30 January 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
30 January 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


अच्छी बॉडी की चाह हर किसी को होती है। कुछ लोग इसे मेनटेन रखने के लिए एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ लोग शारीरिक गतिविधियों में शामिल नहीं होते हैं। अपनी राशि के नाम से आप स्वास्थ्य से जुड़े कुछ संकेतों के बारे में जान सकते हैं। ऐसे में एस्ट्रोलॉजर हमें हमारी सेहत का हाल बता सकते हैं। आज का स्वास्थ्य राशिफल जानने के लिए हमने न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से बातचीत की। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।

मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मेष राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज बेहतर साबित हो सकता है। आज के दिन आप आपको पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। आज के दिन आप लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन सकते हैं। 

वृषभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन किसी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आपको योग और प्राणायाम करने के साथ ही साथ अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी शामिल होना चाहिए।  

मिथुन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आपको अपने दिन की शुरुआत रनिंग या फिर ब्रिस्क वॉकिंग से करनी चाहिए। साथ ही अपने दिमाग को भी पॉजिटिव रखें।  

कर्क राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

आज का दिन आपके लिए शारीरिक और मानसिक ऊर्जावान साबित हो सकता है। इसके लिए आपको सोने से पहले रात में एक्सरसाइज या फिर मेडिटेशन करनी चाहिए। यही नहीं ऐसे में आपको पॉजिटिव रहने की भी जरूरत है।

सिंह राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

अगर आप अपने दिन की सही शुरुआत बेहतर तरीके से करना चाहते हैं तो सुबह उठने के बाद वर्कआउट करें और हाई प्रोटीन डाइट लें। यह आपको एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करेगा।  

कन्या राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

आज का दिन आपके स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए बहुत बढ़िया साबित हो सकता है। आज आपको पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है। इसके लिए आपको कोई भी खेल या शारीरिक गतिविधी चुननी चाहिए। 

तुला राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

आज के दिन आप थके हुए उठ सकते हैं। अगर आप सुस्ती दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए नियमित तौर पर मेडिटेशन करें और बेहतर डाइट लें।  

वृश्चिक राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

वृश्चिक राशि के लोगों को आज अपने आत्मविश्वास पर पर काम करना चाहिए। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अपना पसंदीदा काम करें। इसके लिए शारीरिक एक्टिविटीज में भी शामिल हों।  

धनु राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

धनु राशि के लोगों को आज के दिन सैर करनी चाहिए। आज के दिन गलत खान-पान को फॉलो करने से आपको आपको उल्टी-मतली जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।  

मकर राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

मकर राशि के लोगों को आज अपनी डाइट में सुधार करने की आवश्यकता है। इससे आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहेगा साथ ही कार्डियोवैस्कुलर डिजीज होने की भी आशंका कम होगी। 

कुंभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल

आज के दिन आपको योग और एक्सरसाइज करके अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। इससे शरीर में लचीलापन बढ़ेगा सात ही साथ ही बीमारियां होने की भी आशंका कम होगी। 

मीन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल 

मीन राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य आज के दिन बेहतर साबित हो सकता है। इसके लिए आपको सुबह उठने के साथ ही गुनगुना पानी पीना है साथ ही शारीरिक गतिविधियों में भी शामिल होना है। 

Read Next

क्‍या पीठ, गर्दन और आंखों में दर्द के बीच कोई संबंध है? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version