Doctor Verified

पैरों की सूजन दूर करने के लिए इस्तेमाल करें लहसुन का तेल, आयुर्वेदाचार्य से जानें तरीका

बढ़ती उम्र में लोगों को पैरों में दर्द और ऐंठन का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप लहसुन के तेल से पैरों की सूजन और दर्द को आसानी से कम कर सकते हैं। आगे जानते हैं कि इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका
  • SHARE
  • FOLLOW
पैरों की सूजन दूर करने के लिए इस्तेमाल करें लहसुन का तेल, आयुर्वेदाचार्य से जानें तरीका

Garlic Oil To Reduce Foot Swelling: पैरों की सूजन एक आम समस्या है जो कई कारणों से हो सकती है, जैसे लंबे समय तक खड़े रहना, चोट लगना, शरीर में पानी का जमा होना, या स्वास्थ्य समस्याएं जैसे गठिया या डायबिटीज आदि पैरों की सूजन को बढ़ा सकते हैं। सूजन को कम करने के लिए घरेलू उपायों में लहसुन का तेल एक बेहद प्रभावी और प्राकृतिक उपचार है। लहसुन में मौजूद औषधीय गुण सूजन को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद करते हैं। इस लेख में प्रेवक कल्प के आयुर्वेदिक डॉक्टर जी एस तोमर से जानेंगे कि लहसुन के तेल का उपयोग पैरों की सूजन कम करने के लिए कैसे किया जा सकता है। साथ ही इसके फायदे भी जानेंगे। 

लहसुन के तेल के औषधीय गुण

लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाले), एंटीऑक्सिडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। इसमें एलिसिन (Allicin) नामक यौगिक पाया जाता है, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, लहसुन रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है, जिससे पैरों की सूजन में राहत मिलती है।

पैरों की सूजन को कम करने के लिए लहसुन के तेल के फायदे - Garlic Oil To Reduce Foot Swelling in Hindi 

सूजन और दर्द में राहत

जब व्यक्ति को किसी तरह की चोट या मोच के कारण पैरों में सूजन आती है तो वह लहसुन के तेल का इस्तेमाल कर सकता है। इससे पैरों के दर्द और सूजन में आराम मिलता है। 

garlic-oil-to-reduce-foot-swelling-in

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करना

लहसुन शरीर के रक्त प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे पैरों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति बेहतर होती है और पैरों की सूजन में कमी आती है। 

मांसपेशियों को आराम देना

लहसुन के तेल से मालिश करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और थकान दूर होती है। लंबे समय तक खड़े रहने या वाटर रिटेंशन की वजह से पैरों की सूजन में आप इस उपाय को अपना सकते हैं। 

संक्रमण से बचाव

लहसुन का एंटीमाइक्रोबियल गुण बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण से बचाव करता है। बारिश के दिनों में गंदगी की वजह से पैरों में इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है ऐसे में आप लहसुन के तेल का उपयोग कर सकते हैं। 

त्वचा को पोषण देना

लहसुन का तेल त्वचा को पोषण देने के साथ ही इसे मुलायम और स्वस्थ बनाता है।

लहसुन का तेल बनाने की विधि - How To Use Garlic Oil To Reduce Foot Swelling

आवश्यक सामग्री:

  • लहसुन की कलियां 10-12
  • नारियल तेल या सरसों का तेल करीब 1 कप 
  • हल्दी पाउडर 1 चम्मच  (वैकल्पिक, सूजन को और तेजी से कम करने के लिए)

लहसुन का तेल बनाने की विधि:

  • लहसुन की कलियों को छीलकर हल्का कूट लें।
  • एक पैन में तेल डालें और इसे धीमी आंच पर गर्म करें।
  • तेल में कूटा हुआ लहसुन डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक लहसुन हल्का भूरा न हो जाए।
  • अगर हल्दी पाउडर का उपयोग कर रहे हैं, तो इसे तेल में मिलाएं।
  • तेल को ठंडा होने दें और फिर इसे छानकर एक कांच की बोतल में भर लें।

लहसुन के तेल का कैसे उपयोग करें? - Apply Garlic Oil On Foot Swelling in Hindi  

  • पैरों की सूजन के प्रभावित क्षेत्र पर लहसुन के तेल को लगाएं।
  • इसके बाद इसे धीरे-धीरे गोलाकार गति में मालिश करें।
  • 10-15 मिनट तक मालिश करने के बाद पैरों को कुछ समय के लिए ऊंचाई पर रखें।
  • लहसुन के तेल से मालिश करने के बाद प्रभावित क्षेत्र को एक गर्म तौलिए से ढकें।
  • यह सूजन को कम करने और आराम देने में मदद करता है।
  • बेहतर परिणाम पाने के लिए दिन में 2 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

इसे भी पढ़ें: पैरों की दुर्गंध और थकान को दूर करता है फिटकरी का पानी, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका

पैरों की सूजन की वजह से आपको चलने में दिक्कत हो सकती है, लेकिन लहसुन का तेल एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है जो सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित उपयोग से आप न केवल सूजन और दर्द से राहत पा सकते हैं, बल्कि अपने पैरों को स्वस्थ और आरामदायक बनाए रख सकते हैं।

Read Next

किस समय अश्वगंधा खाना होता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके फायदे और खाने का सही समय

Disclaimer