Doctor Verified

बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद वजन क्यों बढ़ता है? डॉक्टर से जानें कारण

बच्चेदानी की सर्जरी के बाद वजन बढ़ना एक आम समस्या है। लेकिन, ऑपरेशन के बाद वजन क्यों बढ़ जाता है? जानें- 
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद वजन क्यों बढ़ता है? डॉक्टर से जानें कारण

Causes of Weight Gain After Uterus Surgery: बच्चेदानी से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी होने पर अक्सर महिलाएं इस अंग को ऑपरेशन के जरिए निकलवा देती हैं। बच्चेदानी को निकालने के लिए जिस सर्जरी को करवाया जाता है, इसे हिस्टरेक्टॉमी (Hysterectomy) कहा जाता है। हिस्टरेक्टॉमी में बच्चेदानी यानी गर्भाशय को हटा दिया जाता है। बच्चेदानी निकलवाने के बाद संपूर्ण शरीर प्रभावित हो जाता है। बच्चेदानी की सर्जरी के बाद महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद वजन बढ़ना एक आम समस्या है। खासकर, अगर सही डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो न किया जाए, तो बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ने (Weight Gain after Uterus Surgery) लगता है। आइए, FMRI, गुरुग्राम की डायरेक्टर और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. नुपुर गुप्ता से जानते हैं बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद वजन क्यों बढ़ जाता है-

बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद वजन बढ़ने के कारण- Bachedani ke Operation ke Bad Vajan Kyu Badhta hai

1. हार्मोनल बदलाव

बच्चेदानी निकलवाने के बाद हार्मोन में बदलाव आता है। बच्चेदानी की सर्जरी के बाद शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर कम होने लगता है। इसकी वजह से महिलाओं का वजन बढ़ सकता है। खासकर, अगर बच्चेदानी के साथ ही, अंडाशय भी निकाल दिया जाता है, तो इस स्थिति में तेजी से वजन बढ़ सकता है। 

uterus operation

2. फिजिकल एक्टिविटी न करना

बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद अक्सर महिलाएं फिजिकल एक्टिविटी कम देती हैं। बच्चेदानी की सर्जरी के बाद महिलाओं को बेड रेस्ट की सलाह दी जाती है। ऐसे में वे शारीरिक गतिविधियां कम कर देती हैं। बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद फिजिकल एक्टिविटी न कर पाने की वजह से महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी में गांठ बनना कितना सामान्य है? जानें किस उम्र की महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है यह समस्या

3. मूड स्विंग्स

बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद मूड स्विंग्स की वजह से भी महिलाओं का वजन बढ़ सकता है। दरअसल, मूड स्विंग्स की वजह से अक्सर महिलाएं ओवरइटिंग कर लेती हैं। तनाव या चिंता भी मूड स्विंग्स का कारण बनता है। 

4. अनिद्रा

बच्चेदानी की सर्जरी के बाद शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स का उत्पादन कम होने लगता है। इसकी वजह से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। रात में ठीक से न सोना और दिन में नींद आने जैसी समस्याएं भी वजन बढ़ने का कारण बन सकती हैं। 

6. मेटाबॉलिक रेट कम होना

आपको बता दें कि बच्चेदानी की सर्जरी के बाद हार्मोन्स का स्तर कम होने लगता है। इसकी वजह से मेटाबॉलिक रेट भी कम हो जाता है। इससे शरीर में मौजूद एनर्जी, फैट में बदल जाता है। मेटाबॉलिक रेट कम होने की वजह से बैली और कमर का फैट बढ़ सकता है। मेटाबॉलिक रेट को सही रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी पर जरूर ध्यान दें। सर्जरी के बाद रिकवरी के लिए कुछ दवाइयां दी जाती हैं। इन दवाइयों से भी मेटाबॉलिक सिस्टम प्रभावित हो सकता है और वेट गेन हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी में इंफेक्शन होने पर हो सकती हैं ये 5 तरह की परेशानियां, न करें नजरअंदाज

बच्चेदानी की सर्जरी के बाद वजन बढ़ने से कैसे रोकें?

  • बच्चेदानी की सर्जरी के बाद वेट गेन से बचने के लिए आपको ओवरइटिंग से बचना चाहिए। 
  • तनाव, चिंता दूर रखें। इसके लिए रोज सुबह योग और मेडिटेशन करें।
  • खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करें।
  • अपनी डाइट में साबुत अनाज, सब्जियां और फल शामिल करें।
  • लो कैलोरी और हाई प्रोटीन फूड्स का सेवन करें।
  • फिजिकल एक्टिविटी पर जरूर ध्यान दें। 

बच्चेदानी की सर्जरी के बाद शरीर में हार्मोन्स में बदलाव आते हैं। इसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है। वजन को कंट्रोल में रखने के लिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। साथ ही, हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें। 

Read Next

ऑस्टियोपोरोसिस में कमजोर होने लगती हैं हड्डियां, महिलाएं इस बीमारी से बचने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें

Disclaimer