Doctor Verified

इन तरीकों से करें लहसुन की कलियों का सेवन, कई स्वास्थ्य समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

लहसुन की कलियों का सही तरह से सेवन किया जाए, तो यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में आइए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से लहसुन खाने के तरीके जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन तरीकों से करें लहसुन की कलियों का सेवन, कई स्वास्थ्य समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

लहसुन को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में लहसुन के कई गुणों का जिक्र किया जाता है। भारतीय रसोइयों में लहसुन बहुत आसानी से मिल जाता है। अगर आप इसका सही तरह से सेवन करते हैं, तो कई समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको लहसुन से होने वाले फायदे और इसे खाने के तरीकों के बारे में बताएंगे। लहसुन खाने के इन तरीकों को लेकर आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रोबिन शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है। आइए विस्तार से लहसुन खाने के तरीके जानते हैं।

लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद क्यों है?

garlic

लहसुन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह की मौसमी बीमारियों और संक्रमणों से इंसान को बचाते हैं। साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह फ्री-रेडिकल्स से बचाव करते हैं और दिल की सेहत का भी ख्याल रखते हैं। बता दें कि लहसुन में विटामिन-बी6, सी और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। ये सभी पोषक-तत्व मिलकर इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करते हैं। लहसुन सूजन और दर्द जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है। आइए अब लहसुन का सेवन करने के तरीके जानते हैं।

लहसुन खाने से होने वाले फायदे और किस तरह करें सेवन

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ऐसे करें

जैसा हमने आपको बताया कि लहुसन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। साथ ही, इसमें विटामिन-बी1, बी2, बी3, बी6, फास्फोरस, सोडियम जैसे पोषक-तत्व पाए जाते हैं। ये सभी न्यूट्रिएंट्स और लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन कंपाउंड इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप रोजाना खाली पेट लहसुन की 2 कलियों को गर्म-गर्म पानी के साथ निगल सकते हैं। इस आसान नुस्खे से इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं के लिए घर पर बनाएं इम्यूनिटी बूस्टिंग आइस क्यूब्स, जानें रेसिपी

इनफर्टिलिटी की समस्या से करें बचाव

आजकल खराब लाइफस्टाइल की वजह से पुरुषों और महिलाओं दोनों को ही इनफर्टिलिटी की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस गंभीर समस्या से बचने के लिए भी आप लहसुन की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको लहसुन की 7-8 कलियों को घी में भूनकर रात को सोने से पहले गर्म दूध के साथ खाना चाहिए। इस नुस्खे को आप 30 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद 15 दिनों तक घी में भुना लहसुन खाना बंद कर दें। आप 15 दिन के बाद 30 दिन के लिए फिर से लहसुन खाना शुरू कर सकते हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dr. Robin Sharma (@dr.sharmarobin)

हिचकियों के लिए लहसुन फायदेमंद

कई बार हिचकियां बंद होने का नाम नहीं लेती हैं। अगर हिचकियों को बंद करने के लिए आप कई तरह के नुस्खों को आजमा चुके हैं, तो लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको लहसुन को खाना नहीं है। आपको लहसुन की काली को छीलकर, उसे अपनी नाक के पास रखना है। लहसुन को 5 मिनट सूंघने से आपकी हिचकियां बंद हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- अंधविश्वास या साइंस: क्या वाकई किसी के याद करने पर हिचकी आती है? जानें हिचकियां आने के वैज्ञानिक तथ्य

जैसा हम आपको बता चुके हैं कि लहसुन पोषक-तत्वों से भरपूर होता है और इससे सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। ऐसे में आप ऊपर बताए तरीकों से लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि अगर आपको पेट में गैस बनने जैसी समस्या हो रही है, तो आप लहसुन को छीलकर इसे सादे पानी के साथ चबा-चबाकर खा सकते हैं। इससे पाचन संबंधी कई समस्याओं से बचा जा सकता है।

Read Next

महिलाएं विंटर डाइट में जरूर शामिल करें चुकंदर, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer