Doctor Verified

सोने से पहले लहसुन के तेल से करें पैरों की मालिश, मिलेंगे ढेरों फायदे

Benefits of Massaging Garlic Oil on Feet at Night : लहसुन की तरह इसका तेल भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आइए इससे मसाज करने से होने वाले लाभ जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सोने से पहले लहसुन के तेल से करें पैरों की मालिश, मिलेंगे ढेरों फायदे

Benefits of Massaging Garlic Oil on Feet at Night : लहसुन सर्दियों में सुपरफूड की तरह काम करता है। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। अदरक के सेवन से आप सर्दियों में गर्म महसूस करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन की ही तरह इसका तेल भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है? आप लहसुन के तेल का इस्तेमाल खाने के साथ लगाने के लिए भी कर सकते हैं। ऐसे में जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि अगर आप लहसुन के तेल से रात के समय पैरों की मालिश करते हैं, तो शरीर पर कैसा असर होगा। साथ ही, लहसुन के तेल की मसाज करना सेहत के लिए अच्छा होता भी है या नहीं? आइए इस बारे में रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं।

लहसुन के तेल से पैरों की मालिश करें या नहीं?- Should you Massage your Feet with Garlic Oil or Not

garlic oil

डॉ. श्रेय शर्मा के मुताबिक, लहसुन का पैरों में इस्तेमाल करने का कोई खास जिक्र नहीं मिलता है। हालांकि, आप किसी अन्य सिद्ध तेल के साथ लहसुन को मिलाकर सूजन खारिश, बलगम, सांस लेने में परेशानी या छाती से जुड़ी समस्याओं के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, लहसुन से पैरों की मालिश करने पर होने वाले लाभों का कोई पुख्ता जिक्र नहीं मिलता है। डॉ. श्रेय ने अपने अनुभव को ध्यान में रखते हुए लहसुन के तेल से पैरों की मालिश करने के कुछ फायदे बताए हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में लहसुन के प्रयोग के 3 खास तरीके जानें आयुर्वेदिक डॉक्टर से, सेहत को मिलेंगे खास फायदे

लहसुन के तेल से पैरों की मालिश करने के फायदे- Benefits of Massaging Feet with Garlic Oil

अनिद्रा के लिए फायदेमंद

लहसुन के तेल से पैरों के तलवों की मसाज करते हैं, तो अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर आपको नींद नहीं आने की समस्या है, तो रात में सोने से पहले पैरों के तलवों पर लहसुन का तेल लगा सकते हैं।

फेफड़ों की समस्याओं से छुटकारा

अगर आप छाती में बलगम जमने और फेफड़ों से जुड़ी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको रात में सोने से पहले पैरों के तलवे पर लहसुन के तेल की मसाज करनी चाहिए। इससे सांस की समस्या में भी सुधार होता है।

पैरों में दर्द की समस्या से बचाव

अगर आप पैरों में किसी भी तरह के दर्द की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो लहसुन के तेल से पैरों के तलवों की मालिश करना फायदेमंद हो सकता है। इससे आप पैरों के दर्द की लंबे समय से चली आ रही समस्या से भी बचाव कर पाएंगे।

हृदय के लिए भी हो सकता है फायदेमंद

वहीं, आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि लहसुन के तेल से पैरों के तलवों की मालिश करना हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, जैसे हम सभी की बॉडी अलग होती है, ठीक वैसे ही हार्ट पर इस मसाज का कैसा असर होगा यह स्थिति पर निर्भर करता है।

इसे भी पढ़ें- पैरों की सूजन दूर करने के लिए इस्तेमाल करें लहसुन का तेल, आयुर्वेदाचार्य से जानें तरीका

डॉ. श्रेय शर्मा ने बताया कि शास्त्रों में कहीं इस बात का जिक्र नहीं है कि लहसुन का इस्तेमाल आपको पैरों में करना चाहिए। अगर आप शास्त्रों की मानते हैं, तो लहसुन का बाहरी उपयोग शरीर पर किया जा सकता है। इसे पैरों में नहीं लगाया जाता है। अगर आप इस तेल से पैरों की मालिश करना चाहते हैं, तो हलके हाथों से तलवों पर तेल लगाकर मसाज कर सकते हैं।

Read Next

वजन कम करना चाहते हैं तो पिएं आंवला और अदरक का जूस, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

Disclaimer