What is the Best Way to Get the Benefits of Garlic: लहसुन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन के आयुर्वेदिक गुण इसे सुपरफूड बनाते हैं। अगर आप रोजाना कच्चा लहसुन भी चाबते हैं, तो शरीर को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं। बता दें कि लहसुन का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए आपको इसे खाने का सही तरीका पता होना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको लहसुन खाने के 3 आयुर्वेदिक तरीके बताएंगे, जिनसे शरीर को कई फायदे होंगे। लहसुन से होने वाले लाभों और इन्हें खाने का सही तरीका हमें आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रोबिन शर्मा ने बताया है। इन तरीकों को अपनाने से शरीर को जबरदस्त फायदे हो सकते हैं। आइए लहसुन खाने से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
लहसुन खाना फायदेमंद क्यों है?- Why is Eating Garlic Beneficial in Hindi
लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। इनकी वजह से लहसुन कई तरह के संक्रमणों और बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा, लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। ये जोड़ों में होने वाली सूजन और दर्द को कम करने का काम करते हैं। आइए लहसुन खाने के तरीके और इससे शरीर को होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं।
लहसुन खाने के 3 आयुर्वेदिक तरीके- 3 Ayurvedic Ways to Eat Garlic in Hindi
- लहुसन खाने के पहले तरीके में आपको रोज रात को लहसुन की 2 कलियों को छील लेना है। अब आपको इस लहसुन को गुनगुने पानी एक साथ निगल लेना है। इससे चेहरे पर मौजूद एक्ने, पिंपल्स, एजिंग के निशानों और पिगमेंटेशन को कम किया जा सकता है।
- महिलाओं में ब्रेस्ट लटकने की समस्या होती है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहती हैं, तो लहसुन की कलियों को छील लें। अब इन कलियों को गर्म पानी के साथ अच्छी तरह चबाकर खाएं। इससे ब्रेस्ट के लटकने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
- तीसरे तरीके में आपको सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करना है। रोजाना सुबह उठते ही लहसुन की 2-3 कलियां चबाकर खाने से मेटाबॉलिक रेट इंप्रूव होता है। साथ ही, व्यक्ति दिनभर एनर्जेटिक महसूस करता है।
View this post on Instagram
लहसुन खाने से होने वाले फायदे क्या हैं?- What are the Benefits of Eating Garlic in Hindi
वेट लॉस में मिलेगी मदद
आजकल के समय में वजन बढ़ने की समस्या बहुत आम हो गयी है। अगर आप भी बढ़ते मोटापे से परेशान हैं, तो रोजाना लहसुन का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। कच्चे लहसुन का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। यह गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें- बच्चे की सर्दी-खांसी ठीक करने के लिए जुराब में रखते हैं लहसुन प्याज तो डॉक्टर से जान लें सही तरीका
इम्यूनिटी होगी बूस्ट
कच्चा लहसुन खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और सल्फर युक्त कंपाउंड होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाते हैं।
गठिया के दर्द से राहत
कच्चे लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करके गठिया जैसी समस्याओं से बचाव करते हैं।
इसे भी पढ़ें- ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 रेसिपी, बीमारियों से भी होगा बचाव
अगर आप जॉइंट या मसल्स पेन की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको थोड़े से सरसों के तेल में लहसुन को अच्छी तरह पीसकर पका लेना है। अब इस तेल से दर्द वाली जगह की अच्छी तरह मसाज करें। आपका दर्द गायब हो जाएगा। इसके अलावा, आप हल्के गर्म लहसुन के तेल की 2 बूंदों को कान में डाल सकते हैं। इससे कान की समस्याओं से राहत मिलेगी।