुनगुना पानी पीना है साथ ही शारीरिक गतिविधियों में भी शामिल होना है।