Expert

लहसुन और लौंग को साथ में खाने से सेहत को होंगे ये 7 फायदे, एक्सपर्ट से जानें

Health Benefits of Garlic and Cloves : लहसुन और लौंग का साथ में सेवन करने से शरीर को ढेरों फायदे हो सकते हैं। आइए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
लहसुन और लौंग को साथ में खाने से सेहत को होंगे ये 7 फायदे, एक्सपर्ट से जानें


Health Benefits of Garlic and Cloves : लहसुन और लौंग दोनों ही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में लहसुन और लौंग का सेवन करने से शरीर को होने वाले कई फायदों के बारे में बताया गया है। लहसुन में विटामिन- बी1, बी2, बी6, विटामिन-सी और विटामिन-के जैसे पोषक-तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं, लौंग में मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, फाइबर, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। आपने इन दोनों चीजों को अलग-अलग कई बार खाया होगा, लेकिन आज हम आपको लहसुन और लौंग का साथ में सेवन करने से होने वाले लाभों के बारे में बताएंगे। हमें इन लाभों की जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) ने दी है।

लहसुन और लौंग का सेवन कैसे करें?- How to Consume Garlic and Cloves

garlic and cloves

लहसुन और लौंग का सेवन करने के लिए आपको 2 लहसुन की कलियों को छीलकर धीमी आंच पर हल्का ब्राउन होने तक भून लेना है। इसके बाद 2 लौंग को भून लें। अब आपको रात को सोने से पहले इसका सेवन करना हैं। आप चाहें, तो इन दोनों चीजों से चाय भी बना सकते हैं। इसके लिए आप गर्म पानी में लहसुन और लौंग को डालकर चाय बना सकते हैं। आइए अब इस कॉम्बिनेशन से शरीर को होने वाले फायदे जानते हैं।  

इसे भी पढ़ें- लहसुन और प्याज के पानी से मिलेगी 7 समस्याओं से राहत, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें फायदे

लहसुन के फायदे- Benefits of Garlic

  • हार्ट हेल्थ: लहसुन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम करने में मदद मिलती है, इससे हार्ट हेल्थ को फायदा हो सकता है।
  • एंटी-वायरल गुण: लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण से लड़ने और इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
  • पाचन स्वास्थ्य: लहसुन पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। लहसुन से सूजन और गैस के लक्षणों को राहत दिलाने में मदद मिल सकती है।
  • इम्यूनिटी को बढ़ावा: लहसुन में प्री-बायोटिक फाइबर होते हैं, जो इंटेस्टाइन में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है।

लौंग के लाभ- Benefits of Cloves

  • दर्द से राहत: लौंग में यूजेनॉल नाम का कंपाउंड होता है, जिसमें नेचुरल पेनकिलर गुण होते हैं। इससे शरीर में हो रहे दर्द से राहत मिल सकती है।
  • एंटीफंगल गुण: लौंग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने और ओरल हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
  • पाचन स्वास्थ्य: लौंग पाचन को उत्तेजित करने, सूजन को कम करने और गैस के लक्षणों से राहत दिलाने में मदद मिलती है।
  • सूजनरोधी गुण: लौंग में ऐसे कंपाउंड होते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह सूजन को कम करने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- पैरों की सूजन दूर करने के लिए इस्तेमाल करें लहसुन का तेल, आयुर्वेदाचार्य से जानें तरीका

लहसुन और लौंग दो लोकप्रिय मसाले हैं। अगर इनका सही तरीके से सेवन किया जाता है, तो शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि, आपको लहसुन और लौंग का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि इस कॉम्बिनेशन के ज्यादा सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

Read Next

इंटरमिटेंट फास्टिंग की शुरुआत में महसूस हो लो-एनर्जी और थकान, तो अपनाएं बचाव के ये 5 तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version